spot_img

जलजमाव में फंसी सकरी, सड़क पर दो फीट जमा है लबालब पानी, Madhubani जाएं कि Darbhanga, कीचड़, पानी में फंसेंगे तय है, यहां पैदल चलना भी बना है खतरनाक

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: सकरी पानी में सरक रही है। सकरी में सड़क दिखती नहीं। सिर्फ दिखता है तो कीचड़ और जलजमाव। लोग चले किधर से। जलजमाव में फंसी सकरी और सड़क पर दो फीट जमा है लबालब पानी। या तो मधुबनी जाइए या फिर दरभंगा के लिए निकलिए। यहां पैदल चलना भी खतरनाक बना हुआ है। राहगीरों के परेशानी की सबब को समझने वाला कोई नहीं। दोपहिया वाहन चालक और पैदल वाले राहगीर, आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। मगर फर्क किसे पड़ रहा। पढ़िए बसंत कुमार झा की मनीगाछी से देशज टाइम्स ब्यूरो के लिए यह रिपोर्ट।

- Advertisement -

सकरी चौक के नजदीक मधुबनी की ओर जाने वाली मुख्य सड़क में बैंक ऑफ इंडिया के निकट जलजमाव एवं कीचड़ लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

लंबे समय से लोग इस कीचड़ व बदबूदार पानी वाले सड़क पर ही आवागमन कर रहे हैं। हल्की सी भी बारिश में यह समस्या और गंभीर रूप धारण कर लेती है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से इस सड़क पर लगभग दो फीट पानी जमा हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

जलजमाव के कारण उक्त सड़क में बने छोटे-मोटे गड्ढे अब चौड़े होने लगे हैं। इस कारण यहां से पैदल गुजरना भी राहगीरों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। मधुबनी जिला मुख्यालय को एनएच 57 फोरलेन सड़क से जोड़ने वाली इस मुख्य सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियां गुजरती हैं।

स्थानीय लोगों ने देशज टाइम्स को बताया कि मधुबनी शहर को एनएच से जोड़ने वाली मुख्य सड़क होने के कारण अक्सर विभागीय अधिकारी इस सड़क से गुजरते हैं। शासन-प्रशासन, स्थानीय विधायक, सांसद एवं पंचायत प्रतिनिधियों से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की गुहार लगा चुके हैं। बाबजूद, अभी तक किसी ने कुछ नहीं किया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

मो. इरफान, बरकत अली, राजकुमार साहू, पंकज महतो, मो. उजाले, उमेश राम सहित अनेक लोगों ने विभागीय अधिकारियों से जलजमाव से निजात दिलाकर सड़क को आवागमन के अनुकूल बनाए जाने की मांग की है।

एक नई सोच कमेटी सकरी के अध्यक्ष मो.अयाज रुमी बताते हैं कि खराब सड़क और जलजमाव के लिए हमारे जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं। वर्षा से पहले न तो नालों की सफाई की जाती है। और, न ही भविष्य को ध्यान में रखकर नाली का निर्माण कराया जाता है। यूं समझें कि सरकारी राशि को जल्दी कैसे खर्च करना है यह सोचकर काम कराया जाता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! बिहार की 20 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000 रुपये, ऐसे होगा सीधा फायदा | पढ़िए -दूसरी किस्त का लाभ किसे मिलेगा?

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 20 लाख महिलाओं को 20 हजार रुपये की दूसरी किस्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में#BiharMahilaRojgarYojana,#SamratChaudhary,#MungerNews

बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’: भारी बारिश और लू, IMD का चौंकाने वाला अलर्ट जारी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम दोहरी मार पड़ने वाली है! IMD ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप जा#BiharWeather,#IMDAlert,#HeatwaveWarning

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में बवाल, धक्का-मुक्की और हथियारों के प्रदर्शन पर लाइसेंसधारी समेत कई पर FIR

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लाइसेंसधारी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है#DarbhangaNews,#MuharramBihar,#LawAndOrder

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews