मुख्य बातें
घर में थी बकरीद की खुशी, मौत की खबर मिलते ही छाया मातम
देर रात हुई सड़क हादसे में चार लोगों की हुई मौत
छह घायल, मृतकों के घरों में मचा कोहराम
तेज रफ्तार वैगनार कार ने बाइक और साइकिल सवार की ले ली जान
अररिया ट्रॉमा सेंटर में तैनात होते चिकित्सक तो बच सकती थी जान
सफेद हाथी बन लोगों को चिढ़ा रहा अररिया ट्रामा सेंटर
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन : घटनास्थल से सीधी तस्वीर, बाइक सवार मृतक के गांव शव उतारते लोग, मृतक के आवास पर उमड़ी लोगों की भीड़
झंझारपुर,मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। ईद-उल-जोहा के मौके पर चारों तरफ खुशियों का माहौल था। लोग एक-दूसरेको मुबारकबाद देने में लगे थे। किसी को कहां पता था त्योहार का यह दिन काला दिन बनकर आएगा।
रविवार की देर रात अररिया ओपी थाना क्षेत्र के मौआही टोले के निकट एनएच 57 पर करीब रात्रि के 9:30 बजे भीम
नगर बैरेज से मनीगाछी जगन्नाथपुर की ओर तेज रफ्तार की वैगनआर गाड़ी ने रहमानगंज से जा रहे दो दोस्तों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक के बाद कार ने साइकिल सवार को भी रौंद दिया और कार एनएच 57 से 10 फीट नीचे गड्ढे में जाकर पलट गई।






इससे कार में सवार एक वृद्ध महिला की गंभीर रूप से घायल होने के कारण इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना में छह
अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अररिया ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को संग्राम बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक की तत्परता से घायल मरीजों की जान बच पायी।
जानकारी के अनुसार, यह घटना अररिया चौक के निकट एनएच 57 के किनारे स्थित ट्रामा सेंटर से महज 100 मीटर की
दूरी पर घटी। ऐन वक्त पर ट्रामा सेंटर अस्पताल में डॉक्टर मौजूद होते तो घायलों को मरने से बचाया जा सकता था। यों कहें कि यह ट्रॉमा सेंटर सफेद हाथी बन यहां के लोगों को चिढ़ा रहा है।
ट्रामा सेंटर में डॉक्टर के नहीं रहने से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। जब ट्रॉमा सेंटर अस्पताल बन रहा था उसी
समय से यहां के लोगों में काफी खुशी थी लेकिन इस सड़क हादसे के बाद लोगों की खुशी निराशा और आक्रोश में बदल गयी है।
सड़क हादसे में मरने वाले मृतकों की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के महिन्दवार रहमान गंज के मोहम्मद सकूर के 38
वर्षीय पुत्र मोहम्मद अयूब, मेहंदी हसन के पुत्र रुस्तम अली, पिपरौलिया गांव निवासी फतेह आलम के 48 वर्षीय पुत्र नेजाम आलम और कार में सवार वृद्ध महिला मनीगाछी थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी अली हुसैन के 60 वर्षीय पत्नी मोफिदा खातून के रूप में हुई है।
वहीं, घायलों में मनीगाछी थाना के मोहम्मद एनुल के 18 वर्षीय पुत्र मो. गुड्डू, मो. अली हुसैन के 26 वर्षीय पुत्र मो.
मेझल, मो. मेझल के 24 वर्षीय पत्नी मो. जमीला खातून, मोहम्मद मेझल के 3 वर्षीय पुत्र मो. कुद्दुस, मो. मेझल के 5 वर्षीय पुत्री शहजादी बेगम, मो. मेझल के 4 वर्षीय पुत्री सानिया खातून सभी के सभी मनिगाछी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। अररिया ओपी प्रभारी बलवंत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल से घायलों को अस्पताल लाया गया पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार ड्राइवर कार छोड़ कर फरार हो गया है।









You must be logged in to post a comment.