spot_img

दरभंगा में खूनी खेल? 4 लाख नहीं दिए तो मोनू ने जान दी, अब CID ने संभाला मोर्चा! | पढ़िए – CID DIG जयंत कांत दरभंगा में

Bihar Police: बहादुरपुर में मोनू कुमार की मौत के बाद पुलिस मुख्यालय हरकत में आया है। अब सीआईडी के आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, जिसमें पुलिस टीम पर 4 लाख रुपये मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Police: प्रभास रंजन दरभंगा। दरभंगा के खराजपुर गांव में मोनू कुमार की आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। दरभंगा में पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों के बाद पुलिस मुख्यालय ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को सीआईडी के डीआईजी जयंत कांत खुद दरभंगा पहुंचे और मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रडी जलारडी सहित कई पुलिस अधिकारियों के साथ खराजपुर गांव का दौरा किया। उन्होंने मोनू कुमार के परिजनों और स्थानीय लोगों से लगभग एक घंटे तक घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी ली।

- Advertisement -

सीआईडी डीआईजी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी जुटाने के बाद आगे की जांच के लिए निर्देश दिए हैं। इस मामले में बिहार सरकार के मध निषेध विभाग मंत्री और बहादुरपुर के विधायक मदन सहनी ने भी पुलिस विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है।

- Advertisement -

पुलिस पर लगे गंभीर आरोप: 4 लाख की मांग और आत्महत्या

जांच का केंद्र बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गांव निवासी जागेश्वर सहनी के बेटे मोनू कुमार की आत्महत्या है। परिजनों के मुताबिक, टेक्निकल सेल (ऑपरेशन मुस्कान) की एक टीम, जिसमें सहायक दरोगा इंद्रदेव कुमार और एक सिपाही शामिल थे, चोरी के मोबाइल के लोकेशन के आधार पर मोनू के घर पहुंची थी। हालांकि, बरामद मोबाइल वह नहीं था जिसकी तलाश थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार क्रिकेट में बड़ा उलटफेर Bihar Bihar Cricket Association Election! सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किए चुनाव, पूर्व CJ की निगरानी में होंगे फिर से

पुलिस टीम ने मोनू को सही मोबाइल उपलब्ध कराने के लिए 48 घंटे का समय दिया था। मोनू के भाई रवि कुमार को भी कहा गया था कि अगर जल्द मोबाइल नहीं मिला तो मोनू को किसी मामले में फंसाकर जेल भेज दिया जाएगा। आरोप है कि जेल से बचाने के लिए 4 लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसके न देने पर जेल जाने की धमकी दी गई। इसी डर से मोनू ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़ें:  रात 10 बजे के बाद बिहार में DJ बजाया तो खैर नहीं! पटना हाईकोर्ट ने दिया कड़ा आदेश | डीजे, लाउडस्पीकर और प्रेशर हॉर्न पर नए नियम

उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई का आदेश

मोनू की आत्महत्या के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी। बाद में रवि कुमार ने सहायक दरोगा इंद्रदेव कुमार को फोन कर बताया कि मोबाइल मिल गया है। इसके बाद तीन पुलिसकर्मी बिना नंबर की बाइक से सादे लिबास में पहुंचे। उन्हें मोनू की आत्महत्या की जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए। आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, जिसमें सहायक दरोगा इंद्रदेव कुमार घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मी पिस्तौल से फायरिंग करते हुए पैदल ही भाग गए।

यह भी पढ़ें:  नेपाल सीमा और हाई लेवल डैम पर DELHI में बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक: बिहार को मिलेगी बाढ़ से राहत? CM Samrat ने केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर से क्या मांगा?

इस घटना के बाद एसएसपी ने सहायक दरोगा इंद्रदेव कुमार को निलंबित कर दिया, क्योंकि उन्होंने मोबाइल मिलने के 48 घंटे बाद भी किसी उच्चाधिकारी को इसकी सूचना नहीं दी थी। एसएसपी ने बताया,

“सीआईडी के डीआईजी जयंतकांत टीम के साथ आए थे। उनकी टीम ने हर पहलू पर जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट के आधार पर निर्देश दिए हैं।”

सीआईडी की टीम अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, जिसमें पुलिस कर्मियों की भूमिका और कथित रंगदारी की मांग जैसे गंभीर आरोपों की सत्यता खंगाली जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई निर्धारित होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: बिहार ग्रामीण बैंक में बड़ा बवाल, कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, जानें क्यों?

Bihar Gramin Bank Protest: भागलपुर में बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फेडरेशन ने मनमानी और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की।#BiharGraminBank,#BhagalpurNews,#BankProtest

भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मवेशी लदी गाड़ी फरार हुई तो ASI निलंबित, रातोंरात हुई बरामदगी!

Bhagalpur Police: भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। बाईपास थाने से मवेशी लदी गाड़ी फरार होने के मामले में सहायक अवर निरीक्षक (ASI) नीरज कुमार को निलंबित कर दिया गया है।#BhagalpurPolice,#BiharCrimeNews,#PoliceAction

भागलपुर निगम में ‘मैं हूं डॉन’ बैनर लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, पार्षद पर गंभीर आरोप!

Bhagalpur Nagar Nigam: भागलपुर नगर निगम में कर्मचारियों ने वार्ड 21 के पार्षद संजय सिन्हा पर अवैध उगाही और बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए दो दिवसीय धरना शुरू किया है। 'मैं हूं#BhagalpurNagarNigam,#SanjaySinha,#BiharProtest

Bhagalpur Kanwar Yatra ये कैसी भक्ति! 150 किलो रावण को कंधे पर लादकर बाबा धाम जा रहे भक्त, वीडियो वायरल

Bihar Kanwar Yatra: सावन में भागलपुर से बाबा धाम तक एक अनोखी कांवड़ यात्रा ने सबका ध्यान खींचा है। पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु 150 किलो से अधिक वजनी रावण की प्रतिमा को कांवड़ पर बिठाकर#BiharKanwarYatra,#BabaDham,#RavanaDevotion