spot_img

भागलपुर में खतरनाक हादसा: दो बाइकें भिड़ीं, 3 लोग बुरी तरह घायल, देखें पूरी खबर!

Bhagalpur Accident: तेज रफ्तार अपाची बाइक ने होंडा शाइन को मारी जोरदार टक्कर, खेरा के युवक के पैर में लगी गंभीर चोट, मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Accident: सोमवार को भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र में मस्जिद चौक के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों बाइकों पर सवार व्यक्ति और सड़क पर पैदल जा रही एक महिला भी चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -

भागलपुर में खतरनाक हादसा: दो बाइकें भिड़ीं, 3 लोग बुरी तरह घायल, देखें पूरी खबर!

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अपाची बाइक और होंडा शाइन एसपी के बीच यह जोरदार टक्कर हुई। हादसे में होंडा शाइन एसपी पर सवार मोहम्मद एहसान (17-18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पिता महजर, निवासी खेरा, पंचायत सेनचक, थाना धनकुंड ने बताया कि एहसान के पैर में काफी चोट आई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अब बिहार में टेंडर घोटाला करना पड़ेगा भारी! मंत्री नीतीश मिश्रा ने कसी नकेल | फर्जी कागजात पर ठेकेदारों -अधिकारियों और इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

भागलपुर में बाइक सवारों और पैदल महिला को गंभीर चोटें

इस Bhagalpur Accident में पैदल चल रही कल्पना देवी (45 वर्ष) भी घायल हो गईं। उनके पति सूरज सिंह, निवासी रतिचक, थाना गोराडीह हैं। कल्पना देवी ने बताया कि तेज रफ्तार अपाची बाइक ने होंडा शाइन एसपी को जोरदार टक्कर मारी, जिसकी चपेट में आकर वह भी घायल हो गईं।

‘अपाछि बाइक तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान बाइक ने होंडा शाइन एसपी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक की चपेट में आने से मैं भी घायल हो गई।’ – कल्पना देवी

अपाची बाइक चालक गुंजन कुमार, पिता सरजोग दास, निवासी साइनो, थाना जगदीशपुर भी दुर्घटना में घायल हुए हैं। इस हादसे में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दुर्गा पूजा में डीजे बजाया तो खैर नहीं! बेनीपुर पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी

पुलिस और 112 टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस और 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सन्हौला पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, मोहम्मद एहसान की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों से घटना के संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में DM-SSP का ‘बड़ा एक्शन’: हर प्रखंड में कानून-व्यवस्था पर अब ‘पैनी नजर’ | बढ़ाई गई निगरानी, मिला BDO – CO -SHO को...

Bihar Law and Order: दरभंगा में जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी ने 06 अक्टूबर 2026 को विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रखंडों #DarbhangaNews,#BiharLawAndOrder,#DMSSPInstructions

Darbhanga News बेनीपुर में कुत्तों का आतंक! अस्पताल में वैक्सीन नहीं, दर्जनों बच्चे-बुजुर्ग जख्मी

Benipur Anti Rabies Vaccine: बेनीपुर में आवारा कुत्तों और गीदड़ों के काटने से करीब डेढ़ दर्जन बच्चे-बुजुर्ग घायल हो गए। अनुमंडल अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म है, जिससे मरीजों को निराश ल #BenipurNews,#AntiRabiesVaccine,#BiharHealth

‘ये फैसला आसान नहीं था’….. हरमनप्रीत कौर का अलविदा : हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, पढ़ें अंदर की खबर

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी है। बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग के बाद यह बड़ा फैसला आया, जिसमें भविष्य के लि #HarmanpreetKaur,#WomensCricketIndia,#BCCI

कटिहार में वकील की दिनदहाड़े हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 5 हत्यारे! जानें कैसे सुलझी गुत्थी

Katihar Murder: कटिहार में वकील गुड्डू अंसारी की सरेआम हत्या के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात से शहर में सनसनी फै #KatiharMurder,#BiharCrimeNews,#GudduAnsari