spot_img

Darbhanga Crime दरभंगा गोलीकांड: पुलिस ने दबोचा चौथा आरोपी, क्या खत्म होगा खूनी जमीनी विवाद?

Darbhanga Crime: बिशनपुर के एम्स शिवपुरी के पास हुए जमीनी विवाद में गोलीबारी के आरोपी नीतीश कुमार को पुलिस ने तारालाही गांव से पकड़ा। अब तक चार गिरफ्तारियां, विजय भगत का इलाज जारी।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime: प्रभास रंजन दरभंगा।बिहार में अपराध पर लगाम लगाने की कवायद में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरभंगा में हुए जमीनी विवाद से जुड़े गोलीकांड में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बिशनपुर थाना क्षेत्र के एकमी शोभन बाईपास स्थित एम्स शिवपुरी के पास हुई गोलीबारी के फरार आरोपी नीतीश कुमार को मंगलवार रात दबोचा गया। तारालाही गांव के रहने वाले नीतीश की गिरफ्तारी बहादुरपुर थाना क्षेत्र से हुई।

- Advertisement -

- Advertisement -

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद नीतीश से सघन पूछताछ की गई। इसके बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अरवल में घूसखोर कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार! जमीन के काम के लिए मांगे थे 20 हजार

जमीनी विवाद में चली थीं कई राउंड गोलियां

यह मामला पिछले 23 सितंबर की दोपहर का है, जब जमीनी विवाद को लेकर एम्स शिवपुरी के पास कई राउंड गोलियां चली थीं। इस घटना में विजय भगत गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज अभी भी एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर 70 लोगों को अप्राथमिक आरोपी बनाया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में फिर टूटने की कगार पर महागठबंधन? कांग्रेस ने RJD के खिलाफ उतारे 4 उम्मीदवार | DARBHANGA से फिर मदन मोहन झा को मौका - देखें 'फ्रेंडली फाइट' की पूरी लिस्ट

अब तक ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। नीतीश कुमार से पहले लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी मोहम्मद अकबर, बिशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर के लाल यादव और बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव के मोहम्मद आजाद उर्फ मोहम्मद चांद को गिरफ्तार किया जा चुका है।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के अनुसार, ‘गिरफ्तार नीतीश से पूछताछ के बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।’

एसएसपी ने लगाई SIT और टेक्निकल सेल

इस हाई-प्रोफाइल मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसआईटी (विशेष जांच दल) और टेक्निकल सेल के अधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों की एक टीम को लगातार छापामारी अभियान चलाने के लिए लगाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपी भी कानून की गिरफ्त में होंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bijnor HIV News एक महिला और उसके चाहने वाले अनेक ! दो चचेरे भाई भी शारीरिक संबंध बनाकर फंसे| एक की मौत – ...

Bijnor HIV News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक महिला पर कई लोगों से शारीरिक संबंध बनाकर उन्ह #BijnorNews,#HIVInfection,#UttarPradesh

ममता बनर्जी को कांग्रेस का न्यौता – शर्त भी : ‘बैगेज’ छोड़ो और पार्टी में लौट आओ – अपना ‘ सामान ‘ मत लाना

Adhir Ranjan Chowdhury: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को कांग्रेस में लौटने का न्योता दिया है, लेकिन एक शर्त के साथ। उन्होंने ममता से 'सामान' (अभिषेक बनर्जी) छोड़ने को क #AdhirRanjanChowdhury,#MamataBanerjee,#INDIAlliance

शिक्षामित्रों को झटका! हाईकोर्ट ने कहा- स्पेशल टीईटी नई भर्ती नहीं, मौका नहीं मिलेगा

Allahabad High Court Shiksha Mitra: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 221 शिक्षामित्रों की स्पेशल टीईटी में शामिल होने की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह परीक्षा केवल सेवारत नियमित शिक्षकों क #ShikshaMitra,#AllahabadHighCourt,#UPTET

Owaisi UP Alliance यूपी में भाजपा को रोकने के लिए ओवैसी का बड़ा दांव! सपा, बसपा, कांग्रेस किसी से भी हाथ मिलाने को तैयार?

Owaisi UP Alliance: असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए गठबंधन के रास्ते खोल दिए हैं। उनका लक्ष्य भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने #OwaisiUPPolitics,#UttarPradeshElection,#AIMIMAlliance