spot_img

Darbhanga News | दरभंगा में रहते हैं तो आपके Social Media Accounts पर है MCMC की @24 घंटे तिरछी नजर

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | दरभंगा में रहते हैं तो आपके Social Media Accounts पर है MCMC की तिरछी नजर जहां जिला सूचना भवन स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग की ओर से आज मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मीडिया मॉनिटरिंग(एम सी एम सी) के बारे में प्रतिनियुक्ति सभी कर्मियों और अधिकारियों को बताया गया है। यह टीम लोगों की Social Media Accounts पर नजर रख रही है।

- Advertisement -

Darbhanga News | 24 घंटे इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर नजर

इस कमेटी की ओर से 24 घंटे इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी शहर जिलाधिकारी दरभंगा के नेतृत्व में एमसीएमसी टीम सक्रिय है। राजनीतिक विज्ञापनों का प्रसारण के लिए प्रमाणीकरण पूर्व कराना होगा।

- Advertisement -

Darbhanga News | ईमेल-आईडी के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट की विस्तृत जानकारी देना जरूरी

प्रत्येक चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को नामांकन के समय अपना ईमेल-आईडी के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट की विस्तृत जानकारी और शपथ पत्र दाखिल करते समय उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime | DMCH में छात्रा से छेड़छाड़, रात में हुआ ये कांड, आरोपी ड्रेसर पकड़ा गया!

Darbhanga News | मीडिया कक्ष में चार टीवी सेट डिश कनेक्शन के साथ लगाए गए हैं

मीडिया कक्ष में चार टीवी सेट डिश कनेक्शन के साथ लगाए गए हैं, जिसपर चलने वाले राजनीतिक विज्ञापनों एवं खबरों पर 24 घंटे नजर रखी जायेगी। सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के लिए लैपटॉप एवं इंटरनेट की सुविधा के साथ मॉनिटरिंग के लिए टीम अलग-अलग शिफ्ट में कार्य किया जा रहा है।

Darbhanga News | ये आएंगें जद में

खबरों, विज्ञापनों, पेड न्यूज आदि पर नजर रखेगी। आवश्यकता पड़ने पर उसकी रिकॉर्डिंग कर वरीय अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित करेगी। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया पर राजनीतिक विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण और सोशल मीडिया यथा व्हाटएप्स न्यूज़ ग्रुप, फेसबुक पेज, न्यूज़ पोर्टल, केबल टीवी, यूट्यूब चैनल पर नजर रखने के लिए एमसीएमसी कमेटी मुस्तैदी से कार्य करना प्रारंभ है। वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के साइबर क्राइम से इस कोषांग को जोड़ने का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खूनी खेल! भाभी-भतीजे का सिर फोड़ लगाया छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Darbhanga News | ये आएंगें जद में

जिला एमसीएमसी कमिटी के सदस्य सह सचिव जिला जनसंपर्क अधिकारी हैं। निर्वाचनों की अवधि के दौरान पेड न्यूज़, फेक न्यूज़, गलत सूचना और मिथ्या सूचना के लिए दुरुपयोग करने पर विधि सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी।

Darbhanga News | स्पष्ट उल्लंघन माना जाएगा

निर्वाचन प्रचार अभियान से संबंधित विधिक उपबंध सोशल मीडिया पर भी उसी तरह से लागू होते हैं जैसे मीडिया के अन्य रूपों पर लागू होते हैं। गलत सूचना, हेट स्पीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप, जाति ,धर्म ,वर्ग, भाषा के आधार पर प्रचार-प्रचार कर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करना आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन माना जाएगा। एमसीएमसी कमिटी इन बिंदुओं के आलोक में फेक और पेड न्यूज़ के प्रसारण /प्रकाशन पर गहरी नजर रखेगी। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक/सोशल मीडिया पर राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्ण प्रमाणीकरण एमसीएमसी के माध्यम से कराना भी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हड़कंप Darbhanga Bail Rejection! हत्या और जानलेवा हमला के 8 अपराधियों की जमानत खारिज, कोर्ट ने दिखाया कड़ा तेवर

Darbhanga News | मिलेगा नोटिस, होगी कार्रवाई

यह स्पष्ट है कि कोई न्यूज़ यदि पेड़ न्यूज़ साबित होता है तो कमेटी की अनुशंसा पर आरओ की ओर से अग्रेतर कार्रवाई के लिए संबंधित को नोटिस किया जाएगा। साथ ही पेड न्यूज़ साबित होने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 171 (ज) के उल्लंघन के लिए प्रकाशन के अभियोजन के लिए कार्रवाई भी की जा सकती है।

Darbhanga News | आज बैठक में इनकी रही मौजूदगी

पोस्टर, पंपलेट, हैंडविल उक्त प्रचार सामग्रियों पर “प्रकाशित प्रति की संख्या” एवं मुद्रक का नाम स्पष्टत अंकित होना चाहिए जो कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127(क) के अंतर्गत अपेक्षित है। आज बैठक में पंकज कुमार बाल संरक्षण अधिकारी, उपनिदेशक बाल संरक्षण अधिकारी, मनीष आनंद, माया मलिक, राजेश कुमार सभी महिला सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुफ्त बिजली फिर भी बिल में ‘माइनस’? मुजफ्फरपुर में उपभोक्ता हैरान, जानिए सच – ?

Bihar Electricity Bill: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बावजूद मुजफ्फरपुर के उपभोक्ताओं के बिल में 400-500 रुपये तक का 'माइनस' बैलेंस आ रहा है। जानिए इस उलझन की वजह और विभाग का स्पष #BiharElectricity,#MuzaffarpurNews,#FreeElectricityScheme

बिहार में महिला सुरक्षा पर बड़ा विवाद! मांझी ने चिराग पासवान को दिया सीधा जवाब, ‘शर्मिंदा हैं तो एक्शन लें’

Bihar Women Safety: बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर NDA के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कोई शर्म #BiharWomenSafety,#JitanRamManjhi,#NDAConflict

EOU के छापे से हड़कंप: इस अधिकारी के पास निकली 1.49 करोड़ की बेनामी संपत्ति, देखकर चौंक जाएंगे!

Patna EOU Raid: पटना में आर्थिक अपराध इकाई ने कैमूर परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की। उन्हें 1.49 करोड़ रुपये से अधिक की आय से #BiharCorruption,#EOURaid,#KaimurNews

गंडक की तबाही का खौफनाक मंजर! पूर्वी चंपारण में बाढ़ के पानी में बहकर आए हिरण, फिर जो हुआ…

East Champaran Flood: पूर्वी चंपारण में गंडक नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। नेपाल में हुई भारी बारिश और वाल्मीकिनगर बराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी ने तबाही म #EastChamparanFlood,#WildlifeRescueBihar,#GandakRiver