spot_img

Bihar Student Protest पटना में बवाल, राजभवन मार्च पर छात्रों का गुस्सा फूटा, पुलिस से भीषण झड़प, वाटर कैनन और लाठीचार्ज, थानेदार का सिर फटा!

Bihar Student Protest: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक जांच की मांग को लेकर जेपी गोलंबर पर प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस में टकराव, गांधी मैदान थानेदार घायल हुए.

spot_img
- Advertisement -

Bihar Student Protest: पटना में बुधवार को छात्रों का राजभवन मार्च उग्र हो गया, जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भीषण झड़प हुई। इस दौरान गांधी मैदान थानेदार गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका सिर फट गया। छात्र देशभर में सामने आए पेपर लीक मामलों की फास्ट ट्रैक जांच, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार पर रोक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

- Advertisement -

आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पटना के गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर पर पहुंचे। यहां पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग लगाकर जुलूस को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई।

- Advertisement -

पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा! NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

Bihar NEET Protest: नीट पेपर लीक मामले पर देशभर में छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को पटना में छात्र संगठनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच जेपी गोलंबर पर तीखी झड़प हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने छात्रों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, हल्का लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस कार्रवाई में कई छात्र और मीडियाकर्मी घायल हो गए।

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजभवन की ओर बढ़ रहे थे। जैसे ही वे जेपी गोलंबर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी। छात्रों ने इन बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद तनाव बढ़ गया।

यह भी पढ़ें:  CM सम्राट का बिहार को बड़ा तोहफा: 2446 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र| जानिए - ऊर्जा ऑडिटोरियम समारोह में करोड़ों परिवारों को मुफ्त बिजली और पेंशन वृद्धि!

छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज

पुलिस की ओर से रोके जाने पर प्रदर्शनकारी छात्र और उग्र हो गए। उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। वाटर कैनन की तेज धार और लाठीचार्ज से भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ मीडियाकर्मी भी कवरेज के दौरान घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

यह भी पढ़ें:  Osama Shahab ओसामा शहाब को मिली बड़ी राहत! पटना हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, जानिए क्यों टली गिरफ्तारी?

डाकबंगला चौराहा तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

पुलिस की कार्रवाई के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला चौराहा तक पहुंचने में कामयाब रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, सिटी एसपी मध्य ममता कल्याणी और पटना सदर एसडीएम काम्या मिश्रा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने और समझाने का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और निजीकरण के खिलाफ उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

गांधी मैदान समेत कई इलाकों में भीषण जाम

छात्रों के इस उग्र प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के कारण पटना के कई प्रमुख इलाकों में घंटों तक भीषण जाम लग गया। गांधी मैदान, जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, फ्रेजर रोड, आयकर गोलंबर, एग्जीबिशन रोड, बाकरगंज और न्यू डाकबंगला रोड जैसे व्यस्त मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्र संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, NEET पेपर लीक मामले पर उनका आंदोलन जारी रहेगा।

राजभवन मार्च पर बढ़ा तनाव, वाटर कैनन और लाठीचार्ज

जेपी गोलंबर पर स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से शांतिपूर्वक वापस लौटने की अपील की, लेकिन कई छात्र आगे बढ़ने पर अड़े रहे। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। बावजूद इसके प्रदर्शन जारी रहने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Monsoon Session विधानसभा में तेजस्वी यादव के गायब रहने पर सियासी बवाल! BJP MLA बोले- 'अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थता कर रहे हैं!'

इसी क्रम में गांधी मैदान के थानेदार का सिर फट गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। काफी देर तक भगदड़ की स्थिति बनी रही। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद ही स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सका।

छात्रों की प्रमुख मांगें: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और फास्ट ट्रैक जांच

प्रदर्शनकारी छात्रों ने अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया। उनकी प्रमुख मांगों में देशभर में सामने आए पेपर लीक मामलों की फास्ट ट्रैक जांच, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक, शिक्षा के निजीकरण पर अंकुश और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा शामिल था। छात्रों ने हाल के भर्ती परीक्षा विवादों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य मुद्दों को भी उठाया।

छात्रों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को राजभवन की ओर बढ़ने से रोक दिया, जिससे शहर में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। फिलहाल, जेपी गोलंबर और गांधी मैदान के आसपास स्थिति शांत है, लेकिन तनाव बरकरार है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Rural Roads बिहार की सड़कों पर बड़ा फैसला! 50 करोड़ से ज़्यादा के टेंडर अब बंद, जानिए क्या होगा असर?

Bihar Rural Roads: बिहार में अब 50 करोड़ रुपये से अधिक के ग्रामीण सड़क टेंडर जारी नहीं होंगे। मुख्यमंत्री के इस फैसले से स्थानीय ठेकेदारों को मिलेगा काम और वर्षों से अधूरी पड़ी सड#BiharRuralRoads,#BiharCabinetDecision,#SunilKumar

मुंगेर में गंडक ने छीना हजारों का ‘सहारा’! 200 मीटर पुल डूबा, हाहाकार! खगड़िया-मानसी से कटा संपर्क, नाव बनी मजबूरी, कब बनेगा...

Munger News: मुंगेर में बूढ़ी गंडक के बढ़े जलस्तर ने टीकारामपुर दियारा के हजारों ग्रामीणों का एकमात्र सहारा छीन लिया है। 200 मीटर लंबा चचरी पुल डूबने से सड़क संपर्क टूट गया।#MungerNews,#BiharFlood,#TikrampurDiara

Bihar Land Registration: 12 शहरों में रजिस्ट्री पर रोक का झंझट खत्म! 1 महीने में अपनी जमीन बेच सकेंगे आप | पढ़िए – MLC...

Bihar land registration: बिहार के 12 शहरों में टाउनशिप के लिए जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक से परेशान जमीन मालिकों को बड़ी राहत मिली है। सरकार अब 1 महीने में भुगतान सुनिश्चित करेगी।#BiharNews,#LandRegistry,#NitishMishra

Bihar Assembly Live झटका! बिहार में अपनी ही सरकार के मंत्री को विधायकों ने दी खुली चुनौती, अंधेरे में डूबे गांव| पढ़िए – क्यों...

Bihar Solar Light: बिहार विधानसभा में सत्ताधारी दल के विधायकों ने अपनी ही सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को चुनौती दे दी। खराब सोलर लाइटों के मुद्दे पर विधायकों ने मंत्री#BiharNews,#SolarLightScam,#BiharAssembly