spot_img

Darbhanga News | चौक-चौराहों पर कहीं Secret VideoGraphers की Clicks में ना फंस जाएं आप…ये गुप्त कैमरा आफत है इसबार

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | चौक-चौराहों पर कहीं Secret VideoGraphers की Clicks में ना फंस जाएं आप जहां बेनीपुर में आगामी लोकसभा चुनाव एवं वर्तमान में होली पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन पूर्ण सतर्कता बरत रही है। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर नगर परिषद क्षेत्र तक में पुलिस गश्ती तेज करने के साथ-साथ प्रत्येक चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा से लैस तो किया ही गया है, लेकिन यह गुप्त कैमरा कहीं आपके लिए आफत ना बन जाए।

- Advertisement -

Darbhanga News | मुख्य चौक-चौराहों पर गुप्त रूप से वीडियोग्राफर की  प्रतिनियुक्ति, आफत बड़ी है…

साथ ही कुछ मुख्य चौराहे पर वीडियोग्राफर को भी तैनात किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी शंभुनाथ झा ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के बेनीपुर भारत चौक, बस स्टैंड, आशापुर टावर चौक, मझौरा चौक, धनोरा चौक एवं संपूर्ण बहेड़ा बाजार में जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही मुख्य चौक चौराहे पर गुप्त रूप से वीडियोग्राफर का प्रतिनियुक्त किया गया है जो हर संदेहास्पद लोगों की कड़ी निगहबानी करेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अब हर स्कूल-कॉलेज में मिलेगी 'पुलिस दीदी' की मदद! जानें क्या है खास | सुरक्षा का नया चेहरा - सहायता और विश्वास| देखें तस्वीरें Live

Darbhanga News | एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने बताया, यह है तैयारी

दूसरी ओर, अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल एवं केंद्रीय पुलिस बल की टीम तैनात की गई है जो ग्रामीण क्षेत्र से लेकर नगर परिषद क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सदैव तत्पर है। साथ ही प्रत्येक थाना क्षेत्र में प्रतिदिन अर्धसैनिक बल की ओर से फ्लैग मार्च की जा रही है। इस दौरान पदाधिकारी द्वय द्वारा सम्पूर्ण बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र से आम लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने का अपील की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा से चोरी हुए ₹5 लाख रुपये कटिहार में बरामद! पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Darbhanga News | हुल्लड़ हुड़दंग मचाने वाले

साथ ही हुल्लड़ हुड़दंग मचाने वाले एवं शराब पीकर हंगामा करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि किसी भी तरह की अफवाह एवं शांति फैलाने वाले को बक्शा नहीं जाएगा। प्रशासन प्रत्येक क्षेत्र में कड़ी नजर रख रही है। इधर, उत्पाद विभाग, एएलटीएफ और थाना पुलिस शराब के अवैध कारोबारी एवं पियक्कड़ों की जमकर खबर ले रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन! NGT ने नगर आयुक्त को समन भेजा, मोइन पोखर पर सख्त आदेश

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar LPG Price आज से बड़ा झटका! बिहार में LPG सिलेंडर 71 रुपये महंगा, अब चुकाने होंगे इतने रुपए

Bihar LPG Price: बिहार में अक्टूबर महीने की शुरुआत व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के महंगे होने के साथ हुई है। आज से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 71 रुपये महंगा होकर 3115 रुपये में #BiharLPGPrice,#CommercialCylinder,#PriceHike

पटना MLC चुनाव: अनंत सिंह की खुली जीप, जदयू के उड़े होश! अनुज सिंह का नामांकन -सीधा संदेश -सैलाब और नारेबाजी

Bihar MLC Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन के दौरान मोकामा विधायक अनंत सिंह ने खुली जीप में समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन #BiharPolitics,#MLCElection,#AnantSingh

Asian Games बिहारी-दोनों तबाही! जापान में बिहार के सपूतों का जलवा! ईशान-वैभव के चौके-छक्कों से भारत फाइनल में| 3 अक्टूबर को पाकिस्तान से...

Bihar Asian Games: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में बिहार के दो युवा बल्लेबाजों, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया। श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में दोनों ने ताबड़त #BiharAsianGames,#IshanKishan,#VaibhavSooryavanshi

बिहार में बाढ़ का खतरा! गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, मंत्री बोले- ‘अगले 48 घंटे बहुत भारी’

Bihar Flood: बिहार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मंत्री अशोक चौधरी ने चिंता जताते हुए कहा कि सरकार हालात पर पैनी नजर रख रही है और अगले 48 घंटे ब #BiharFlood,#GangaRiver,#AshokChoudhary