spot_img

Darbhanga के बहादुरपुर में DM Rajeev Roshan ने नई पुलिस व्यवस्था की प्रशंसा में कही बड़ी बात, SSP Avakash Kumar ने कहा, पुलिस आपकी सहायता के लिए है, उसे अपना साथी समझिए

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स7 सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं जनता का सुझाव व अनुभव प्राप्त करने के लिए दरभंगा जिला के बहादुरपुर प्रखंड अन्तर्गत प्रेमजीवर पंचायत के सामुदायिक भवन (वार्ड नंंबर-12) में जिलाधिकारी राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

प्रेमजीवर पंचायत में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम का सर्वप्रथम जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया गया, जिसमें अपर समाहर्त्ता, संयुक्त निदेशक, जन सम्पर्क एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधियों ने सहयोग प्रदान किया। तत्पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी की ओर से उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को पाग, चादर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बिहार में स्थापित नई पुलिस व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिहार में जो बदलाव आया है, इसकी गूंज देश विदेश में सुनी जा रही है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास की व्यवस्था का तात्पर्य है, समाज के सभी वर्ग को बिना किसी भेद-भाव के न्याय प्राप्त हो और उनके लिए चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उन्हें प्राप्त हो। सरकार न्याय दिलाने के लिए कमजोर पक्ष के साथ पूरी शक्ति के साथ खड़ा रहती है।

उन्होंने कहा कि जन-संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आप तक पहुंचाना, इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आप स्वयं एवं अपने समाज के लोगों को लाभान्वित करें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दिवाली-छठ पर आग का खतरा! दरभंगा अग्निशमन सेवा ने जारी किए कड़े नियम, जानें कैसे बचें?

उन्होंने कहा कि भूमि विवाद किसी भी परिवार के लिए प्रगति में बाधक है, इससे जुड़ी आपराधिक घटनाएं भी होती है। सरकार ने इस ओर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, इस कड़ी में चाहे भू-अभिलेख का डिजिटाइजेशन हो, चाहे खतियान ऑनलाइन करने का कार्य हो, चाहे भू-लगान रसीद काटने की ऑनलाइन व्यवस्था हो, इसमें शामिल है। अब रसीद कटाने के लिए या दाखिल-खारिज कराने के लिए अंचल कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है, ये सभी बड़े बदलाव हुए हैं।

महिला सशक्तिकरण की ओर सरकार का विशेष ध्यान है। जीविका के माध्यम से एक मौन क्रांति पूरे राज्य में हुई है, जीविका दीदीयों की समूह अपने आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से अपने पारिवारिक स्थिति को मजबूत किया है। चाहे अपने परिवार व बच्चों का भरण पोषण हो, शिक्षा की व्यवस्था हो, सभी कार्यों में सफलता प्राप्त की है।

साथ ही राज्य की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में भी अपना योगदान दिया है। महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था में 50 प्रतिशत व सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण किया गया है। इसी के परिणाम है कि दरभंगा में 50 प्रतिशत से अधिक महिला जनप्रतिनिधि हैं।

आज समाज की बेटियां पुलिस बल के रूप कार्य कर रही हैं। इससे न केवल महिलाओं का आत्म बल बढ़ा है, बल्कि वे समाज और राज्य को सुरक्षा भी प्रदान कर रही हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रही है। सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए जहां एक और बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन कार्यक्रम चलाएं, वहीं दूसरी ओर मद्यनिषेध कार्यक्रम चलाया ताकि महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार न हो सके व उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

उन्होंने श्रम संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इससे समाज के लोगों को विपरीत स्थिति में भी अपनी गतिविधि बनाए रखने में मदद मिल रही है। उन्होंने दिव्यांगजनों के मोटर चालित ट्राई साइकिल के माध्यम से अपने रोजगार और शिक्षा प्राप्त करने व उनके हौसला की भी तारीफ की और कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण में संतुलन बनाए रखना भी हमारी जिम्मेवारी है, ताकि भावी पीढ़ी को जल और स्वच्छ वायु की कमी न हो और इसके लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान, स्वच्छ गांव समृद्ध गांव, कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि अपशिष्ट पदार्थ का प्रबंधन किया जा रहा है, ताकि गांव को स्वच्छ बनाते हुए अपशिष्ट पदार्थ से कंपोस्ट तैयार कर मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में इसका प्रयोग किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Traffic Jam चालान के बजाय 'समझौता'! एक दिन पहले पुलिसकर्मियों को मिला जाम से निबटने का मंत्र | फंसा दोनार चौक भीषण जाम की चपेट में | पढ़िए -अनदेखी, कब्जा और दो थाने

उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। बिहार में जहाँ एक ओर जहाँ बुनियादी ढांचा को विभिन्न निर्माण कार्यों द्वारा मजबूत किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मानव संसाधन को शिक्षित, हुनरमंद बनाकर मानव संसाधन को मजबूत किया जा रहा है,जिससे विकास को तीब्र गति मिल रही है, इस कड़ी में जीविका का भी बहुमूल्य योगदान है।

दरभंगा में हवाई अड्डा बन जाने से देश-विदेश की दूरी दरभंगा के लिए घट गई है। दरभंगा में पहला फ्लोटिंग सोलर प्लांट बना है, जो यह दर्शाता है कि हम नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके साथ ही अत्याधुनिक तारामंडल यहाँ के युवाओं का ज्ञानवर्धन करने में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दरभंगा विकास की ऊंचाइयों पर अपना स्थान कायम करने में सफल होगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कई कार्य किये जा रहे हैं, जिसमें डायल 112 की सुविधा शामिल है। 112 नंबर पर डायल करने पर 10 से 12 मिनट के अंदर पुलिस कॉल करने वाले तक पहुंच जाती है। यह 112 का वाहन पुलिस बल के साथ भ्रमणशील अवस्था में रहती है, यह व्यवस्था खास महिला सुरक्षा को लेकर की गई।

इसके साथ ही हर थाने में एक महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां महिला पुलिस पदाधिकारी रहती है, वहां कोई भी पीड़ित महिला आसानी से अपनी बात रख सकती है।
उन्होंने कहा कि अब नई व्यवस्था के तहत कोई भी व्यक्ति यदि किसी थाने में आवेदन देता है, तो संबंधित थाना उसे लेने से इनकार नहीं कर सकता है, यदि इनकार करता है तो उसकी शिकायत – 6287742942 पर किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आपके आवेदन पर यदि एफआईआर का मामला बनता है तो जांच के उपरांत निश्चित रूप से एफआईआर दर्ज होती है और इसके साथ ही एफआईआर की छायाप्रति नि:शुल्क आवेदक को उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन थोड़ा सा धैर्य रखने की जरूरत है, इसके लिए अब बार-बार थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News फर्नीचर दुकान में शराब का जखीरा! पुलिस ने छापा मार 111 लीटर विदेशी शराब पकड़ी, मालिक अरेस्ट

उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी सहायता के लिए है, उसे अपना साथी समझिए, अपराध नियंत्रित करने में, अपराधी पकड़वाने में सहायता कीजिए, यही आप सबों से आग्रह है।

प्रेमजीवर पंचायत में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम का मंच संचालन संयुक्त निदेशक, जन सम्पर्क श्री नागेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा किया गया तथा उनके द्वारा सभी विभाग के कल्याणकारी योजनाओं का संक्षिप्त जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति भूतपूर्व सैनिक गंगाधरी चौधरी तथा उनकी पत्नी लीला देवी ने बुनियाद केन्द्र, बहादुरपुर की भूरी भूरी प्रशंसा की और बताया कि बहुत कम समय में उनका पक्षघात की बीमारी ठीक हो रही है।

जन-संवाद कार्यक्रम में श्रम संसाधन विभाग, जीविका, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, समाज कल्याण, सात निश्चय पार्ट -1/2, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, भू अर्जन का डिजाइटेशन, भूमि विवाद, मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार स्टार्ट-अप योजना, पी.एम.ई.जी.पी से संबंधित पदाधिकारियों ने अपने-अपने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

श्रम संसाधन विभाग के लाभुक हित लाल चौपाल, मनोज महतो, दिलीप दास, राजेश पासवान, मोहम्मद नसीम मोहम्मद, मुस्तफा मोहम्मद मुजीबीर साहब, श्याम किशोर दास, रामविलास दास, प्रमिला देवी को लेबर कार्ड तथा कुमिया देवी को मजदूर मृतक लाभ की

राशि 02 लाख रुपये एवं अंत्येष्टि की राशि 05 हजार, गन्नौर पासवान की पुत्री रूपा कुमारी को प्रथम श्रेणी से मैट्रिक पास करने पर 15 हजार रुपये, पूनम देवी को विवाह के लिए तथा उषा देवी को पुत्री विवाह सहायता राशि 50-50 हजार रुपये तथा मंटून पासवान को 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि अपर समाहर्त्ता, संयुक्त निदेशक, जन सम्पर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कर-कमलों से प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुमित्रा देवी,पंचायत के सरपंच फैयाज आलम, उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सैफ इमाम, पंचायत समिति सदस्य विद्यानंद पासवान, गणमान्य व्यक्ति अनवार अहमद, नारायण दास, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकिशुन पासवान एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Alert खतरनाक चक्रवाती तूफान आ रहा! बिहार समेत इन राज्यों में 6 नवंबर तक मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट

Bihar Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसका असर बिहार समेत देश के कई राज्यों पर दिखेगा, जहां 6 नवंबर तक भारी बारिश क#BiharWeatherAlert,#CycloneAlert,#IMDWarning

कबड्डी खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी! पटना में महासंग्राम, PKL टीमें भी तलाशेंगी नया टैलेंट

Patna Kabaddi Championship: पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 1 से 4 नवंबर तक 52वीं जूनियर राष्ट्रीय बालक कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे। 29 र#PatnaKabaddi,#BiharSports,#KabaddiChampionship

बिहार के 264 शहरों में अब घर बैठे होंगे 10 बड़े काम! CM सम्राट चौधरी ने दी सौगात

Bihar Digital Services: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को UPYOG पोर्टल लॉन्च किया। अब बिहार के 264 शहरों में 10 जरूरी काम घर बैठे होंगे, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं#BiharDigital,#SamratChoudhary,#UrbanDevelopment

जमुनिया में खौफनाक वारदात! 72 साल के बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, दर्दनाक मौत

Saharsa Crime News: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में पुरानी रंजिश के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग रामदेव सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जमुनिया गांव में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फ#SaharsaCrime,#BiharNews,#MurderCase