back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 30, 2026
होम Darbhanga Kusheshwar Asthan Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| प्राथमिक विद्यालय भरडीहा का भवन निर्माण…घटिया सीमेंट, 3 नंबर...

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| प्राथमिक विद्यालय भरडीहा का भवन निर्माण…घटिया सीमेंट, 3 नंबर की ईंट…मनमानी के बीच…ग्रामीणों में उबाल…

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| प्राथमिक विद्यालय भरडीहा का भवन निर्माण…घटिया सीमेंट, 3 नंबर की ईंट…मनमानी के बीच…ग्रामीणों में उबाल…
Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| प्राथमिक विद्यालय भरडीहा का भवन निर्माण…घटिया सीमेंट, 3 नंबर की ईंट…मनमानी के बीच…ग्रामीणों में उबाल…

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| प्राथमिक विद्यालय भरडीहा का भवन निर्माण…घटिया सीमेंट, 3 नंबर की ईंट…मनमानी के बीच…ग्रामीणों में उबाल…कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में इन दिनों प्राथमिक विद्यालय भरडीहा का भवन निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन, इस निर्माण कार्य को घटिया सिस्टम की नजर लग गई है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का अकाल है। मनमानी का राज है। घटिया कंपनी की सीमेंट से चल रहे निर्माण कार्य में तीन नंबर ईंट से दीवार (The building of Darbhanga Primary School Bhardiha is being constructed in poor condition) खड़ी की जा रही है।

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News|प्राथमिक स्कूल के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़,गुनहगार को कौन कसेगा

यह इस प्राथमिक स्कूल के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है। आखिर, गुनहगार पर कौन लगाम लगाएगा। जहां, संवेदक खुलेआम अपनी मनमर्जी करते दिख रहे। लेकिन, स्थानीय ग्रामीण इसके खिलाफ उठ खड़े हुए हैं। लगातार, अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। उन्हें तत्काल भवन निर्माण रोककर जांच कराने, संवेदक की गलत मंशा पर कार्रवाई करने और बेहतर निर्माण कार्य फिर से शुरू करवाने का अनुरोध कर रहे हैं। आश्वासन मिला भी है।

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| फिलहाल पूरा मामला, बीडीओ किशोर कुमार के पास पहुंचा है

लेकिन, फिलहाल पूरा मामला, बीडीओ किशोर कुमार के पास पहुंचा है। ग्रामीणों ने शिकायत की है,योजना स्थल पर अब तक बिना बोर्ड लगाए घटियापन का नमूना दिख रहा है। प्राक्कलन के मुताबिक निर्माण कार्य नहीं हो रहा।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| बीईओ राम भरोसे चौधरी ने ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल सख्ती दिखाई है

वैसे, बीईओ राम भरोसे चौधरी ने ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल सख्ती दिखाई है। उन्होंने तत्काल संवेदक को निर्देश निर्देश दिया है। मगर,संवेदक की मनमानी निर्माण कार्य में अभी भी जारी है। इससे ग्रामीणों में बड़ा उबाल है।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| बीईओ राम भरोसे चौधरी ने ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल सख्ती दिखाई है

ग्रामीणों का कहना है, कहीं ऐसा तो नहीं भवन निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता से समझौता कर लिया गया है। विभागीय पदाधिकारी संवेदक से मिलीभगत में हैं। विद्यालय के भवन निर्माण में घटिया काम करने की छूट है। कारण, एक सप्ताह पूर्व संवेदक प्राथमिक विद्यालय भरडीहा के लिए 18×22 फीट के एक कमरा का भवन निर्माण कार्य शुरू किया है, मगर गुणवत्ता को ताक पर रखकर निर्माण कार्य चल रहा है।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोका, कहा, पहले सुधारो, फिर काम करने देंगे…

निर्माण स्थल पर बोर्ड नहीं लगाने तथा भवन निर्माण में हो रहे घटिया काम का ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने अब विरोध का स्वर तेज कर दिया है। ग्रामीणों ने तत्काल निर्माण कार्य रोकवा दिया है। साथ ही, इसकी शिकायत मोबाइल पर डीएम राजीव रौशन से लेकर डीईओ और बीईओ से की है। ग्रामीणों ने कहा है यहां प्रांक्कलन के अनुसार काम नहीं हो रहा है। इसकी जल्द जांच कराइए।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| सवाल उठता है। आखिर ऐसी नौबत क्यों आई

सवाल उठता है। आखिर ऐसी नौबत क्यों आई कि ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों को पहुंचना पड़ा है। जहां, ग्रामीणों की शिकायत पर विभागीय पदाधिकारी ने तत्काल निर्माण स्थल पर कनिय अभियंता को भेजा है। योजना स्थल पर पहुंचे कनीय अभियंता ने निर्माण कार्य में उपयोग कर रहे घटिया कम्पनी के सीमेंट से काम करना बंद कर अच्छी कंपनी के सीमेंट से निर्माण करने तथा बोर्ड लगाने का निर्देश संवेदक को दिया है।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है

अगले दिन बीईओ श्री चौधरी खुद निर्माण स्थल पर पहुंचकर संवेदक को प्रांक्कलन के अनुसार अच्छी कंपनी के सीमेंट से भवन निर्माण करने का निर्देश दिया। बाबजूद संवेदक मानने को तैयार नहीं दिख रहे। अभी तक योजना स्थल पर बोर्ड नहीं लगा है। इतना ही नहीं, घटिया सीमेंट से ही काम चल रहा है। पुराने सीमेंट से ही निर्माण कार्य करते यहां मजदूर दिख रहे हैं। ऊपर से तीन नंबर ईंट से दीवार खड़ी की जा रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| दो कंपनी के सीमेंट…सवालों के घेरे में

कई ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक योजना स्थल पर दो कंपनी के सीमेंट रखा है। जब कभी कोई पदाधिकारी निर्माण कार्य का जांच करने आते हैं तो एक कंपनी के सीमेंट से काम करने लगता है। पदाधिकारी के जाते ही दूसरे कंपनी का सीमेंट का उपयोग करने लगता है।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| अब देखना है कि बीडीओ साहेब क्या एक्शन लेते हैं

ग्रामीण ने बताया कि बीडीओ किशोर कुमार से इसकी शिकायत की गई है। अब देखना है कि बीडीओ साहेब क्या एक्शन लेते हैं। इस संबंध में बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि संवेदक को प्रांक्कलन के अनुसार अच्छी कंपनी के सीमेंट और एक नंबर ईंटा से भवन निर्माण करने का निर्देश दिया जाएगा। भवन निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। घटिया निर्माण होने पर संवेदक पर कार्रवाई की जाएगी।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Samastipur Railway News रेलवे पेंशनरों की झंझट खत्म! नवंबर में घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र |दरभंगा समेत नरकटियागंज, मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, स्टेशनों पर लगेंगे शिविर ● Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत ● भागलपुर के इस गांव में बदल रही तस्वीर! सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा, जानिए क्या और क्यों है यह भवन खास? ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम! ● Bihar JDU Conflict | जदयू की रार: अनंत सिंह के पर क्यों कतरे, ललन सिंह-संजय झा पर चुप्पी क्यों? | पढ़िए -बात निकली है दूर तलक जाएगी ! ● भागलपुर सन्हौला के स्कूलों में दिवाली से पहले होगा रंग-रोगन! लेकिन 5 महीने से बकाया है मिड-डे मील का पैसा, शिक्षक परेशान ● दरभंगा स्नातक सीट पर 3 दिनों तक चले ऐतिहासिक मतगणना के बाद.... RJD की बड़ी जीत! अनिल कुमार झा ने NDA के सर्वेश कुमार को हराया ● Bihar Prince Kumar झालमुरी बेचने वाले का बेटा बना इंटरनेशनल खिलाड़ी! बिहार के प्रिंस ने पेनकैक सिलाट टीम में मचाई धूम ● भागलपुर में अर्णब का कहर! दिन में ही छा गया घना अंधेरा, मौसम ने ली अचानक करवट, देखें तस्वीरें ● सुल्तानगंज में अब DSP का राज! 6 थानों की कमान संभालेंगे नए अधिकारी, क्या सुधरेगी कानून व्यवस्था? ● Bhagalpur News किताबों का बस्ता लेकर मौत से जूझने निकलते हैं नौनिहाल! तेज रफ्तार गाड़ियों से बचें तो गंगा में समाने का खतरा ● CM सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव की कुर्सी पर कौन? बिहार लौटेंगे तेज-तर्रार IAS संजय कुमार सिंह! ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा? ● Lalu Prasad IRCTC Scam : लालू प्रसाद पर लटकी तलवार हटी? दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब ● बिहार MLC चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर: 30 साल के दिग्गज हारे, अब सदन में दिखेंगे दो सगे भाई! ● Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Samastipur Railway News रेलवे पेंशनरों की झंझट खत्म! नवंबर में घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र |दरभंगा समेत नरकटियागंज, मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, स्टेशनों पर लगेंगे शिविर ● Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत ● भागलपुर के इस गांव में बदल रही तस्वीर! सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा, जानिए क्या और क्यों है यह भवन खास? ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम! ● Bihar JDU Conflict | जदयू की रार: अनंत सिंह के पर क्यों कतरे, ललन सिंह-संजय झा पर चुप्पी क्यों? | पढ़िए -बात निकली है दूर तलक जाएगी ! ● भागलपुर सन्हौला के स्कूलों में दिवाली से पहले होगा रंग-रोगन! लेकिन 5 महीने से बकाया है मिड-डे मील का पैसा, शिक्षक परेशान ● दरभंगा स्नातक सीट पर 3 दिनों तक चले ऐतिहासिक मतगणना के बाद.... RJD की बड़ी जीत! अनिल कुमार झा ने NDA के सर्वेश कुमार को हराया ● Bihar Prince Kumar झालमुरी बेचने वाले का बेटा बना इंटरनेशनल खिलाड़ी! बिहार के प्रिंस ने पेनकैक सिलाट टीम में मचाई धूम ● भागलपुर में अर्णब का कहर! दिन में ही छा गया घना अंधेरा, मौसम ने ली अचानक करवट, देखें तस्वीरें ● सुल्तानगंज में अब DSP का राज! 6 थानों की कमान संभालेंगे नए अधिकारी, क्या सुधरेगी कानून व्यवस्था? ● Bhagalpur News किताबों का बस्ता लेकर मौत से जूझने निकलते हैं नौनिहाल! तेज रफ्तार गाड़ियों से बचें तो गंगा में समाने का खतरा ● CM सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव की कुर्सी पर कौन? बिहार लौटेंगे तेज-तर्रार IAS संजय कुमार सिंह! ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा? ● Lalu Prasad IRCTC Scam : लालू प्रसाद पर लटकी तलवार हटी? दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब ● बिहार MLC चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर: 30 साल के दिग्गज हारे, अब सदन में दिखेंगे दो सगे भाई! ●