spot_img

अब दरभंगा देगा ‘‘चमकी को धमकी’’, जीरो डेथ के टारगेट के साथ DMCH से लेकर सभी पंचायतों को मिलेगी सुविधा

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबाहनी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एईएस (चमकी बुखार) से बचाव की तैयारी को लेकर सभी संबंधित विभाग एवं संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में सभी संबंधित विभाग से उनकी तैयारी का फीडबैक (Now Darbhanga will “threat Chamki”) लिया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
अब दरभंगा देगा ‘‘चमकी को धमकी’’, जीरो डेथ के टारगेट के साथ DMCH से लेकर सभी पंचायतों को मिलेगी सुविधा
अब दरभंगा देगा ‘‘चमकी को धमकी’’, जीरो डेथ के टारगेट के साथ DMCH से लेकर सभी पंचायतों को मिलेगी सुविधा

अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग ने बताया
बिहार के दो जिले मुज़्ज़फ्फरपुर एवं पूर्वी चंपारण के 11 प्रखंड चमकी बुखार से मुख्यतः प्रभावित रहते हैं। यूं तो चमकी बुखार साल के किसी भी महीने में हो जाता है, लेकिन अप्रैल, मई एवं जून में इसका प्रभाव सर्वाधिक रहता है। इसके लिए जागरूकता ही बचाव है। चमकी को धमकी के अंतर्गत पहली धमकी बच्चे को सोने से पहले खिलाना जरूरी है और उस भोजन में कुछ मीठा पदार्थ भी शामिल हो।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga के रोमित की खुदकुशी रुला देगा! नाकामी की फांसी और किचन से निकली युवक की लाश!

दूसरी धमकी बच्चे को सुबह जगा दिया जाए
यदि वह जगाने के क्रम में बीमार या बेहोशी की हालात में पाया जाता है। तो, बीमार होने पर पैरासिटामोल की गोली एवं बेहोशी की हालत में उसे जगा कर ओआरएस का घोल दिया जाए। अविलंब नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जाए। इसके लिए पंचायतवार एंबुलेंस, वाहन टैग किए गए हैं। सभी एएनएम और आशा को प्रशिक्षित किया गया है। उन्हें एइएस किट्स भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा बदलाव! बनेगा तारामंडल, वेधशाला, डिजिटल लाइब्रेरी, अंतरराष्ट्रीय छात्रावास | जानिए -छात्रों-शोधार्थियों को मिलेंगी क्या सुविधाएं

102 एवं 104 नंबर डायल कर
एंबुलेंस और वाहन तुरंत प्राप्त किया जा सकता है। यदि चमकी बुखार का मरीज किसी निजी वाहन से लाया जाता है तो अस्पताल पहुंचते ही उस वाहन का भाड़ा भुगतान कर दिया जाएगा।

सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,सदर अस्पताल को सुबह 5:00 बजे से 6:00 के बीच किसी न किसी चिकित्सक को क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया है।

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया
कि अप्रैल से मई माह के बीच उनके विभाग की ओर से प्रभावित टोलों में 200 ग्राम का सुधा मिल्क पाउडर का वितरण कराया जाता है।

बैठक में परिवहन विभाग, पीएचईडी, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण विभाग, उपभोक्ता संरक्षण विभाग, समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव, सचिव शामिल थे।

वहीं, दरभंगा एनआईसी से जिलाधिकारी राजीव रौशन, सिविल सर्जन अनिल कुमार सिन्हा, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्रकुमार गुप्ता, डीपीएम हेल्थ डॉ. विशाल कुमार एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली संकट! 4 जुलाई को इन 20 से ज़्यादा इलाकों में कटेगी बिजली, जानें पूरा शेड्यूल
अब दरभंगा देगा ‘‘चमकी को धमकी’’, जीरो डेथ के टारगेट के साथ DMCH से लेकर सभी पंचायतों को मिलेगी सुविधा
अब दरभंगा देगा ‘‘चमकी को धमकी’’, जीरो डेथ के टारगेट के साथ DMCH से लेकर सभी पंचायतों को मिलेगी सुविधा

बैठक के बाद जिलाधिकारी राजीव रौशन ने
सिविल सर्जन, दरभंगा को सभी पंचायतों के लिए एंबुलेंस, वाहन टैग कर देने का निर्देश दिया। साथ ही डीएमसीएच को पांच वाहनों के लिए अग्रिम राशि प्रदान करने का निर्देश दिया, ताकि निजी वाहन से कोई भी मरीज लाया जाए तो उसके भाड़ा का तुरंत भुगतान किया जा सके।

एईएस का प्रचार-प्रसार आरबीएसके के वाहन से माइकिंग कराकर तथा आंगनवाड़ी, आशा,जीविका एवं शिक्षा विभाग के माध्यम से पर्चा बंटवा कर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विद्यालयों के दीवारों पर चमकी को धमकी का प्रचार प्रसार करवाने का निर्देश दिया। सभी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन तुरंत प्रारंभ कर देने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी रात्रि में हलुआ या खीर बनवा कर बच्चों के घर भिजवाया जा सकता है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों को सुबह में क्रियाशील रखने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। उन्होंने कहा कि दरभंगा में चमकी से जीरो डेथ का लक्ष्य लेकर काम करना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बागमती नदी निगल गई 16 साल के अहमद को? सरवर सेतु पर दोस्तों के साथ घूमने गया… पुल से गिरा और?

Darbhanga News: दरभंगा में बागमती नदी पर बने सरवर सेतु से 16 साल का अहमद लापता हो गया है। दोस्तों के साथ घूमने गए किशोर के नदी में गिरने के बाद से परिवार और पुलिस तलाश में जुटी#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#MissingBoy

Darbhanga के रोमित की खुदकुशी रुला देगा! नाकामी की फांसी और किचन से निकली युवक की लाश!

Darbhanga UPSC: बिहार के दरभंगा में UPSC की परीक्षा में तीसरी बार असफल होने से हताश 25 वर्षीय रोमित कुमार ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।#DarbhangaNews,#UPSCAspirants,#StudentSuicide

बिहार में 24 जिलों पर आसमानी आफत! अगले 48 घंटे में मौसम लेगा करवट, Bihar Weather Alert आपके शहर का क्या हाल?

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग ने 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है, लेकिन 48 घंटे बाद झमाझम बारिश से राहत मिलेगी।#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#RainAlert

15 जुलाई से गुप्त नवरात्र: मां दुर्गा नौका पर पधारेंगी, क्या बदल जाएगी आपकी किस्मत?

Gupt Navratri 2026: 15 जुलाई 2026 से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इस दौरान मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आएंगी और गज पर प्रस्थान करेंगी, जो सर्वसिद्धि, समृद्धि और अच्छी वर्षा#GuptNavratri2026,#MaaDurga,#HinduFestival