
दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। वार्ड 21 की पार्षद मधुबाला सिन्हा की ओर से दरभंगा नगर निगम परिसर में आयोजित दावत -ए -इफ्तार में शामिल रोजेदारों के साथ राज्य सरकार के मंत्री, महापौर, उप महापौर, पार्षदगण, विधायक, जिलाधिकारी, अन्य पदाधिकारी के साथ आम और ख़ास एक साथ शामिल हुए।
Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO
View this post on Instagram
दरभंगा नगर निगम परिसर में मधुबाला सिन्हा ने वर्ष 2007 से ही पार्षद निर्वाचित होने के बाद इफ्तार शुरू किया था, जो कोरोना काल के 2020 और 2021 को छोड़ दें ,तो लगातार यह जारी है।
इफ्तार के अवसर पर पहुंचे राज्य सरकार के मंत्री मदन सहनी ने
कहा कि इफ्तार का आयोजन सामाजिक समरसता का प्रतीक है। निमंत्रण देने के लिए मधुबाला सिन्हा और नवीन सिन्हा का आभार है। आम और खास एक साथ बैठकर इफ्तार करे, यही समानता है।
विधायक संजय सरावगी ने कहाकि यह आयोजन पिछले 15 वर्षों से पार्षद नगर निगम में कर रही और मैं यहां लगातार आता रहा हूं।
जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा
कि इफ्तार या कोई भी धार्मिक कार्यक्रम जो गैर राजनीतिक हो ,उसमें हमलोगों की भागीदारी से प्रसाशन और आमजन के बीच नजदीकियां बढ़ती है। उन्होंने कहा कि इफ्तार में सामाजिक सदभाव देखकर अच्छा लग रहा। इसमें जनप्रतिनिधियों, आमलोगों की एक साथ भागीदारी है। अभी रामनवमी में भी सभी वर्ग के लोगों का सराहनीय सहयोग देख अच्छा लगा। महापौर मुन्नी देवी ने कहा कि मुझे खुशी है कि महापौर के रूप में इस इफ्तार में शामिल हुई।
उप महापौर भरत सहनी ने कहा कि एक पार्षद के रूप में इस गैर राजनीतिक इफ्तार में वे पहले से भी शामिल होते रहे हैं। सदभाव पूर्ण आयोजन है यह। आयोजक वार्ड पार्षद मधुबाला सिन्हा और पत्रकार नवीन सिन्हा ने इफ्तार में आए सभी रोजेदारों सहित अतिथियों का स्वागत किया।
You must be logged in to post a comment.