“प्रणाम दीदी, चेकिंग चल रही है” कहकर लुटेरों ने उड़ाया लाखों का जेवर – दरभंगा में नया ठगी पैटर्न। “जेवर कागज में रखो, साहब बुला रहे हैं” – दरभंगा में महिला से हाईटेक ठगी, लाखों का नुकसान। 75 वर्षीय महिला से सोने की चेन और अंगूठी ठगी, दरभंगा में एक्टिव हुए ‘प्रणाम गैंग’।@प्रभास रंजन,दरभंगा,देशज टाइम्स।
दरभंगा में लूट का नया तरीका: प्रणाम कर बोले ‘साहब बुला रहे हैं’, फिर महिला के जेवरात बदलकर फरार
“जल्दी गहने उतारिए, चेकिंग है!” – दरभंगा में वृद्धा से ठगी, CCTV से सुराग तलाश रही पुलिस। “एक आदमी जेवर उतार रहा था, मैंने भी उतार दिए” – दरभंगा की सावित्री देवी से लाखों की ठगी। दरभंगा में ‘ठगों का नया हथकंडा’ – पहले प्रणाम फिर गहना गायब! पुलिस खंगाल रही CCTV@दरभंगा,देशज टाइम्स।
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज में 75 वर्षीय महिला से लाखों के गहने उड़ाए, पुलिस जुटी जांच में
दरभंगा, देशज टाइम्स। शहर में महिलाओं के जेवरात लूटने का नया तरीका सामने आया है, जिससे लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज इलाके में बुधवार सुबह करीब 8:25 बजे एक वृद्ध महिला को शातिर ठगों ने शिकार बना लिया। लुटेरों ने “प्रणाम” कर विश्वास जीता और फिर सोने का चेन व अंगूठी बदलकर फरार हो गए।
75 वर्षीय महिला से बदले गए असली जेवरात
जानकारी के अनुसार, पीड़िता सावित्री देवी, उम्र 75 वर्ष, पति स्व. रामचंद्र साहा बेलवागंज की रहने वाली हैं। घटना के समय वह सब्जी लेकर लौट रही थीं। इसी दौरान स्थानीय एक निजी अस्पताल के पास की गली में अपराधियों ने उन्हें चकमा दे दिया।
लुटेरों ने महिला से कहा —
“साहब ने बुलाया है, शहर में बड़ी घटना घटी है, चेकिंग चल रही है। जेवरात उतारिए।”
इसके बाद उन्होंने एक सादा कागज दिया और महिला से उसमें गहने लपेटकर पर्स में रखने को कहा। इसी दौरान दूसरा व्यक्ति भी आया और अपनी सोने की चेन उतारने का नाटक किया। महिला को असली की जगह नकली चेन वाला कागज पकड़ा दिया गया और दोनों ठग फरार हो गए।
कितने का था जेवरात नुकसान?
जानकारी के अनुसार, सोने की चेन: अनुमानित कीमत ₹1.75 लाख से ₹2 लाख, सोने की अंगूठी: लगभग ₹25,000 – ₹30,000 है।
पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV खंगाले जा रहे
घटना की सूचना पर लहेरियासराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जगह-जगह लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन दिया है।
थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
लूट का नया पैटर्न: ऐसे देते हैं घटना को अंजाम
पहले प्रणाम कर भरोसा जीतते हैं फिर कहते हैं “साहब बुला रहे हैं, चेकिंग चल रही है” गहने उतारने को कहते हैं, सादा कागज देते हैं, नकली गहने से असली बदलते हैं। दूसरा साथी नाटक करता है कि वह भी अपने गहने उतार रहा है, दोनों मौके से तेजी से फरार हो जाते हैं।