दरभंगा, देशज टाइम्स। नमामि गंगे को लेकर जिला गंगा समिति की बैठक जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
बैठक में जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे फारूक इमाम की ओर से बताया गया कि हर घर तिरंगा के साथ-साथ हर घाट तिरंगा के लिए भी निर्देश प्राप्त हुआ है।






उक्त संबंध में उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस की ओर से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंड में घाट जहां तिरंगा रोहन किया जाना है, चिन्हित कर संबंधित पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाए।
बैठक में समिति के सदस्यों ने बताया कि एकमी-शोभन पथ पर नदी के तट पर नगर निगम की ओर से कचरा डंप किया जा रहा है। जो प्रदूषणकारी है।
उप विकास आयुक्त ने नगर निगम को जल्द से जल्द वैकल्पिक उपाय करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में हर घर तिरंगा, हर घाट तिरंगा अभियान की सफलता के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार, जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) फारूक इमाम, नारायण जी चौधरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण, मुखिया उपस्थित थे।








You must be logged in to post a comment.