spot_img

Benipur में पानी के लिए सड़क पर उग्र प्रदर्शन! घंटों इंजीनियर को बनाया बंधक, 7 घंटे फंसी रहीं गाड़ियां, आंदोलनकारी बोले – प्रशासन सुन नहीं रहा

spot_img
- Advertisement -

4 वार्ड, सिर्फ 1 में पानी! बेनीपुर में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण! घंटों तक इंजीनियर को बनाया बंधक। कन्थुडीह के लोगों का पीएचईडी के खिलाफ सड़क जाम। पानी नहीं तो सड़क जाम! 7 घंटे तक फंसी रही गाड़ियां, बंधक बने सरकारी इंजीनियर। आंदोलनकारी बोले – प्रशासन सुन नहीं रहा। समरसेबल निजी दरवाज़े पर लगाया, गांव सूखा@सतीश चंद्र झा,बेनीपुर-दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

बेनीपुर में जल संकट पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम कर किया घेराव

दरभंगा (बेनीपुर), देशज टाइम्स। प्रखंड के कन्थुडीह गांव, पंचायत गणेश बनौल बलनी, में भीषण जल संकट के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को धरौड़ा-सकरी मुख्य मार्ग को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक जाम कर पीएचईडी विभाग के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया।

- Advertisement -

जाम से घंटों अफरातफरी

ग्रामीणों की सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा, अफरातफरी की स्थिति बनी रही। आंदोलन का नेतृत्व टुना कान्त झा कर रहे थे, जिनके साथ महिला-पुरुषों की भारी भीड़ मौजूद थी।

- Advertisement -

सिर्फ एक वार्ड में जल आपूर्ति

वार्डस्थिति
वार्ड 1नल जल चालू
वार्ड 2, 3, 4पूरी तरह बंद
चापाकलअधिकांश सूख चुके या बंद

ग्रामीणों ने बताया कि केवल वार्ड 1 में ही नल-जल की सुविधा है, बाकी सभी जगह जल आपूर्ति बंद है। सामान्य चापाकल भी खराब हो चुके हैं, जिससे पेयजल का संकट गहराता जा रहा है

अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता और बेनीपुर एसडीओ को शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज़ होकर लोगों ने कनीय अभियंता राजेश कुमार पासवान को घंटों बंधक बना लिया।

पीएचईडी और स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी

इस दौरान लोगों ने पीएचईडी एवं स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर दिए जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जाम में फंसे लोग दिन भर इधर उधर भटकते रहे. जिसके कारण सड़क पर घंटा अफरातफरी की स्थित बनी रही।

ग्रामीण टुना कांत झा नेतृत्व में भारी संख्या में

ग्रामीण टुना कांत झा नेतृत्व में भारी संख्या में महिला पुरुष सड़क पर उतरे हुए थे. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 4 वार्ड है जिसमें मात्र वार्ड एक का ही नल जल चल रहा है। बांकी सभी बंद पड़ा हुआ है। साथ ही सभी सामान्य चापाकल भी पानी देना बंद कर दिया है। इसकी सूचना पी एच ई डी विभाग के कार्यपालक अभियंता से लेकर बेनीपुर एसडीओ तक को दी गई, लेकिन किसी ने इसके प्रति कोई संजीदगी नहीं दिखाया जा रहा है। मजबूरन लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में यूट्यूबर पर FIR! दरभंगा MLA- BJP अध्यक्ष और CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, पढ़िए - जलजमाव और ' भाषाई अ - मर्यादा '

एसडीओ ने दिया समाधान का भरोसा

प्रभारी एसडीओ सौरव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।ग्रामीणों को 15 दिनों में सभी नल-जल योजनाएं चालू करने का लिखित आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद ही बंधक बनाए गए JE को मुक्त किया गया।

मुखिया पर गंभीर आरोप

प्रदर्शनकारियों ने पंचायत मुखिया राम सुधार झा पर भेदभावपूर्ण रवैये का आरोप लगाया।आरोप लगाया गया कि मुखिया ने डीएम के निर्देश के बावजूद, सार्वजनिक स्थल के बजाय अपने खास समर्थक के निजी दरवाजे पर सबमर्सिबल लगवा दिया। इस पर बीडीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि निजी जमीन पर लगे सबमर्सिबल का भुगतान जांच के बाद ही किया जाएगा

यह भी पढ़ें:  Darbhanga से चौंकाने वाली खबर! मंदिर में पूजा के बाद दुल्हन गायब, पति परेशान; पुलिस ने शुरू की जांच

सड़क जाम से घंटों अफरातफरी

पेयजल संकट को लेकर सड़क जाम होने की सूचना पर वहां पहुंचे पीएच ई डी विभाग के के कनिय अभियंता राजेश कुमार पासवान को ग्रामीणों घंटों बंधक बना कर रखा। आंदोलन कारी पीएचइडी विभाग के सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता को बुलाने का उन पर दवाब दे रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road News: दरभंगा में बड़ा ऐलान: जाले को मिली 53 करोड़ की सौगात, दोघरा-चंदौना मार्ग चौड़ीकरण और दोघरा से चंदौना -बसंत तक सड़क निर्माण, पढ़िए - कैसे बदल जाएगी क्षेत्र की तस्वीर!

15 दिनों के अंदर सभी नल जल चालू कर देने का लिखित करार

घंटे मशक्कत के बाद प्रभारी एसडीओ सौरव कुमार सिंह जाम स्थल पर पहुंच लोगों से वार्ता किया। लोगों ने सभी वार्डों में पानी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। एसडीओ ने ग्रामीणों को 15 दिनों के अंदर सभी नल जल चालू कर देने का लिखित करार पर बंधक बने जे ई को मुक्त किया।

बीडीओ प्रवीण कुमार ने कहा

आंदोलन कार्यों का सर्वाधिक आक्रोश पंचायत के मुखिया राम सुधार झा के प्रति दिख रहा था। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस दुर्भिक्ष के समय में डी एम द्वारा पंचायत में काम से कम दो-दो समरसेबल सार्वजनिक स्थल पर लगाने का निर्देश दिया गया है, लेकिन मुखिया ने अपने एक चाहते के निजी दरवाजे पर समरसिबल गड़वा दिया है, जहां से आम लोगों को इसका कोई फायदा नहीं होने वाला है। इधर निजी जमीन पर सरकारी सबमर्सिबल करने की मामले पर बीडीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि निजी जमीन पर लगायेगे समरसिवल के जांच के बाद ही भुगतान होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IAS Promotion News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 16 BAS अधिकारी बने IAS, क्या बदलेगा राज्य का चेहरा?

बिहार सरकार ने 16 BAS अधिकारियों को IAS में पदोन्नति दी है। केंद्र सरकार और UPSC की मंजूरी के बाद ये अधिकारी 2025 बैच का हिस्सा होंगे। इस फैसले से राज्य के प्रश#BiharIAS,#IASPromotion,#BiharNews

Bihar E-Challan News: बड़ी राहत! बिहार में ई-चालान पर आधी छूट, जानें कब और कैसे होगा निपटारा

बिहार परिवहन विभाग सितंबर में सभी जिलों में वन-टाइम सेटलमेंट कैंप लगाएगा। लंबित ई-चालानों पर 50% तक की छूट मिलेगी, लेकिन सुनवाई सिर्फ चालान जारी करने वाले जिले#BiharEChallan,#TransportDepartment,#ChallanDiscount

Darbhanga News: दरभंगा में यूट्यूबर पर FIR! दरभंगा MLA- BJP अध्यक्ष और CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, ...

दरभंगा में एक यूट्यूबर ने मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी कर वीडियो प्रसारित किया। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिससे आरोप#DarbhangaNews,#BiharPolitics,#YouTuberFIR

Bhagalpur Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन को लेकर बड़ी खबर! क्या पुल सुरक्षित है? आईआईटी पटना ने दी जानकारी

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर हल्के वाहनों के परिचालन को लेकर फैले भ्रम को दूर कर दिया गया है। आईआईटी पटना और पुल निर्माण निगम ने इसे सुरक्षित बताया है।#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharBridge