spot_img

Darbhanga News: महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में हिंदी दिवस…यह सिर्फ हमारी भाषा नहीं, हमारी पहचान भी

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga News: महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में हिंदी दिवस…यह सिर्फ हमारी भाषा नहीं, हमारी पहचान भी। आज शनिवार 14 सितंबर। यानि, हिंदी दिवस। महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान (Hindi Day organized in Mahaatma Gaandhee Shikshan Sansthaan of Darbhanga) की दोनों शाखाओं में हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने बताया

महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने बताया, वाजितपुर शाखा में कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम कॉलेज, दरभंगा के हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. रूपेंद्र कुमार झा, प्राचार्य आलोक कांति दास, उप प्राचार्य अजय झा और प्रबंधक संजीव कुमार की ओर से संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

- Advertisement -

मनोहारी स्वागत गीत ने मनमोहा, उपप्राचार्य अजय झा ने

उपप्राचार्य अजय झा ने मिथिला परंपरा अनुसार मुख्य अतिथि को पाग, चादर और मोमेंटो से सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से मनोहारी स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शराब माफियाओं की कमर टूटी! अलीनगर पुलिस ने 7 तस्कर दबोचे, 98 लीटर शराब पकड़ी

रूपेंद्र कुमार झा ने कहा

अपने स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य दास ने कहा कि हिन्दी के प्रति हमें साकांक्ष होने की आवश्यकता है। वहीं मुख्य अतिथि रूपेंद्र कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दी को दुनिया में बोली जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी भाषा के रूप में जानी और पहचानी जाती है, इसका हमें आत्म गौरव है।

वरीय शिक्षक विनोद कुमार झा का धन्यवाद, दिखा मनोभाव

कविता पटेल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वरीय शिक्षक विनोद कुमार झा की ओर से धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। वहीं, लहेरियासराय शाखा में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम कॉलेज दरभंगा के हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ.अभिमन्यु कुमार थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News |दरभंगा में 3 महीने के बच्चे की मौत पर PHC में बवाल! मां बोली- 'सुई मत लगाओ कहा था, फिर भी...', जानें पूरा मामला

शुभारंभ, प्राचार्या श्रावणी शिखा और सरिता श्रीवास्तव की संयुक्त दीप प्रज्जवलन से

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विद्यालय की प्राचार्या श्रावणी शिखा और सरिता श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक राज किशोर झा ने मुख्य अतिथि को पाग, चादर और मोमेंटो से सम्मानित किया।

प्राचार्या श्रावणी शिखा ने कहा, वैश्वीकरण के युग में हिंदी को समाज में समरसता

विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गान सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
अपने स्वागत उद्बोधन में प्राचार्या श्रावणी शिखा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी एक मजबूत कड़ी के रूप में काम किया। आज वैश्वीकरण के युग में हिंदी को समाज में समरसता लाने के माध्यम के रूप में इसे संबल प्रदान करने एवं इसके विस्तार पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. अभिमन्यु कुमार ने किया हरिशंकर परसाईं को याद, कहा

मुख्य अतिथि डॉ.अभिमन्यु कुमार ने हिंदी साहित्य के महान व्यंग्यकार हरिशंकर परसाईं की चर्चा करते हुए कहा कि उनका कहना था कि दिवस तो कमजोरों का मनाया जाता है। आखिर भारत के अधिकांश भागों में बोली जाने वाली भाषा भारतीय जनसंख्या में सबसे अधिक प्रचलित भाषा रहते हुए भी कमजोर कैसे हो गई, पर घोर आश्चर्य प्रकट किया। उन्होंने कहा कि समग्र हिंदुस्तानियों द्वारा हिन्दी को आत्मसात किए बिना इसे संबल प्रदान नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Crime| मलिकपुर गांव में दिनदहाड़ पिस्टल की नोक पर फाइनेंस कर्मी से 33 हजार की लूट, फायरिंग कर भागे अपराधी!

सीसीए प्रभारी कुमारी सौम्या चौधरी के संचालन में,कविता-पठज्ञ, निबंध लेखन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

कार्यक्रम का संचालन सीसीए प्रभारी कुमारी सौम्या चौधरी ने की, वहीं धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक आर के झा ने किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के दोनों शाखों में भाषण, कविता-पाठ और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में इनकी रही विशिष्ठ भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में उदय कुमार सिंह, मो एजाज, तलत परवीन, सुभाष कुमार, दीपक कुमार झा, ओम प्रकाश सहनी, राकेश रोशन ठाकुर, स्वाति कुमारी, एच एन चौधरी, कविता कुमारी, राम अशीष पासवान सहित सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तरकर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cyber Fraud |आपका पैन कार्ड खतरे में! दरभंगा में 62 लाख का फर्जी लोन, SBI अधिकारी घेरे में | पढ़िए – फर्जीवाड़े की...

Darbhanga Cyber Fraud: दरभंगा में एक व्यक्ति के पैन कार्ड का दुरुपयोग कर 62 लाख रुपये से अधिक का फर्जी लोन लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसबीआई के तीन अधिकारियों और 1#DarbhangaNews,#CyberFraud,#SBIScam

Darbhanga Big Crime| मलिकपुर गांव में दिनदहाड़ पिस्टल की नोक पर फाइनेंस कर्मी से 33 हजार की लूट, फायरिंग कर भागे अपराधी!

Bihar Crime: बिहार के जाले में दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से 33,250 रुपये और मोबाइल लूट लिए गए। बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल सटाकर वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर फा#BiharCrime,#JaleNews,#Robbery

Bihar Politics : ‘नीतीश सेतु’ के नाम पर भयंकर सियासी जंग! JDU-RJD आमने-सामने, जानिए क्या है पूरा विवाद

Bihar Politics: बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के नामकरण पर सियासी घमासान तेज हो गया है। जदयू ने 'नीतीश सेतु' नाम का बचाव किया, तो राजद ने 'लालू-नीतीश सेतु' की मां#BiharPolitics,#NitishSetu,#JDUvsRJD

छठ पूजा पर बिहार के इन क्रिकेटर्स की आस्था देख दिल खुश हो जाएगा! कोई वीडियो कॉल से लेगा आशीर्वाद तो कोई घर पर...

Bihar Chhath Puja: बिहार के क्रिकेट सितारे आकाशदीप और ईशान किशन इस बार छठ पूजा पर घर नहीं आ पाएंगे। वे न्यूजीलैंड और पटना से वीडियो कॉल के जरिए छठी मइया का आशीर्वाद लेंगे। युवा क्#BiharChhathPuja,#BiharCricketers,#ChhathCelebration