spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में रेज्ड प्लेटफार्म कब्जा कर टेंट कारोबार करने पर लगेगी सख्ती, महिशौथ में नल-जल फेल, होगी सचिव और वार्ड सदस्य पर एफआईआर

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स सिनियर रिपोर्टर। वरीय पदाधिकारी सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नदी मूल गफ्फार सिद्दिकी ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के प्रमुख कक्ष में बाढ़ आपदा को लेकर पंचायत प्रवेक्षक एवं बीडीओ के साथ बैठक किया।

- Advertisement -

इसमें बाढ़ राहत की जीआर राशि के लिए सम्पूर्ति पोर्टल पर सत्य प्रतिशत काम करें। साथ ही दोहरी प्रविष्टि तथा मृत लाभुकों के नाम सूची से हटवाए। वैसे व्यक्ति जिनको बाढ़ राहत की राशि मिलना चाहिए उनका नाम हार हाल में जोड़ कर अगामी 19 जुलाई तक अपडेट कर दें।

- Advertisement -

सही व्यक्ति लाभ लेंने से छूटे नहीं और अवैध व्यक्ति लाभ नहीं ले। इस तौर पर काम करने का निर्देश दिया। वही वरीय प्रभारी श्री सिधीकि ने बताया कि महिशौथ पंचायत के वार्ड नंबर 4 में नल जल योजना पूरी तरह प्रभावित है, इसलिए उक्त वार्ड के वार्ड सचिव एवं वार्ड सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पिस्टल लहराना पड़ा भारी! 4 युवक गिरफ्तार, ऐसे पकड़ी गई पूरी गैंग

साथ ही, उसी पंचायत के वार्ड नम्बर 10 में बने रेज्ड प्लेटफार्म का अरुण मुखिया ने निजी कब्जा कर टेंट का कारोबार करते हैं। इस पर अतिक्रमण मुक्त करते हुए संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने बताया कि तेगच्छा के विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार से बाढ़ आपदा सूची में लापरवाही को लेकर स्पष्टीकरण पूछा है। मौके पर प्रामुख बिजल पासवान, बीडीओ किशोर कुमार, सीओ अखलेश कुमार,आरओ नदी अयूबी, बीएलओ प्रभारी राजकुमार यादव, देवेंद्र राय, लखिन्द्र राम, उमेश उमंग सहित सहित बीएलओ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बारिश से बढ़ी धनरोपनी: पुरुष परदेस गए, अब महिलाएं संभाल रहीं खेत, जानें क्यों कम पहुंचे लोग शिविर में!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! बिहार-नेपाल सीमा पर भारतीय वाहनों की एंट्री फिर चालू, अब FREE में मिलेगी एंट्री! | ऐसे मिलेगा निःशुल्क पास

Bihar Nepal Border: बिहार-नेपाल सीमा पर ठोरी में भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों की एंट्री फिर से शुरू हो गई है। सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल की रोक के बाद स्थानीय विरोध और सांसद के हस्तक#BiharNepalBorder,#ThoriNews,#NepalTourism

Bihar Supaul Darbhanga Highway बड़ी खबर! केंद्र ने दी सुपौल-दरभंगा हाईवे को मंजूरी, 40 KM घटेगी दूरी, Madhubani, सहरसा, मधेपुरा की कनेक्टिविटी में जुड़ेगा...

Bihar National Highway: केंद्र सरकार ने सुपौल से दरभंगा के बीच नए नेशनल हाईवे को मंजूरी दे दी है। इससे 40 किलोमीटर की दूरी कम होगी, कोसी और मिथिलांचल का सीधा संपर्क बनेगा और लाखों लोगो#BiharNews,#NationalHighway,#SupaulDarbhanga

रोहतास में बड़ी वारदात! ड्यूटी से घर लौट रहे सीमेंट फैक्ट्री कर्मी की धारदार हथियार से हत्या

Rohtas Murder: बिहार के रोहतास जिले में एक सीमेंट फैक्ट्री कर्मचारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। 41 वर्षीय ददन यादव ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला ह#RohtasMurder,#BiharCrime,#PoliceInvestigation

बिहार के इस 15 साल के लड़के ने इंग्लैंड को हिलाया! 5 गेंदों में 2 छक्के, 260 का स्ट्राइक रेट, जानिए कौन है ये...

Bihar Cricket: बिहार के 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 5 गेंदों पर 13 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा। समस्तीपुर के इस खिलाड़ी ने दो छक्के लगाकर#BiharCricket,#VaibhavSuryavanshi,#IndiaVsEngland