spot_img

दरभंगा के सिंहवाड़ा टेकटार में जमींदारी बांध का किया मंत्री संजय कुमार झा ने लोकार्पण, कहा-विकास और बाढ़ से बचाव ही हमारा मकसद

spot_img
- Advertisement -

कमतौल, देशज टाइम्स। राज्य सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि पहले जमींदारी बांध का काम जल संसाधन विभाग नहीं देखता था। यह काम फ्लड फाइटिंग करता था। लेकिन बिहार में खास कर मिथिलांचल में बाढ़ की विषम परिस्थिति को देखते हुए अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस विभाग पर जोर दिया है।

- Advertisement -

कारण एक जगह की बांध टूटने से सड़क,बिजली, खेती सहित कई चीज पर इसका असर पड़ता था। जिस कारण सरकार को बहुत छती होती थी। बाढ़ आना तो बंद नहीं होगा लेकिन इसका प्रभाव कम जरूर होगा। कारण सर पर पड़ोसी देश नेपाल है। हमने दरभंगा एयरपोर्ट को भी जल संसाधन विभाग से चारों ओर बांध का निर्माण किया है।दरभंगा के सिंहवाड़ा टेकटार में जमींदारी बांध का किया मंत्री संजय कुमार झा ने लोकार्पण, कहा-विकास और बाढ़ से बचाव ही हमारा मकसद यह बात शुक्रवार को जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा सिंहवाड़ा प्रखंड के टेकटार पंचायत में जमींदारी बांध के उद्घाटन के क्रम में बोल रहे थे। वहीं नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि संजय झा को जल संसाधन विभाग के मंत्री बनने से मिथिलांचल में बाढ़ निरोधक बहुत काम हुआ है। जो पहले कभी नहीं हुआ, राज्य में नीतीश केंद्र में नरेंद्र मोदी की एनडीए सरकार ने दरभंगा को एयरपोर्ट, एम्स,7 रेल ओभर ब्रिज सहित कई विकास का कार्य किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

संचालन निर्भय शंकर भारतद्वाज ने किया। मौके पर एक्सक्यूटिव इंजीनियर भास्कर कुमार, एसडीओ अनिल कुमार,जेई मो. शौकत अली सहित पंचायत की मुखिया वंदना कर्ण, समिति शंकर नाथ झा बटोही, गुड्डू अंसारी सहित सभी जनप्रतिनिधि व एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थे।दरभंगा के सिंहवाड़ा टेकटार में जमींदारी बांध का किया मंत्री संजय कुमार झा ने लोकार्पण, कहा-विकास और बाढ़ से बचाव ही हमारा मकसदवहीं, मंत्री श्री झा ने मब्बी गोपालपुर दायां एवं बांया जमींदारी बांध के क्रिटिकल रीचों में उच्चीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा चार अदद एन्टी फ्लड स्लुईस का लोकार्पण किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

वहीं केवटी प्रखंड के ग्राम-कोठिया में दरभंगा बागमती नदी के बांया तट पर बने कोठिया जमींदारी बांध पर दो बिन्दुओं पर कराये गए टुटान मरम्मती एवं कटाव निरोधक कार्यों का तथा केवटी प्रखंड के ग्राम-पिण्डारुच एवं मोहनमठ में दरभंगा बागमती नदी के दांए एवं बांए तट पर बने गोपालपुर-पिण्डारुच जमींदारी बांध तथा ग्राम-नवटोलिया, दानी एवं शेखपुरदानी में मरने कमला नदी के दांए एवं बांए तट पर बने जमींदारी बांध पर कराये गए कटाव निरोधक कार्यों का लोकार्पण किया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

इसके साथ ही मंत्री ने खिरोई बांया तटबंध के 32.26 किमी से 33.66 किमी एवं 33.72 किमी से 34.56 किमी तक कंट्री साईट में पुर्नस्थापन एवं सुरक्षात्मक कार्य तथा 31.25 किमी पर एक अदद एन्टी फ्लड स्लुईस का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर वहां उपस्थित जनप्रतिनिधि की ओर से  मंत्री श्री झा एवं कार्यक्रम में उपस्थित नगर विधायक श्री सरावगी को पाग-चादर देकर स्वागत किया गया।

उक्त अवसर पर माननीय नगर विधायक संजय सरावगी, मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, जल संसाधन विभाग, समस्तीपुर रामा शंकर द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता बाढ़ नियंत्रण अंचल, दरभंगा प्रियशंकर अप्पू, कार्यपालक अभियंता, जल निस्सरण प्रमण्डल, दरभंगा भास्कर कुमार, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, दरभंगा मो. सोहेल अहमद अंसारी, सहायक अभियंता, जल निस्सरण प्रमण्डल, दरभंगा  अनिल कुमार, भूलन राम, उमाशंकर प्रसाद, अमन पटेल, कनीय अभियंता दिलीप कुमार मिश्रा, वीरेन्द्र कुमार, सोकत अली, सहायक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, दरभंगा सत्येन्द्र कुमार भण्डारी, कनीय अभियंता संजय कुमार व्यास, बोध कृष्ण बब्लू उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर सामने आई है। अकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुद तलाक की बात कही और बताया क#GauravKhanna,#AkankshaChamola,#LockUpp2

बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! समस्तीपुर रेल मंडल 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचन#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#SamastipurRail