spot_img

दर्दनाक! दरभंगा में खेलने गए छात्र को निगल गई बागमती, दूसरे दिन मिला शव

Darbhanga Drowning: शुभंकरपुर के 20 वर्षीय नीरज कुमार का शव बागमती नदी से बरामद किया गया है। मंगलवार को दोस्तों संग नहाने गए नीरज की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी, जिसके बाद इलाके में शोक की लहर है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Drowning: बिहार के दरभंगा में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां बागमती नदी में डूबे 20 वर्षीय छात्र नीरज कुमार का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। नीरज मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला था, लेकिन नदी में स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया था। इस घटना के बाद से पूरे शुभंकरपुर बिचला टोला में मातम पसरा हुआ है।

- Advertisement -

दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर बिचला टोला, वार्ड संख्या-8 निवासी रामप्रकाश राय के बेटे नीरज कुमार की मृत्यु बागमती नदी में डूबने से हुई। बुधवार सुबह रतनोपट्टी ठठेरी टोला के पास मछुआरों ने एक शव तैरता देखा, जिसकी पहचान बाद में नीरज के रूप में की गई।

- Advertisement -

महाराज जी पुल के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा मंगलवार, 21 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे हुआ। नीरज कुमार भारी बारिश के बीच अपने मोहल्ले के दोस्तों के साथ महाराज जी पुल के पास स्थित घाट पर स्नान करने गया था। इसी दौरान नीरज गहरे पानी में चला गया और नदी की तेज धारा में लापता हो गया। उसके साथ मौजूद बच्चों ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक नीरज का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

दूसरे दिन बरामद हुआ शव

परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने नीरज की तलाश शुरू कर दी थी। देर शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। तलाश के दौरान घाट की सीढ़ियों पर नीरज की चप्पल मिली, जिससे उसके नदी में डूबने की आशंका और भी बढ़ गई थी। बुधवार सुबह करीब सात बजे, रतनोपट्टी ठठेरी टोला के पास बागमती नदी में मछुआरों ने एक शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान नीरज कुमार के रूप में की।

अमित कुमार राय ने बताया, “नीरज नदी में डूब गया था। आज उसका शव बरामद होने की सूचना मिली। हम लोग पोस्टमॉर्टम कराने के लिए डीएमसीएच आए हैं।”

नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस दुखद घटना के बाद परिवार में गहरा शोक है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! दरभंगा में बनेंगी 2 नई चीनी मिलें, किसानों की किस्मत बदलने वाली है!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Land Registration: 12 शहरों में रजिस्ट्री पर रोक का झंझट खत्म! 1 महीने में अपनी जमीन बेच सकेंगे आप | पढ़िए – MLC...

Bihar land registration: बिहार के 12 शहरों में टाउनशिप के लिए जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक से परेशान जमीन मालिकों को बड़ी राहत मिली है। सरकार अब 1 महीने में भुगतान सुनिश्चित करेगी।#BiharNews,#LandRegistry,#NitishMishra

Bihar Assembly Live झटका! बिहार में अपनी ही सरकार के मंत्री को विधायकों ने दी खुली चुनौती, अंधेरे में डूबे गांव| पढ़िए – क्यों...

Bihar Solar Light: बिहार विधानसभा में सत्ताधारी दल के विधायकों ने अपनी ही सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को चुनौती दे दी। खराब सोलर लाइटों के मुद्दे पर विधायकों ने मंत्री#BiharNews,#SolarLightScam,#BiharAssembly

बिहार विधानसभा में बड़ा विवाद: मीडिया ने ठप किया कवरेज, कैमरे, माइक्रोफोन रखकर जमकर- प्रदर्शन?| क्यों नाराज हैं पत्रकार और क्या है उनकी मांग?

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में दो पत्रकारों के प्रवेश पास रद्द होने के बाद मीडियाकर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसे प्रेस स्वतंत्रता पर हमला#BiharAssembly,#JournalistProtest,#PressFreedom

कोसी पुल से बिहार में 60 KM की दूरी हो जाएगी कम, क्या आपको भी होगा फायदा? |भागलपुर, मधेपुरा सहरसा, उत्तर-पूर्वी बिहार और नेपाल...

Bihar Kosi Bridge: बिहार में कोसी नदी पर बन रहा राज्य का सबसे लंबा पुल अपने अंतिम चरण में है। 96.6% काम पूरा हो चुका है। यह भागलपुर, मधेपुरा और सहरसा के बीच की दूरी को 60 किलोमीटर#BiharKosiBridge,#BhagalpurNews,#MadhepuraConnectivity