spot_img

Darbhanga News। बिरौल में गोदाम से मिलता है कम अनाज… उपभोक्ताओं को कैसे मिलेगा सही मात्रा

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News। गोदाम से मिलता है कम अनाज, उपभोक्तओं को कैसे मिलेगा सही मात्रा। Monitoring committee meeting in Biraul, Darbhanga।

- Advertisement -

अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक एसडीओ उमेश कुमार भारती की अध्यक्षता में

बिरौल अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक एसडीओ उमेश कुमार भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। रिपोर्ट: शंकर सहनी।

- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान के विधायक अमन भूषण हजारी ने कहा

बैठक में कुशेश्वरस्थान के विधायक अमन भूषण हजारी ने कहा कि जब गोदाम से ही डीलरों को कम अनाज मिलता है, तो वे उपभोक्ताओं को सही मात्रा में अनाज कैसे दे सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बिना वजन किए अनाज न लें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी राशन कार्डों की समस्या,

बैठक में डीलरों की ओर से उपभोक्ताओं को सरकारी मानकों से कम वजन में अनाज देने, फर्जी राशन कार्डों की समस्या, गरीबों को राशन कार्ड मुहैया कराने और गोदाम से डीलरों को कम अनाज मिलने जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

उपभोक्ताओं को पांच किलो की बजाय चार किलो अनाज मिल रहा

अलीनगर के विधायक मिश्री लाल यादव ने कहा कि जनवितरण प्रणाली की दुकानों पर उपभोक्ताओं को पांच किलो की बजाय चार किलो अनाज मिल रहा है। इस अनियमितता को जल्द ठीक किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

आधार कार्ड नहीं बनने से दिक्कत

बैठक में कई अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। मो. तमन्ना ने आधार कार्ड न बनने से होने वाली दिक्कतों को उजागर किया, जबकि कुशेश्वरस्थान के मुख्य पार्षद शत्रुध्न पासवान और सदस्य मनोज यादव ने नाम जोड़ने और मृतकों के नाम हटाने की प्रक्रियाओं में हो रही अनियमितताओं पर ध्यान दिलाया।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

एसडीओ उमेश कुमार भारती ने नियमित रूप से बैठकों के

जिला पार्षद सदस्य अजय यादव ने एक वर्ष के बाद इस बैठक के आयोजन पर नाराजगी जाहिर की। इस पर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने नियमित रूप से बैठकों के आयोजन और उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों का संरक्षण दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रखंडों के एमओ को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर कम अनाज वितरण और नियमित तौर पर दुकान न खोलने वाले डीलरों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch