spot_img

दरभंगा समाहरणालय पर मोहर्रम और अंतिम सोमवारी को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, एसएसपी अवकाश कुमार ने दिए निर्देश

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार की अध्यक्षता में मोहर्रम एवं अंतिम सोमवारी को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।

- Advertisement -

बैठक में जिला मोहर्रम कमिटी के सचिव ने कहा कि 06 अगस्त को 07वीं के अवसर पर अखाड़ा का आयोजन रात्रि 10ः00 बजे से किलाघाट पर तथा 07 अगस्त को 08वीं के अवसर पर संध्या 04ः00 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक किलाघाट से लम्बा जुलूस निकलेगी जो नगर थाना-दरभंगा टावर-गुदरी बाजार होते हुए मुसरफ बाजार तक जायेगी। 08 अगस्त को 09वीं के अवसर पर मिलान चौक पर जिले के 142 अखाड़ा विभिन्न मार्गों से आकर मिलान करेगी और 09 अगस्त को 10वीं को 08ः00 बजे रात्रि को मिलान का कार्यक्रम होगा, जो रात्रि 10ः00 बजे तक समापन हो सकेगा।

- Advertisement -

उन्होंने जुलूस के विभिन्न मार्गों की सफाई करवाने, पानी और प्रकाश की व्यवस्था करवाने, शहरी क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे को चालू करवाने, फायर बिग्रेड की गाड़ी की व्यवस्था करवाने की मांग की। इस अवसर पर जिला शांति समिति के सदस्यों ने अपनी-अपनी राय रखी और विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्था वांछित स्थलों पर करवाने का सुझाव दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News फर्नीचर दुकान में शराब का जखीरा! पुलिस ने छापा मार 111 लीटर विदेशी शराब पकड़ी, मालिक अरेस्ट

बैठक को सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस ने जिला शांति समिति के सदस्यों को कहा कि शांतिपूर्वक सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहर सम्पन्न हो, आशा है कि इसके लिए आप सजग रहेंगे तथा अपने से जुड़े लोगों को भी प्रेरित करेंगे।

उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर देश के कई भागों में दूसरे समुदाय के लोगों ने रामनवमी के जुलूस पर पुष्प वर्षा की। मीडिया में यह खबर प्रसारित हुई , इससे पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश गया, इस पर यहाँ भी गौर करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जिला शांति समिति के सदस्यों द्वारा इस बैठक में जो भी सुझाव रखे गए हैं, उसे संबंधित विभाग द्वारा नोट किया गया है और इस पर अमल किया जाएगा। प्रशासन द्वारा सभी धार्मिक स्थलों के समीप दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उम्मीद है कि सब के सहयोग से ये दोनों त्योहार भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण सम्पन्न होंगे।

दरभंगा समाहरणालय पर मोहर्रम और अंतिम सोमवारी को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, एसएसपी अवकाश कुमार ने दिए निर्देशजिला शांति समिति को सम्बोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि जिले में रामनवमी का पर्व शांति पूर्वक सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया, इसमें शांति समिति के सदस्यों की सकारात्मक भूमिका रही। आशा है कि मोहर्रम और अंतिम सोमवारी का त्योहार भी शांतिपूर्ण वातावरण में आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU बिहार के लिए गर्व का क्षण! LNMU वॉलीबॉल टीम ने रचा इतिहास, दरभंगा ने फकीर मोहन विश्वविद्यालय को हराया| Darbhanga पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर

उन्होंने कहा कि जुलूस में कोई नशे की हालत में न रहे, जिला मोहर्रम समिति इसे सुनिश्चित करावें। विभिन्न थानों द्वारा ब्रेथ एनलाइजर से जाँच जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अंतिम सोमवारी के अवसर पर सभी वांछित धार्मिक स्थलों पर बल की व्यवस्था रहेगी। महिला पुलिस पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्त की जाएगी। पर्व के अवसर पर ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग निर्धारित सीमा के डेसिबल में किया जाए तथा रात्रि में ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करने से पहले अनुमति अवश्य ले ली जाए।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चालू रहेंगे तथा जगह-जगह पर वीडियोग्राफी भी करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि किरासन तेल मुंह से फुककर आग प्रज्जवलित करने का खेल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसलिए ऐसा खेल न किया जाए, तो अच्छा रहेंगा।दरभंगा समाहरणालय पर मोहर्रम और अंतिम सोमवारी को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, एसएसपी अवकाश कुमार ने दिए निर्देशउन्होंने कहा कि त्योहर मनोरंजन के लिए है, इससे किसी को क्षति नहीं होनी चाहिए। त्योहार के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से असामाजिक तत्व अफवाह फैलाने की प्रयास करते हैं, यदि ऐसा कोई मैसेज किसी को मिलता है, तो इसे किसी ग्रुप में न डाले, बल्कि वरीय पदाधिकारियों या थानों को तुरंत सूचित करें, ताकि संबंधित के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई की जा सके। वैसे जिला में साइबर सेल भी कार्यरत है।

त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु मंथन किया जा रहा है। की जाने वाले व्यवस्था को मीडिया के माध्यम से अभी को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी असामाजिक तत्व द्वारा किसी धार्मिक स्थल के समीप कुछ आपत्तिजनक वस्तु फेंकने की सूचना मिलती है,  तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि उसका त्वरित निष्पादन किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Traffic Jam चालान के बजाय 'समझौता'! एक दिन पहले पुलिसकर्मियों को मिला जाम से निबटने का मंत्र | फंसा दोनार चौक भीषण जाम की चपेट में | पढ़िए -अनदेखी, कब्जा और दो थाने

उक्त बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर कृष्ण नन्दन कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, प्रभारी पदाधिकारी आपदा सत्यम सहाय के साथ-साथ अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

वहीं जिला शांति समिति से विष्णु चंद्र पप्पू, मो.असलम, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, अजय कुमार जालान, श्याम किशोर प्रधान, अशोक नायक, नवीन खटीक, प्रमोद चौधरी, मो.वसी अहमद, महेंद्र कुमार पासवान, सुजीत मल्लिक, सुरेश कुमार शर्मा, विष्णु कुमार ठाकुर, कन्हैया महतो, नितासुउल हक रिंकू, सैयद रियाजुल अहमद, नौशाद अहमद, अंजुल खान, रुस्तमदरभंगा समाहरणालय पर मोहर्रम और अंतिम सोमवारी को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, एसएसपी अवकाश कुमार ने दिए निर्देश कुरैशी, रजी अहमद, मो. उमर, सुनील कुमार मंडल, अमर राम, धरम कुमार, सुभाष महतो, अंकुर गुप्ता, सैयद अकबर रजा, डॉ. रमेश प्रसाद, मनीष जायसवाल, एजाज अख्तर खां रूमी, सुनीति रंजन दास, विनोद सिंह, उमेश राय, जय किसुन राउत, अवधेश कुमार चौधरी ‘‘मुन्ना’’, मो. शहनवाज, अशोक कुमार, चंद्र देव नारायण, इंजीनियर इश्तियाक जावेद खान, आस मोहम्मद, विपिन कुमार राय, राकेश कुमार, सचिन राम, शरफे आलम तमन्ना, मेराज, राकेश कुमार, डॉ. धर्मशिला गुप्ता, अरुण महासेठ, राम मनोहर प्रसाद, मो. शमशुल हक, सुनील राय, रीता सिंह एवं राकेश दास एवं अन्य उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Alert खतरनाक चक्रवाती तूफान आ रहा! बिहार समेत इन राज्यों में 6 नवंबर तक मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट

Bihar Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसका असर बिहार समेत देश के कई राज्यों पर दिखेगा, जहां 6 नवंबर तक भारी बारिश क#BiharWeatherAlert,#CycloneAlert,#IMDWarning

कबड्डी खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी! पटना में महासंग्राम, PKL टीमें भी तलाशेंगी नया टैलेंट

Patna Kabaddi Championship: पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 1 से 4 नवंबर तक 52वीं जूनियर राष्ट्रीय बालक कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे। 29 र#PatnaKabaddi,#BiharSports,#KabaddiChampionship

बिहार के 264 शहरों में अब घर बैठे होंगे 10 बड़े काम! CM सम्राट चौधरी ने दी सौगात

Bihar Digital Services: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को UPYOG पोर्टल लॉन्च किया। अब बिहार के 264 शहरों में 10 जरूरी काम घर बैठे होंगे, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं#BiharDigital,#SamratChoudhary,#UrbanDevelopment

जमुनिया में खौफनाक वारदात! 72 साल के बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, दर्दनाक मौत

Saharsa Crime News: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में पुरानी रंजिश के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग रामदेव सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जमुनिया गांव में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फ#SaharsaCrime,#BiharNews,#MurderCase