spot_img

दरभंगा के मनीगाछी में तीन दिन पहले पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला और लूट की FIR अब तक नहीं

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। मनीगाछी थाना क्षेत्र के मकरंदा गांव में तीन दिन पहले अज्ञात अपराधियों ने चाकू से हमला कर स्व. राम नारायण मिश्र के पुत्र एवं पोते को बुरी तरह जख्मी कर दिया। हालांकि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची लेकिन तब तक सभी अपराधी करीब 75 हजार के समान सहित नकदी लेकर फरार हो गए थे।

- Advertisement -

पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच भेज दिया। जहां, उसका इलाज चल रहा है। खबर यह है कि घटना के तीन दिन बाद भी बेंता पुलिस ने अभी तक फर्द बयान नहीं लिया है। फर्द बयान के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

प्रेमचंद्र ने बताया कि वह अपने दुकान पर था। अचानक कई लोग आकर मेरे पुत्र विवेकानंद को मारने पीटने लगा। उसके विरोध करने पर छाती-हाथ आदि जगहों पर अपराधियों ने छुरा मारकर घायल कर दिया। यही नहीं, जब वे छुड़ाने गए तो उन्हें भी चाकू मारा जो उनके आंख में लगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

जोर-जोर से चिल्लाने पर अपराधी 15 हजार नकदी और 50 हजार मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना देने पर पुलिस तुरंत आकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में, चिकित्सक बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच भेज दिया। जहां, पिता-पुत्र दोनों का इलाज चल रहा है। प्रेमचंद्र ने यह भी कहा कि अपराधी एक मोटरसाइकिल उनकी दुकान पर ही छोड़कर भाग गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वेतन 27 लाख, खाते में 2.5 करोड़!कैसे हुआ Bihar DPO Corruption का पर्दाफाश? अब परिवार पर भी गिरेगी गाज!

Bihar DPO Corruption: सारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार हरिजन के खिलाफ उप विकास आयुक्त की जांच में आय से 10 गुना अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। 32 महीने के वेतन 27.5 लाख के#BiharDPO,#SaranNews,#Corruption

बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: अब रजिस्ट्री के लिए ये 3 नियम जानना बेहद जरूरी!

Bihar Land Registration: बिहार सरकार ने भूमि निबंधन प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। अब जमीन के न्यूनतम सरकारी मूल्य (सर्किल रेट) संशोधित हो गए हैं और ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया#BiharLandRegistration,#BiharCircleRate,#PropertyRulesBihar

सीवान में दोस्त को यज्ञ के बहाने बुलाकर मारी थी गोली! मुख्य आरोपी दबोचा, जानें पूरा मामला

Siwan Crime News: सीवान में 25 जून को दोस्त को यज्ञ देखने के बहाने बुलाकर गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी रवि कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से देशी#SiwanCrime,#BiharPolice,#AccusedArrested

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation