spot_img

दरभंगा के बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, टाटा और बाइक में टक्कर, युवक की मौत, विरोध में शव को सड़क पर रख किया जाम, प्रदर्शन

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर रविवार को हाटी गांव केनिकट बाइक व टाटा एसी के बीच आमने सामने हुई टक्कर में बाइक पर सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उस पर सवार दूसरे जख्मी व्यक्ति को पुलिस ने ग्रामीणों ने सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।

- Advertisement -

मृतक की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के पूर्वी ठीका गांव निवासी बालेश्वर राय का 26 वर्षीय पुत्र नीतीश राय के रूप में हुई है। वहीं जख्मी उसी गांव के दिलीप राय का 16 वर्षीय पुत्र रोनू राय बताया गया है। सूचना मिलते ही घटना परिजनों व ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क को जाम कर दिया।

- Advertisement -

इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एस एन सारंग दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम जाम को हटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुशेश्वरस्थान की ओर से बीआर7जी 8916 टाटा एसी बिरौल की ओर जा रही थी,इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अपाची सवार के बीच टक्कर लग गई। मौका पाते ही चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।जिसमें बाइक सवार नीतीश की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

थानाध्यक्ष एस एन सांरग ने बताया कि मृतक के परिजन के आवेदन पर ठोकर मारने वाले वाहन मालिक व अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics विधानसभा में जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की स्पीकर प्रेम कुमार से मुलाकात! | 10 पेज के सबूत| पढ़िए – अनंत सिंह पर...

Bihar Politics: बिहार की सियासत में मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश करत#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDU

अनंत सिंह का राजनीतिक करियर खतरे में! दिल्ली में दिखी सियासी केमिस्ट्री, ललन सिंह का इशारा | संजय झा मौन

Bihar Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर संकट मंडरा रहा है। JDU ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। इस बीच, दिल्ली में ललन सिंह और संजय झा का एक साथ दिखन#BiharPolitics,#AnantSingh,#JDUCrisis

समस्तीपुर में बड़ी वारदात! फ्लिपकार्ट ऑफिस से लाखों लूटे, अपराधियों ने सबूत भी नहीं छोड़ा| CCTV DVR भी उखाड़ ले गए

Samastipur Flipkart Loot: समस्तीपुर के मुसरीघरारी में फ्लिपकार्ट कार्यालय से रविवार देर रात चार नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर 1.49 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद अपराधी सीसीटीव#SamastipurCrime,#FlipkartLoot,#BiharPolice

पटना वालों की बल्ले-बल्ले -घटेगा दबाव! अब जाम से मिलेगी मुक्ति, ट्रेनें फर्राटा भरेंगी | पढ़िए – मालगाड़ी – बायपास

Bihar Rail Bypass: बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पटना में ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए नेउरा-दनियावां रेल बाइपास परियोजना पर काम जारी है। इससे यात्री ट्रेनों क#BiharRail,#PatnaNews,#TrainBypass