spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा में बाइक सवार नकाबपोशों ने स्कूल जा रही छात्रा से की छेड़खानी, विरोध करने पर चाकू से किया जख्मी

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। सिंहवाड़ा में अचानक से आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है। पहले हत्या और अब छात्रा से छेड़खानी के साथ चाकूबाजी की वारदात से पूरा इलाका सहम गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

थाना क्षेत्र के +2 रामपुरा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के दशम वर्ग की एक 17 वर्षीय छात्रा को स्कूल आने के दौरान बाइक पर सवार दो नकाब पोश बदमाशों ने दिन दहाड़ चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया है।

- Advertisement -

घटना शुक्रवार को लालपुर सिमरी पथ पर सुबह 9.30 बजे स्कूल से महज सौ गज पीछे सुनसान गाछी के समीप की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंहवाड़ा में इलाजरत छात्रा के बाएं जांघ पर जख्म, कपड़े पर खून के निशान के साथ शरीर भी चोटिल हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

छात्रा प्रखंड के मनिकौली की रहने वाली है। पुलिस को छात्रा ने बताया कि शुक्रवार को घर से ऑटो पर बैठकर स्कूल आने के दौरान लालपुर चौक पर उतर गई। वहां से पैदल आ रही थी। इस बीच लालपुर चौक से आगे बढ़ने पर चेहरे पर गमछा लपेटे पैशन प्रो बाइक पर सवार दो युवकों ने गाड़ी धीमी की। नजदीक पहुंचकर जबरन मेरा हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

मैंने जब विरोध किया तो वे दोनों आगे बढ़कर स्कूल से महज सौ गज पीछे सुनसान गाछी के समीप चाकू निकाल कर भयभीत करने लगा। धक्का मुक्की के बीच बाइक नीचे गिर गया।

इसके बाद मुझे धक्का दिया, तो मै जमीन पर गिर कर उठने लगी तो युवकों में एक ने अपने हाथ में लिये चाकू के हमला कर दिया जो मेरी दाएं जांघ में लगी जिससे मैं जख्मी व लहूलुहान हो गई।

इस बीच लाल रंग का मिश्रित पदार्थ फेंका, जिसका मेरे कपड़े पर निशान है। चाकू से हमला करने वाले युवक दाई हाथ पर टैटू का निशान है। 20 से 25 वर्ष के दोनों युवक अलग अलग काला व पिला टी शर्ट पहने हुए था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

वारदात के बाद दोनो बदमाश बाइक लेकर लालपुर की तरफ भाग गया। चिकित्सक डॉ.प्रेमचंद प्रसाद ने बताया है कि छात्रा के दाएं जांघ में जख्म के निशान व कपड़े पर खून के धब्बे पाए गये हैं।

शरीर पर भी चोट के निशान हैं। स्लाइन चढ़ाने के साथ एक्सरे कराया जा रहा है। छात्रा खतरे से बाहर है। सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने छात्रा से पूछताछ के आधार पर बदमाश की खोजबीन तेज कर दी है।

परियोजना बालिका उच्च विधालय के प्रधानाचार्य देवनाथ प्रसाद ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा से घटना की जानकारी ली है। उन्होंने बताया है दशम वर्ग की छात्रा के साथ स्कूल आने के दौरान घटना हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! बिहार की 20 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000 रुपये, ऐसे होगा सीधा फायदा | पढ़िए -दूसरी किस्त का लाभ किसे मिलेगा?

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 20 लाख महिलाओं को 20 हजार रुपये की दूसरी किस्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में#BiharMahilaRojgarYojana,#SamratChaudhary,#MungerNews

बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’: भारी बारिश और लू, IMD का चौंकाने वाला अलर्ट जारी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम दोहरी मार पड़ने वाली है! IMD ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप जा#BiharWeather,#IMDAlert,#HeatwaveWarning

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में बवाल, धक्का-मुक्की और हथियारों के प्रदर्शन पर लाइसेंसधारी समेत कई पर FIR

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लाइसेंसधारी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है#DarbhangaNews,#MuharramBihar,#LawAndOrder

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews