spot_img

दरभंगा की बड़ी खबर… सीएम साइंस कॉलेज लालबाग के पास Ajanta Boot House में रेड में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी, कई अवैध गोदामों का चला पता

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। वाणिज्य कर आयुक्त-सह-सचिव बिहार, पटना के निदेश के आलोक में अजंता बूट हाउस, साइंस कॉलेज के समीप लालबाग, दरभंगा के विरूद्ध वाणिज्य कर विभाग, दरभंगा अंचल, दरभंगा एवं अन्वेषण ब्यूरो, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के पदाधिकारीयों के संयुक्त दल की ओर से निरीक्षण-जांच की कार्रवाई की गयी।

उक्त व्यवसायी की ओर से कई महीनों से 100 प्रतिशत ITC का उपभोग किया जा रहा था, परंतु SGST Cash का भुगतान नहीं किया जा रहा था। व्यवसायी को कई बार कर भुगतान करने के लिए विभाग की ओर से संपर्क कर सूचना दी गयी, परंतु व्यवसायी की ओर से SGST Cash का भुगतान फिर नहीं किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

फलतः व्यवसायी के विरूद्ध विभाग को कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ा। निरीक्षण के क्रम में बड़े पैमाने पर अनियमितता पायी गयी है, इसमें लाखों रूपए की कर चोरी की संभावना है। अभी तक चार अनाधिकृत गोदामों का पता चला है, जिसकी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

निरीक्षण दल में वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारियों में विवेक कुमार, कुशेश्वर राउत, संजय कुमार, नागेन्द्र प्रसाद, सरिता कुमारी शामिल हैं।

इनके समक्ष व्यवसायी की ओर से उपलब्ध कराए गए कागजातों एवं गोदामों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
वाणिज्य कर विभाग, दरभंगा में लगभग 200 बड़े व्यवसायियों की ओर से 100 प्रतिशत ITC का उपभोग किया जा रहा है, किंतु Value Addition (मुनाफा ) पर SGST Cash का भुगतान बार-बार सूचना देने के बावजूद नहीं किया जा रहा है, उनके विरूद्ध भी विभाग की ओर से माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 के तहत् विधिसम्मत् Stock Verification/Inspection की कार्रवाई की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

पिछले सप्ताह दरभंगा अंचल में चार बड़े व्यवसायी, जिनमें अली ट्रेडिंग कंपनी, घनश्यामपुर, कलांदी ट्रेडिंग कंपनी, हायाघाट, एमएस ट्रेडर्स, भटयारीसराय आदि का स्थल जाँच करायी गयी, जांचोपरांत सभी फर्म अस्तित्वहीन पाए गए।
ये सभी करोड़ों का E-way Bill Generate करने के उपरांत कर की चोरी में संलिप्त पाये गये, इनके विरूद्ध माल एवं सेवा कर अधिनियम् 2017 के विभिन्न धाराओं के तहत् निबंधन को रद करते हुए अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।

कर चोरी करने वालें के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग की पैनी नजर है, आने वाले दिनों में भी ऐसे व्यवसायियों के विरूद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जायेगी। उपरोक्त जानकारी राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन), दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा एवं राज्य कर संयुक्त आयुक्त (प्रभारी), दरभंगा अंचल, दरभंगा द्वारा साझा की गयी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

passport citizenship: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का अंतिम#PassportIndia,#CitizenshipRules,#MEAIndia

Bihar के लाल Cricketer आकाश दीप ने लिए सात फेरे! शादी में पहुंचे भोजपुरी के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह

Akash Deep Marriage: भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अक्षिता राज के साथ वाराणसी में सात फेरे लिए। उनकी शादी में भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत कई हस्तियां शामिल हुईं, जिससे रोहतास और आस#AkashDeepMarriage,#PawanSingh,#RohtasNews

पटना के मकान मालिकों को झटका! 15% बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, क्या 30 जून तक मिलेगी छूट?

Patna Property Tax: पटना नगर निगम ने मकान मालिकों को बड़ा झटका दिया है। शहर में प्रॉपर्टी टैक्स की दरों में 15% की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है, जो 30 साल बाद हुआ बड़ा बदलाव है। हालांक#PatnaPropertyTax,#BiharNews,#TaxHike

आज ही के दिन 51 साल पहले: जब भारत में छीन लिए गए थे आपके सारे अधिकार, जानें Emergency का वो काला सच

Emergency 1975: आज से ठीक 50 साल पहले, 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू हुआ था। इस दौरान मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगी और संविधान में बड़े बदलाव किए गए। जान#Emergency1975,#IndianDemocracy,#FundamentalRights