spot_img

Darbhanga में METRO 🚇 का मजा लीजिए 18 स्टेशनों से, दौड़ेगी 18.8 KM लाइन, जानिए पूरी रिपोर्ट

दरभंगा में अब मेट्रो का रास्ता साफ हो चुका है। दरभंगावासी अब जल्द ही मेट्रो का मजा ले सकेंगे। 18 स्टेशनों से शानदार सफर की शुरूआत में बस चार और साल लगेंगे। इसके बाद दरभंगा शहर मेट्रो से जुड़ जाएगा। जो रूपरेखा तय की गईं हैं, उसमें कहां-कहां से मेट्रो गुजरेगा, इसकी फस्टलुक आउट सामने है। दरभंगा के अलावे अन्य शहरें भी हैं जो मेट्रो के साथ विकसित होंगी। ऐसे में, 18.8 किमी की दरभंगा में यह दूरी कहां-कहां, लोगों को मेट्रो का मजा देंगी, शहर में जाम से मुक्ति मिलेंगी। नया सफर नए अंदाज में होगा, इसकी पूरी रिपोर्ट छन-छनकर सामने आ रही हैं। जानिए अपडेट |

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga | पटना के बाद अब गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में मेट्रो सेवा की योजना को गति मिल रही है। मेट्रो परियोजना के अध्ययन का कार्य पूरा हो चुका है, और अध्ययन एजेंसी राइट्स (RITES) ने अपनी रिपोर्ट नगर विकास विभाग को सौंप दी है। अब इस पर राज्य सरकार की अंतिम मुहर लगनी बाकी है।

- Advertisement -

📌 अगर सबकुछ योजना के अनुसार हुआ, तो साल 2029 तक इन शहरों में मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।

- Advertisement -

📌 प्रस्तावित मेट्रो रूट और स्टेशनों की संख्या

1️⃣ दरभंगा मेट्रो: 18.8 किमी, 18 स्टेशन

कॉरिडोर 1 (8.90 किमी, 8 स्टेशन): एयरपोर्ट → रेलवे स्टेशन → डीएमसीएच
कॉरिडोर 2 (9.90 किमी, 10 स्टेशन): पॉलिटेक्निक → बिजुली
नए सुझाव:
🔹 एयरपोर्ट → स्टेशन → डीएमसीएच → आईटी पार्क
🔹 आईटी पार्क → एकमीघाट → एम्स
🔹 एयरपोर्ट → दिल्ली मोड़ → एम्स

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Agriculture किसानों की बल्ले-बल्ले! दरभंगा में इफको की नई पहल, खेती होगी सस्ती और आसान | जानिए - सुविधा

2️⃣ मुजफ्फरपुर मेट्रो: 21.25 किमी, 20 स्टेशन

कॉरिडोर 1:
🔹 लंबाई: 13.85 किमी
🔹 स्टेशन: 13
🔹 रूट: हरपुर बखरी → जीरो माइल → भगवानपुर चौक → रामदयालु नगर

कॉरिडोर 2:
🔹 लंबाई: 7.40 किमी
🔹 स्टेशन: 7
🔹 रूट: एसकेएमसीएच → जीरो माइल चौक → मुजफ्फरपुर जंक्शन


3️⃣ भागलपुर मेट्रो: 24 किमी, 24 स्टेशन

पहला चरण (19 किमी, 18 स्टेशन)
🔹 कॉरिडोर 1 (12 किमी, 12 स्टेशन): सैदपुर → भागलपुर स्टेशन → चंपानगर
🔹 कॉरिडोर 2 (7 किमी, 6 स्टेशन): भागलपुर स्टेशन → वास्तु विहार

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शराबबंदी पर पुलिस का एक्शन: बेनीपुर में दो कारों से 401 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई! जाले में युवकों पर शामत

दूसरा चरण (5 किमी, 4 स्टेशन):
🔹 भागलपुर स्टेशन → चंपानगर


4️⃣ गया मेट्रो: सबसे लंबा रूट (36.08 किमी, 28 स्टेशन)

उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर:
🔹 लंबाई: 22.60 किमी
🔹 स्टेशन: 18
🔹 रूट: एयरपोर्ट → बोधगया → रेलवे स्टेशन

पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर:
🔹 लंबाई: 13.48 किमी
🔹 स्टेशन: 10
🔹 रूट: बिपार्ड → विष्णुपद मंदिर → मानपुर बस अड्डा

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News केवटी में पुलिस का बड़ा एक्शन! घर से निकली 15 लीटर शराब, तस्कर रंगे हाथ धराया | मारपीट में लालबाबू पकड़ाया

📌 आगे की प्रक्रिया

🔹 राइट्स (RITES) की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद इसे राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा।
🔹 स्वीकृति मिलने के बाद Detailed Project Report (DPR) तैयार होगी।
🔹 संभावना है कि 2029 तक मेट्रो परिचालन शुरू हो जाएगा।

📌 मेट्रो के आने से इन शहरों में यातायात सुगम होगा, प्रदूषण कम होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher Recruitment 21 सितंबर तक आवेदन नहीं तो भड़केगा आंदोलन! शिक्षक भर्ती पर छात्र नेता दिलीप कुमार का CM Samrat को सीधी चेतावनी

Bihar Teacher Recruitment: बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4.0 को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सीधा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 21 सितंबर तक आवेदन शुरू नही#BiharTeacherRecruitment,#BPSCExam,#SamratChoudhary

PM मोदी के जन्मदिन पर बिरौल प्रथम हॉस्पिटल में खास जश्न! आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मिला नया जीवन, जानें क्यों जताई गई...

Darbhanga PM Modi Birthday: दरभंगा के बिरौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिवस उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के लिए आभार जताते हुए उनके दीर्घायु जीवन की#DarbhangaNews,#NarendraModiBirthday,#AyushmanBharat

दरभंगा में शराबबंदी पर पुलिस का एक्शन: बेनीपुर में दो कारों से 401 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई! जाले में युवकों पर शामत

Bihar Liquor Seizure: दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। महिनाम गांव में दो कारों से 401 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, एक धंधेबाज गिरफ्तार#BiharLiquorBan,#DarbhangaNews,#PoliceAction

Darbhanga PDS दरभंगा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! अब नहीं होगी धांधली, मिलेगा सही अनाज | जानिए – 70 नए पॉइंट...

Darbhanga PDS: दरभंगा में जन वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता लाने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 70 नवचयनित विक्रेताओं को ईपॉस मशीनें वितरित कीं। इससे लाखों लाभार्थियों को#DarbhangaNews,#BiharPDS,#EPOSMachine