spot_img

Darbhanga के बहेड़ी के ठाठोपुर में प्रभारी DM-DDC Pratibha Rani का जन-संवाद, छलका विकास से हर कोना, दिखी नई उम्मीद, नव उत्थान की झलक

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने एवं लाभुकों का फ़ीडबैक लेने के लिए दरभंगा जिला अन्तर्गत बहेड़ी प्रखंड के ठाठोपुर पंचायत भवन में प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

सर्वप्रथम आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम को प्रभारी जिलाधिकारी के कर-कमलों से दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी एवं प्रखंड प्रमुख आरती कुमारी, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सदर ने दीप प्रज्जवलन में सहयोग प्रदान किया।

- Advertisement -

जन-संवाद कार्यक्रम का संचालन करते हुए उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है। प्रजातंत्र की जननी भूमि के साथ-साथ ज्ञान और विज्ञान की धरती रही है बिहार।

- Advertisement -

महात्मा बुद्ध को बिहार की धरती पर ही ज्ञान की प्राप्ति हुई और महावीर जैन की जन्मस्थली भी बिहार ही है, आर्यभट्ट, चाणक्य के साथ-साथ सभी मगध सम्राट की कर्मभूमि यही रही है।

उन्होंने कहा कि सतत विकास के लिए बिहार सरकार कृत संकल्प है, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से निरन्तर विकास कार्य जारी  है, जिनमें सात निश्चय पार्ट-1 एवं 2, बिहार लोक सेवा का अधिकार अधिनियम, बिहार स्टार्ट-अप योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, संबल योजना, निर्माण श्रमिकों के लिए बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना, शताब्दी योजना, मुख्यमंत्री साईकिल योजना, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मुख्यमंत्री

कन्या उत्थान योजना, जल-जीवन-हरियाली अभियान, बिहार ओद्यौगिक प्रोत्साहन (वस्त्र एवं चर्म) निति, मद्यनिषेध अभियान, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी।

डीपीएम (स्वास्थ्य) ने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष योजना, जननी बाल सुरक्षा योजना, पूर्ण टीकाकरण योजना, ओपीडी में 108 प्रकार की दवाओं की उपलब्धता, परिवार कल्याण योजना, कुष्ठ रोग कल्याण योजना एवं स्वास्थ्य विभाग की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) नेहा कुमारी ने समाज कल्याण विभाग के विभिन्न पेंशन योजना, अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, संबल योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता होने एवं रोजगार एवं शिक्षा के लिए 03 किलोमीटर की दूरी तय करने वालों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल दिया जा रहा है। हिंदू धर्म के युवक-युवतियों को अन्तर्जातीय विवाह के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अन्तर्जातीय

विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 01 लाख रूपये का एफडी. वधु के नाम से दिया जा रहा है, लेकिन इसके लिए शादी के दो वर्षों के अन्दर आवेदन करना जरूरी है। कहा कि आवेदन ऑनलाईन किया जा सकता है या जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग में दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि बुनियाद केन्द्र में 50 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों का आंख, कान की जांच की जाती है। और, फिजियोथेरेपी के माध्यम से दिव्यांगता की ओर बढ़ने वाली बीमारी का इलाज किया जाता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

इस दौरान बैट्री चालित ट्राई साइकिल के लाभुक राजेश कुमार मंडल एवं सीताराम मंडल ने अपने-अपने अनुभव साझा किये।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला उद्यान पदाधिकारी नीरज कुमार झा ने कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग की योजनाओं से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि सरकार कृषि की उन्नति के लिए कृषि फीडर में लगातार बिजली उपलब्ध करा रही है और किसानों को 70 पैसे प्रति युनिट बिजली मुहैय्या कराई जा रही है।

विभिन्न मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए बीज भी उपलब्ध करा रही है। 108 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 40 प्रतिशत से 80 प्रतिशत् तक अनुदान उपलब्ध करा रही है, ताकि कृषि कार्य में कृषक कृषि यंत्र का प्रयोग आसानी से कर सके।

जन-संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चन्द्रिमा अत्री ने विधि-व्यवस्था, शांति-व्यवस्था, राशन कार्ड एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ ने जन-संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं भूमि विवाद समाधान, भू-अभिलेखों के डिजेटाइजेशन एवं ऑनलाइन लगान रसीद कटाने, खतियान डाउनलोड करने की सुविधा से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी खतियान ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

जन-संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जन-संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है कि आपको सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सके एवं आप उसका लाभ उठा सके। सरकार आपके विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है, सड़क, बिजली, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम हुए है।

उन्होंने कहा कि दरभंगा हवाई अड्डा के बन जाने से बड़े शहरों से दूरी घट गई है। साथ ही तारमंडल बन जाने से लोग सीधे सौरमंडल के दृश्य देख जा रहे है और इससे यहाँ के बच्चों को ज्ञान एवं विज्ञान के बारे में बहुत कुछ सिखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

हम जानते है कि हमारे परम्परिक ऊर्जा श्रोत सिमित है, इसलिए बिहार सरकार सौर ऊर्जा के दिशा में कार्य कर रही है। सभी वार्ड में सोलर लाइट लगवाये जा रहे हैं। बिहार का पहला तैरता बिजली घर दरभंगा के कादिराबाद में बना है, जहाँ ऊपर बिजली का उत्पादन हो रहा है एवं नीचे मछली पालन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान पार्ट-1 के तहत गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया गय एवं पार्ट-2 के तहत स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव एवं स्वस्थ्य गांव के अन्तर्गत गांवों को कचरा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी परिवारों को हरा एवं नीला डस्टबीन, सुखा और गीला कचरा को अलग-अलग रखने के लिए दिया गया है। साथ की कचरे को संग्रहित कर अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई पर लाकर उसे वैज्ञानिक तरीके से निष्पादित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अपने गाँव को कचरा मुक्त रखने से विभिन्न बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही कचरा के सरने से उसमें से दुर्गंध आती है और जहरीली गैस निकलती है, जो हमारी स्वास्थ्य के लिए घातक है, इसलिए इसमें जन-भागीदारी आवश्यक है। हम सभी को मिलकर अपने गाँव को साफ एवं स्वच्छ रखना होगा।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के कचरे को रि-साईकिल करके पथ निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा है। जन-संवाद कार्यक्रम के प्रारंभ में नुक्कड़ नाटक दल के द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन, मद्य निषेध अभियान, जल-जीवन-हरियाली, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहेड़ी, अंचलाधिकारी, बहेड़ी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीगण के साथ-साथ प्रखंड प्रमुख आरती कुमारी, पंचायत की मुखिया सुनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य अजय ठाकुर सहित स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch