spot_img

दरभंगा के बिरौल सोनपुर के प्रधानाध्यापक Suresh Thakur हटाए गए, होगी पूरे मामले की जांच

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। मध्य सह माध्यमिक विद्यालय सोनपुर में ग्रामीणों की ओर से तालाबंदी कर प्रधानाध्यापक को हटाने को लेकर दो दिनों से जारी धरना बीईओ के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो (Headmaster Suresh Thakur removed) गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

विद्यालय के मुख्य गेट पर
धरना पर बैठे ग्रामीणों की मौजूदगी में बीईओ कृष्ण कुमार ने प्रधानाध्यापक सुरेश ठाकुर से विद्यालय विवाद के कारणों के जानकारी ली। इस दौरान प्रधानाध्यापक ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए विद्यालय के अंदर शिक्षकों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया, जिसे खारिज करते हुए उपस्थित लोगों ने प्रधानाध्यापक पर आक्रोशित हो उठे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

बीईओ एवं गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। ग्रामीणों की मांग को मानते हुए बीईओ ने तत्काल सुरेश ठाकुर के स्थान पर स्नातक ग्रेड के वरीय शिक्षक अमरेंद्र कुमार यादव को प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार देने का आश्वासन दिया।

साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को आपस में सामंजस्य स्थापित कर बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय में आये अभिभावकों को सम्मान देने को कहा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

बीईओ के आग्रह पर पंंचायत की मुखिया पुनिता देवी ने मध्य विद्यालय सोनपुर को गोद लेने की विधिवत घोषणा की। इसे ग्रामीणों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय सोनपुर में तालाबंदी कर दिये जाने की सूचना पर एसडीओ संजीव कुमार कापर ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए बीईओ को ग्रामीण एवं प्रधानाध्यापक के बीच उत्पन्न विवाद को समाप्त कर विद्यालय संचालन कराने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

बीईओ कृष्ण कुमार ने बताया
कि सुरेश ठाकुर को तत्काल प्रधानाध्यापक के प्रभार से हटा कर ग्रामीणों की ओर से उन पर लगाए गए आरोपों की जांच संपन्न होने तक बीआरसी बुला लिया गया है। मध्य और माध्यमिक विद्यालय का देख-रेख की व्यवस्था अलग-अलग होगी। मध्य के शिक्षक माध्यमिक विद्यालय में हस्तक्षेप नहीं करने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Weather Warning: बिहार में IMD का बड़ा अलर्ट! इन जिलों में लू, भारी बारिश और वज्रपात का डबल खतरा, 4 जुलाई तक रहें सतर्क

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में मानसून के जल्द पहुंचने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें आपके#BiharWeather,#MonsoonBihar,#IMDAlert

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam