Darbhanga BPSC Result: बिहार के दरभंगा जिले के लिए यह एक गर्व का क्षण है, जब दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE) के पूर्व छात्र प्रतीश कुमार ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। प्रतीश कुमार को ग्रामीण विकास अधिकारी (RDO) का पद मिला है, जिससे न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे संस्थान और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रतीश कुमार की यह उपलब्धि उनकी अथक मेहनत, समर्पण और मजबूत इरादों का परिणाम है। 2K18 बैच के इस पूर्ववर्ती छात्र ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी यह कामयाबी वर्तमान छात्रों और अन्य युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।






DCE दरभंगा के प्राचार्य ने दी बधाई
इस अवसर पर DCE दरभंगा के प्राचार्य प्रो. चंदन कुमार ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्रतीश कुमार को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतीश कुमार की सफलता यह सिद्ध करती है कि समर्पण एवं निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है। मैं उन्हें इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
प्रो. कुमार ने कहा कि प्रतीश की उपलब्धि संस्थान के लिए गौरव का विषय है, जो दर्शाता है कि DCE के छात्र भी प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
पूर्व छात्रों के लिए प्रेरणा बने प्रतीश
DCE Alumni Cell के P/I श्री विनायक झा ने भी प्रतीश कुमार की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतीश ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से DCE परिवार का नाम रोशन किया है।
प्रतीश कुमार ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से DCE परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें विश्वास है कि वे प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
श्री झा ने विश्वास जताया कि प्रतीश कुमार प्रशासनिक सेवा में रहते हुए समाज और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। DCE दरभंगा के सभी शिक्षक, कर्मचारी, छात्र और पूर्ववर्ती छात्र समुदाय ने भी प्रतीश कुमार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। यह सफलता दरभंगा के युवाओं को सिविल सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।








