बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। गांजा बेचने के मामले में पूर्व में दर्ज एफआईआर के फरार आरोपी व पोखराम के बोरिया टोला निवासी नीतेश चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुनि सह थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह ने बताया कि 25 जुलाई 2022 को नीतेश चौधरी के घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। पुलिस इसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही थी।
गुप्त सूचना के आधार पर अनुसंधानकर्ता एस आई जयगोविंद प्रसाद ने बीते रात नीतेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसे जिला जज के न्यायालय में उपस्थापन के बाद उसे जेल भेज दिया गया।