spot_img

दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद से संचालित योजनाओं में गड़बड़ियों की भरमार, सड़क और नाला निर्माण की उखड़ने लगीं सांसें

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर परिषद की ओर से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं में कथित अनियमितता की जांच को लेकर स्थानीय क्षेत्र विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य अभियंता ने विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता आशीष रंजन दास उर्फ वीपी सिंह ने पिछले कई माह से नगर परिषद की ओर से संचालित योजनाओं में व्यापक अनियमितता की शिकायत विभिन्न स्तरों पर करते आ रहे हैं। इसकी विस्तृत जांच के लिए जिला पदाधिकारी की ओर से त्रिस्तरीय समिति बनाई गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News पीएम मोदी के सामने चमकी मिथिला की बेटी राखी! पाग और छठ थीम पर लाइव कलाकारी से जीता दिल

दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद से संचालित योजनाओं में गड़बड़ियों की भरमार, सड़क और नाला निर्माण की उखड़ने लगीं सांसेंइसमें अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बेनीपुर एवं स्थानीय क्षेत्र विकास विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता को जांच की जिम्मेवारी दी गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  निर्दलीय MLC के भाजपा समर्थन पर JDU नेता श्याम रजक ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

उक्त निर्देश के आलोक में आज तकनीकी जांच के लिए कार्यपालक अभियंता राजेंद्र प्रसाद सहित कई सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंताओं ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश झा एवं शिकायतकर्ता आशीष रंजन दास के साथ नगर परिषद क्षेत्र के बेनीपुर आशापुर, मझोरा एवं बहेड़ा के सड़क निर्माण एवं नाला निर्माण का स्थल निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:  बिहार की सियासत में भूचाल! केके पाठक से टकराव- राजनीति में एंट्री | शिक्षामित्र से MLC बने बंशीधर ब्रजवासी के किस फैसले ने बढ़ाई हलचल?

लेकिन, योजनाओं की बहुतायत होने के कारण सभी योजनाओं की जांच संभव नहीं हो सकी। आगे यह जांच जारी रहेगी। इस संबंध में पूछने पर स्थानीय क्षेत्रीय विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर लिया गया है। अभिलेखों का सत्यापन किया जाना बाकी है। इसके बाद विस्तृत प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को समर्पित किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।