spot_img

दरभंगा नवोदय विद्यालय में ‘लोकतंत्र की पाठशाला’, छात्रों ने दिखाई जमीनी सरकार की ताकत! स्काउट-गाइड और बिना बर्तन भोजन पकाने की ट्रेनिंग

Bihar Navodaya Vidyalaya: पंचायती राज मंत्रालय की पहल पर छात्रों ने निभाया मुखिया, एसडीएम और बीडीओ का किरदार; स्वच्छता, शिक्षा और नशा मुक्ति पर हुई तीखी बहस, प्राचार्य ने बताया राष्ट्र निर्माण का आधार।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Navodaya Vidyalaya: पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘मॉडल यूथ ग्राम सभा’ (लोकतंत्र की पाठशाला) के तहत दरभंगा के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पचाढ़ी में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्रसेन की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, सहभागी शासन और लोकतांत्रिक निर्णय प्रक्रिया से व्यावहारिक रूप से जोड़ना था।

- Advertisement -

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. चंद्रसेन, वरिष्ठ शिक्षकों, कार्यक्रम प्रभारी और छात्र कप्तान द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के संगीत दल ने मधुर स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संयोजक श्री शशिकांत सिंह ने आदर्श ग्राम सभा की रूपरेखा और संक्षिप्त परिचय दिया।

- Advertisement -

लोकतंत्र की पाठशाला: छात्रों ने निभाई विभिन्न भूमिकाएं

विद्यार्थियों ने ‘आदर्श ग्राम सभा’ का जीवंत मंचन प्रस्तुत किया, जिसमें पचाढ़ी गांव की चौपाल का दृश्य मंच पर सजाया गया था। छात्रों ने विभिन्न प्रशासनिक और सामाजिक भूमिकाएं अत्यंत कुशलता से निभाईं। इस दौरान गांव की स्वच्छता, प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के घटते नामांकन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बिजली कटौती, जलभराव की समस्या, सड़क निर्माण, नशा मुक्ति और सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता जैसे ज्वलंत मुद्दों पर तीखी और सार्थक बहस देखने को मिली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के घर में घुसकर गाली-गलौज और लोहे की रॉड से हमला - पत्नी की जितिया लूटी! पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा- कैश लूटे

दरभंगा नवोदय विद्यालय में 'लोकतंत्र की पाठशाला', छात्रों ने दिखाई जमीनी सरकार की ताकत! स्काउट-गाइड और बिना बर्तन भोजन पकाने की ट्रेनिंग

मंचन में मुखिया की भूमिका में चंदन कुमार, उप मुखिया के रूप में पीहू मिश्रा और ग्राम सचिव के रूप में नमन कुमार ने प्रभावी अभिनय किया। प्रशासनिक पदाधिकारियों की भूमिका में आदित्य आयुष ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), वैष्णवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), पीयूष कुमार ठाकुर ने डॉक्टर, अनुप्रिया ने जूनियर इंजीनियर, अदिति कुमारी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री, अमन कुमार ने थानाध्यक्ष और जयकृष्ण भारद्वाज ने पंचायती राज विकास पदाधिकारी का किरदार निभाया। वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों के रूप में वैभव कुमार, अटल प्रताप, आयुषी, रोशन आनंद, नंदिनी, अवध किशोर, अली रजा, आदित्य राज, शिवम, अंश कुमार और अंजलि कुमारी सहित अन्य विद्यार्थियों ने तर्कपूर्ण संवाद से पूरे वातावरण को वास्तविक ग्राम सभा में बदल दिया।

विद्यालय के सहायक मीडिया प्रभारी चित्तरंजन चौधरी ने बताया, ‘ऐसे व्यावहारिक आयोजनों से विद्यार्थियों में न केवल नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने के कौशल का विकास होता है, बल्कि वे समाज के जमीनी सरोकारों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति भी अधिक संवेदनशील व सजग बनते हैं।’

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. चंद्रसेन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं का जागरूक होना अनिवार्य है।

डॉ. चंद्रसेन ने रेखांकित किया, ‘ग्राम सभा केवल योजनाओं की समीक्षा का मंच नहीं, बल्कि आम नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों की जीवंत धड़कन है। जब विद्यार्थी विद्यालयी जीवन में ही पंचायती राज व्यवस्था और नीति-निर्माण की प्रक्रियाओं को समझेंगे, तभी वे आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय और ज़िम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकेंगे।’

उन्होंने बच्चों के शानदार अभिनय और विषय की गहरी समझ की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक जे. बी. झा, शिक्षक अनुपम चंद्र, विजय कुमार, अनूप बाजपेई, गौतम कुमार, रजनीकांत वैद्य, आरती बसोर, अनुराधा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में डॉ. हेमनाथ झा ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा की पूर्व महापौर मुन्नी देवी नहीं रहीं! सोमवार सुबह ली अंतिम सांस

दरभंगा नवोदय विद्यालय में 'लोकतंत्र की पाठशाला', छात्रों ने दिखाई जमीनी सरकार की ताकत! स्काउट-गाइड और बिना बर्तन भोजन पकाने की ट्रेनिंग

नवोदय विद्यालय में स्काउट-गाइड शिविर का समापन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढ़ी में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का पांच दिवसीय ‘द्वितीय सोपान’ आवासीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य व राष्ट्रीय स्तर के अधिकृत संभागीय प्रशिक्षक डॉ. चंद्रसेन ने की। वाराणसी से आए मुख्य प्रशिक्षक अमिताभ पाठक ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Durga Puja दुर्गा पूजा से पहले मधुबनी प्रशासन का सख्त आदेश: इन तारीखों पर अधिकारियों को कोई छुट्टी नहीं, जानें वजह

शिविर में विद्यार्थियों ने ध्वज शिष्टाचार, अनुशासन, विभिन्न प्रकार की गांठें, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, स्ट्रेचर निर्माण, हाईकिंग, कम्पास संचालन और बिना बर्तन भोजन पकाने का प्रशिक्षण लिया। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने पायनियरिंग प्रोजेक्ट, गैजेट्स और तंबुओं का प्रदर्शन किया।

प्राचार्य डॉ. चंद्रसेन ने कहा, ‘स्काउटिंग विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सेवा भावना विकसित करने वाली जीवन पद्धति है।’

स्काउट-गाइड प्रभारी विजय कुमार ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद कैंप फायर में विद्यार्थियों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोलियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sitamarhi Accident: सेप्टिक टैंक में उतरे राजमिस्त्री और मजदूर – फिर कभी बाहर नहीं आए! दो जिंदगियां जहरीली गैस से खत्म – मौत

sitamarhi accident: सीतामढ़ी में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राजमिस्त्री और मजदूर ने बिना सुरक्षा उपकरण के दम तोड़ दिया, जिससे #SitamarhiAccident,#BiharNews,#SepticTankDeath

चौंकाने वाला खुलासा! बिहार में पनीर से लेकर मिठाई तक में मिलावट, 85 हजार का पनीर जब्त, देखें लिस्ट

Bihar Food Adulteration: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर नकेल कस दी है। 27 अगस्त से 5 अक्टूबर तक चले अभियान में वैशाली समेत 15 से अधिक जिलों में लाखों रुपये के दूषित खाद #BiharFoodAdulteration,#FoodSafetyBihar,#VaishaliNews

बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले! 1 नवंबर से शुरू धान की सरकारी खरीद, जानें नया भाव

Bihar Paddy Procurement: बिहार में धान की सरकारी खरीद 1 नवंबर से शुरू हो रही है। किसानों को इस बार सामान्य धान पर प्रति क्विंटल 72 रुपये ज्यादा मिलेंगे, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। #BiharPaddyProcurement,#FarmersBenefit,#AshokChoudhary

Darbhanga News 30 सितंबर को रिटायर हुए थे, अब मिली विदाई! दरभंगा के इस शिक्षक के सम्मान में BDO ललित मिश्रा ने क्या कहा!

Darbhanga News: दरभंगा के अलीनगर में मध्य विद्यालय रुपसपुर के प्रधानाध्यापक मो. रिजवान आलम अंसारी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। बीडीओ और बीईओ ने उनके ईमानदारी भरे सेव #DarbhangaNews,#BiharEducation,#RetirementFarewell