spot_img

Darbhanga देखे ओवरब्रिज का सपना, ट्रैफिक सिपाही मांगें मोर…

हालांकि, ट्रैफिक डीएसपी राजकिशोर कुमार कहते हैं, हम जांच कराएंगें। तय करेंगे आखिर सचमुच 15000 रुपया घूस मांगा गया है या नहीं। क्या वायरल वीडियो में सच्चाई छुपी है। ट्रैफिक डीएसपी राजकिशोर कुमार कहते हैं, जांच की जा रही है। तय मानिए, आरोप सही हुआ तो सख्त कार्रवाई करेंगे...

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में जाम की समस्या है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही। जाम से शहर का काम तमाम हो जाता है। समय जाया होती है। लोगों की परेशानी, दफ्तर जाने से लेकर घर लौटने तक बनी रहती है।

- Advertisement -

दरभंगा शहर से कोई लहेरियासराय जाना तो पसंद ही नहीं करता। अरे बाबा, जाम में कौन फंसे…खैर यहां जाम की आड़ में एक बड़ा खेल ट्रैफिक सिपाही ने कर डाला है। इसकी वीडियो वायरल हो रही है। हालांकि, देशज टाइम्स इस वीडियो की कतई पुष्टि नहीं करता।

- Advertisement -

हालांकि, ट्रैफिक डीएसपी राजकिशोर कुमार कहते हैं, हम जांच कराएंगें। तय करेंगे आखिर सचमुच 15000 रुपया घूस मांगा गया है या नहीं। क्या वायरल वीडियो में सच्चाई छुपी है। ट्रैफिक डीएसपी राजकिशोर कुमार कहते हैं, जांच की जा रही है। आरोप सही हुआ तो सख्त कार्रवाई करेंगे….दरभंगा से रितेश कुमार सिन्हा की देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो से पढ़िए यह रिपोर्ट…दरभंगा देखे ओवरब्रिज का सपना, ट्रैफिक सिपाही मांगें मोर…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

जाम की समस्या शहरवासियों के लोगों के लिए नई बात नहीं है। सरकार हो या प्रशासन इसे स्वीकार कर लिया है। यह लगेगा ही। भले ओवरब्रिज के सपने में दरभंगा तरबतर हो लेकिन हकीकत यही है कि इससे जिला को कोई लेना देना नही रह गया।

ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसके प्रति पुलिस मुख्यालय ही गंभीर नहीं है। इस कारण यहाँ प्रतिदिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए यहां यातायात थाना की स्थापना की गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा की महिलाओं के लिए बड़ी खबर! बाल विवाह रोकने और सुरक्षा के लिए अब सिर्फ 1 कॉल दूर मदद

एक से बढ़कर एक उपकरण भी ट्रैफिक पुलिस वालों को दिए गए। वावजूद इसके की वो जाम से लोगो निजात दिलाने की वजाय पूरे दिन अपनी वसूली करने में ज्यादा मस्त रहा करते है। यह हम ट्रैफिक पुलिस पर आरोप नही लगा रहे है।

बल्कि, एक वीडियो वायरल बहुत तेजी से हो रहा है। इसमे एक ट्रैक्टर चालक से ट्रैफिक का सिपाही 1500 हजार रुपये घूस मांगता हुआ दिख रहा है। जबकि, ट्रैक्टर चालक चार से पांच हजार रुपया लेकर मामले को रफा दफा करने का आग्रह करता हुआ दिख रहा है।

हालांकि, ट्रैफिक का सिपाही ₹15000 से एक भी रुपए कम लेने को तैयार नहीं दिख रहा है। बार-बार वीडियो में डीटीओ के यहां जाने की धमकी दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला शहर के अललपट्टी चौक का है। जहां सोमवार की शाम ट्रैफिक पुलिस के जवान ने ट्रैक्टर को नो एंट्री में जाते हुए देखकर पकड़ लिया था।

यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

सिपाही ट्रैक्टर पर जाकर बैठ गया और चालक से रुपए की मांग करने लगा। लेकिन ट्रैक्टर चालक ₹15000 देने को तैयार नहीं था 4 से ₹5000 में बात कर फाइनल करने की बात कर रहा था।

इसको लेकर दोनों में काफी देर तक नोक झोंक हो रही थी कि इस बीच कोई राहगीर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पूरे मामले की जानकारी ट्रैफिक डीएसपी राजकिशोर कुमार को दिया गया तो उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की तो ट्रैक्टर के सभी कागजात सही पाए गए।

इसके बाद नो एंट्री में ट्रैक्टर को घुसने के आरोप में उन्होंने ₹2000 का चालान काटकर छोड़ दिया। इससे ट्रैक्टर चालक काफी खुश नजर आया। उसने कहा कि अवैध रुपए देने से बच गया।

इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी राजकिशोर कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर सिपाही पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: 5 पुलिसकर्मियों पर FIR, थानाध्यक्ष भी नहीं बख्शे गए, न्याय की आस जगी!

Bihar Police: भोजपुर के शाहपुर में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। मृतक की मां की शिकायत पर 5 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज हुई है।#BiharPolice,#BhojpurNews,#EncounterCase

बड़ी खबर! 1 जुलाई से बदल रहे हैं ये 4 नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

July Rule Change: जुलाई की पहली तारीख से आम लोगों की जिंदगी से जुड़े 4 बड़े नियम बदल जाएंगे। आधार अपडेट अब मुफ्त होगा, LPG और CNG के दाम तय होंगे, जबकि HDFC क्रेडिट कार्ड के लाउं#JulyRuleChange,#AadhaarUpdate,#LPGPrice

CUET UG 2026 रिजल्ट जारी! लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, देखें अपना स्कोरकार्ड

CUET UG Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है, अब वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर अपना स#CUETUGResult,#NTAExam,#BiharStudents

IPL में बड़ा उलटफेर! 12 करोड़ का नुकसान… घरवापसी को तैयार ऋषभ, कुलदीप लखनऊ में, जानिए

Rishabh Pant Delhi Capitals: आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हुई है, लेकिन इस ट्रेड के कारण उन्हें 12 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जा#RishabhPant,#DelhiCapitals,#IPLCricket