spot_img

दरभंगा में तिहरे हत्याकांड के सरगना सर्वेश पासवान गोली की मारकर हत्या, बाइक से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने सिर में मारी गोली

spot_img
- Advertisement -

बिहार (Bihar) के दरभंगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ट्रिपल मर्डर के आरोपी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना की सूचना के बाद काफी संख्या में सर्वेश के समर्थक घटनास्थल पर पहुंच गए। वे काफी हंगामा कर रहे थे। लोगों ने बताया  कि सर्वेश उस इलाके से निकल रहा था तभी उसे बदमाशों ने गोली मार दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

जानकारी के अनुसार, जिले के सदर थानाक्षेत्र के धोईघाट में शुक्रवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने सर्वेस की हत्या गोली मारकर कर दी। बहादुरपुर थानाक्षेत्र के छपरार निवासी सर्वेश पासवान को बदमाशों ने सिर में गोली मारी है। गोली लगने के साथ सर्वेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

दरभंगा में तिहरे हत्याकांड के सरगना सर्वेश पासवान गोली की मारकर हत्या, बाइक से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने सिर में मारी गोली

सर्वेश के पिता ने जमीनी विवाद में हत्या की वजह बताई है। उनकी मानें तो संजय पोद्दार से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इंद्रा कॉलनी में में एक जमीन का एग्रीमेंट नागेन्द्र पासवान के नाम से हुआ था।

संजय पोद्दार और सुर्वेश पासवान इस जमीन पर कब्जा करने के लिये गई बार आपस में भिड़े थे। कई बार चारदीवारी बनाया और तोड़ा भी गया।इस विवाद की जानकारी बहादुरपुर थाना के संज्ञान में था, पर पुलिस ने समय रहते इसका समाधान नहीं कर पाई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

घटना की सूचना जंगल के आग की तरह आसपास के इलाके में पहुंची है। इसके बाद से लोगों में हड़कंप मचा है। घटना की सूचना के बाद काफी संख्या में सर्वेश के समर्थक घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। वो काफी हंगामा कर रहे हैं। बता दें कि सर्वेश पासवान 2020 में दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के पास हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपित है। इसके अलावा उसके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

स्थानीय लोगों ने बताया कि बदमाश उसे गोली मारकर शहर की ओर फरार हो गए। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाशों ने उसे गोली क्यों मारी।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, अब इस तारीख को होगा फैसला

Bihar Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक 30 जून तक बढ़ा दी है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब 30 जून को होगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCourt

गया जी में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खौफनाक खेल! MP के युवकों से शादी के नाम पर लूटे लाखों, फिर किया ये कांड

Bihar Crime News: गया जी में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग ने मध्य प्रदेश के दो युवकों को शादी का झांसा देकर ठगा और फिर 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया।#BiharCrimeNews,#GayaNews,#FakeBrideGang

री नीट यूजी 2026: आंसर-की जारी, आपत्ति के लिए सिर्फ आज रात तक का समय!

Re NEET UG 2026 Answer Key: एनटीए ने री नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थियों के पास 28 जून रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका है। जानें कब आएगा रिजल्#ReNEETUG2026,#AnswerKey,#NTA

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, क्या BJP का 3 दशक पुराना किला तोड़ पाएंगे?

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का किला तोड़ने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद चु#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics