डी.एम. व एस.एस.पी. ने किया
दरभंगा, देशज टाइम्स। ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण करने जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन और एसएसपी अवकाश कुमार मंगलवार को करने पहुंचे। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देश पर हर माह होता है।






जानकारी के अनुसार, इसी निर्देश के तहत जुलाई माह का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का घूम-घूम कर गोदाम की स्थिति का अवलोकन किया।
इसके साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से बहादुरपुर प्रखंड स्थित वीवीपैट वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में ईएमएस 2.0 ऐप के माध्यम से निरीक्षण की ऑनलाइन रिपोर्ट लोंगिट्यूड एंड लैटीट्यूड के साथ भेजी गयी।
जानकारी के अनुसार, मासिक निरीक्षण में केवल गोदाम का निरीक्षण किया जाता है जबकि त्रैमासिक निरीक्षण में गोदाम के अंदर रखे हुए ईवीएम का भी अवलोकन एवं निरीक्षण किया जाता है। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार तथा निर्वाचन शाखा के कर्मीगण उपस्थित थे।








