दरभंगा के बिरौल में गहमागहमी के बीच आमसभा, 8 में से मात्र 3 अभ्यर्थी ही हुईं उपस्थित
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड के सोनपुर पघारी पंंचायत के वार्ड 07 स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे रिक्त आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 318 में सेविका चयन के लिए बीडीओ प्रेम सागर मिश्र की उपस्थिति में महिला पर्यवेक्षक प्रियंका कुमारी ने काफी गहमागहमी के बीच आमसभा संपन्न कराई।
इसमें कुशुम कुमारी, खुशबू कुमारी, लवली कुमारी के अलावा अन्य कोई अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुई। जबकि सेविका पद के लिए ऑनलाइन 09 अभ्यर्थियों का आवेदन प्राप्त है।
इसमे एक अभ्यर्थी का पोषण क्षेत्र दूसरे पंंचायत में होने के कारण उनके आवेदन को विभाग की ओर से अस्वीकृत कर दिया गया। शेष बचे 8 में से मात्र 3 अभ्यर्थी ही उपस्थित हो पायी।
विभागीय महिला पर्यवेक्षक प्रियंका कुमारी ने बताया कि सेविका चयन को लेकर आमसभा के दौरान काफी भीड़ व वादविवाद शुरू हो गया। लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सुझबुझ से आमसभा को संपन्न कर लिया गया।
इसमें तीन अभ्यर्थियों ने अपना अपना संचिका प्रस्तुत किया। लेकिन, अंचल कार्यालय से बनाए गए आय प्रमाण पत्र जांच होने उपरांत मेधा अंक के आधार पर सेविका का चयन कर लिया जाएगा।