spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud का बड़ा खेल, SBI YONO का नकली लिंक भेज खाते से उड़ाए 9 लाख

spot_img
- Advertisement -

Cyber Fraud: डिजिटल दुनिया की गलियों में चोर अब उंगलियों पर दस्तक दे रहे हैं, और एक क्लिक की चूक पूरी तिजोरी खाली कर जा रही है। दरभंगा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एसबीआई योनो ऐप के नाम पर एक शख्स के खाते से 9 लाख रुपये उड़ा लिए गए।

- Advertisement -

दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जालसाजों ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाकर उसके खाते से 9 लाख रुपये की मोटी रकम निकाल ली। पीड़ित की पहचान रामपुर उदय निवासी उमेश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। उन्होंने इस घटना के संबंध में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

Cyber Fraud: एसबीआई कर्मी बनकर ऐसे बनाया निशाना

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना 22 जनवरी की सुबह की है। उमेश कुमार ठाकुर अपनी मां के चालू खाते से ऋण खाते में कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान वह अपने मोबाइल में एसबीआई का योनो मोबाइल बैंकिंग ऐप डाउनलोड करने का प्रयास कर रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई का कर्मी बताया और कहा कि आपका प्ले स्टोर काम नहीं कर रहा है। जालसाज ने उन्हें भरोसे में लेने के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजने की बात कही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

पीड़ित उमेश ने बताया कि जैसे ही उन्होंने व्हाट्सएप पर आए लिंक को क्लिक कर उसे अपलोड किया, उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद साइबर फ्रॉड करने वाले ने उन्हें करीब दो घंटे तक फोन पर बातों में उलझाए रखा और इस दौरान उनके खाते से सात अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 9 लाख रुपये निकाल लिए। इस ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी ने पीड़ित के होश उड़ा दिए।

यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सह थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस तकनीकी टीम की मदद से जालसाजों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा करें। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, अब इस तारीख को होगा फैसला

Bihar Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक 30 जून तक बढ़ा दी है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब 30 जून को होगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCourt

गया जी में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खौफनाक खेल! MP के युवकों से शादी के नाम पर लूटे लाखों, फिर किया ये कांड

Bihar Crime News: गया जी में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग ने मध्य प्रदेश के दो युवकों को शादी का झांसा देकर ठगा और फिर 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया।#BiharCrimeNews,#GayaNews,#FakeBrideGang

री नीट यूजी 2026: आंसर-की जारी, आपत्ति के लिए सिर्फ आज रात तक का समय!

Re NEET UG 2026 Answer Key: एनटीए ने री नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थियों के पास 28 जून रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका है। जानें कब आएगा रिजल्#ReNEETUG2026,#AnswerKey,#NTA

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, क्या BJP का 3 दशक पुराना किला तोड़ पाएंगे?

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का किला तोड़ने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद चु#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics