spot_img

Darbhanga News | दरभंगा धावा दल ने Kamtaul High School चौक के Radha Govind Sweets से कराया बाल श्रमिक को मुक्त, जाले में चलाया अभियान, भरवाया शपथ पत्र

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | दरभंगा धावा दल ने Kamtaul High School चौक के Radha Govind Sweets से कराया बाल श्रमिक को मुक्त, जाले में चलाया अभियान, भरवाया शपथ पत्र जहां दरभंगा के श्रम अधीक्षक राकेश रंजन की ओर से लगातार बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। यह सुखद और सार्थक मुहिम है। जिन बच्चों के हाथों में भविष्य है वह दुकानों पर मजदूरी करते मिल रहे। ऐसे में, श्रम अधीक्षक रंजन की यह मुहिम लगातार पूरे जिले में रंग ला रहा है।

- Advertisement -


- Advertisement -

Darbhanga News | जाले के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में

जानकारी के अनुसार, बताया गया कि जाले के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में सदर अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत जाले प्रखंड के विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल की ओर से सघन जांच अभियान चलाया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के युवाओं की चमकी किस्मत! सरकार की इस पहल से बदल जाएगी जिंदगी


Darbhanga News | जाले के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में

सघन जांच अभियान के दौरान धावा दल की टीम ने राधा गोविंद स्वीट्स हाई स्कूल चौक, कमतौल से 01 बाल श्रमिक को मुक्त कराया है। श्रम अधीक्षक ने बताया गया कि मुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है तथा बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम-1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हड़कंप Darbhanga Bail Rejection! हत्या और जानलेवा हमला के 8 अपराधियों की जमानत खारिज, कोर्ट ने दिखाया कड़ा तेवर


Darbhanga News | अब जुर्माना और अन्य कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, बाल श्रमिकों से किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम-1986 के अन्तर्गत गैर-कानूनी है तथा बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को 20,000/- रुपये से 50,000/- रुपये तक का जुर्माना और 02 वर्षों तक के कारावास का प्रावधान है।


Darbhanga News | अब तक 46 बाल श्रमिक हुए हैं मुक्त

श्रम अधीक्षक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अभी तक दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों से धावा दल की ओर से अब तक 46 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराकर उनका पुनर्वासन लगातार कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा बाकरगंज की अनुप्रिया चौधरी को आजीवन कारावास| खौफनाक वारदात का अंत ! पति को हॉर्लिक्स में जहर देने वाली पत्नी को उम्रकैद!


Darbhanga News | जाले में सभी दुकानों ने भरा पत्र

उन्होंने कहा कि धावा दल की टीम ने आज जाले प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों एवं सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जांच की गई तथा सभी नियोजकों से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने हेतु एक शपथ पत्र भरवाया गया।


Darbhanga News | ये थे टीम में शामिल

आज की इस धावा दल टीम के सदस्य के रूप में जाले, बेनीपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ प्रयास संस्था से नारद मंडल कार्ड्स संस्था से नारायण कुमार मजमुदार, तहसीन आलम, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अजय कुमार एवं अन्य शामिल थे।


Darbhanga News | श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया

श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह संचालित होगा तथा दरभंगा शहर के अलावा सभी अनुमंडल मुख्यालय एवं प्रखण्ड मुख्यालयों में भी धावा दल संचालित किया जाएगा तथा बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेगूसराय की घटना पर तेजस्वी का फूटा गुस्सा: ‘बिहार में हैवानों का राज’, CM Samrat और PM Modi पर तल्ख़ी| “मारब सिक्सर की छहो...

Bihar Law and Order: बेगूसराय में एक युवती से दुष्कर्म और मारपीट की जघन्य घटना सामने आने के बाद बिहार में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की #BiharNews,#BegusaraiCrime,#TejashwiYadav

Madhepura Crime ‘गोली चल जाएगी…’ कहते ही दोस्त ने गर्दन में उतार दी गोली! 20 हजार का विवाद बना जानलेवा

Madhepura Crime News: मधेपुरा में दोस्त ने दोस्त को 20 हजार रुपये के मामूली विवाद में गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से युवक राहुल कुमार की हालत गंभीर है, आरोपी अखिलेश फरार है। #MadhepuraCrime,#BiharNews,#FriendshipBetrayal

सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सस्पेंड ! शिक्षा विभाग का DPO अजित अमर पर बड़ा एक्शन | 4 साल में कमाए करोड़ों – निलंबित

Bihar Education Corruption: बिहार में शिक्षा विभाग के भ्रष्ट DPO अजित अमर को आय से 72.35% अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया गया है। आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी में साढ़े चार साल #BiharEducation,#CorruptionInBihar,#AjitAmar

अब गया में हद हो गई! महिला मित्र के साथ घूमने गए युवक से कथित बदसलूकी! Video Viral, क्या कर रही पुलिस...

Gaya Viral Video: गया में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। एसएसपी सुशील कुमार ने पुष्टि करते हुए हमलावरों की पहचान की बात कही ह #GayaNews,#BiharPolice,#ViralVideo