spot_img

DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी के सुरक्षित हाथों में Darbhanga | उपद्रव को रोकना जिन्हें आता है| पढ़िए – 3 दिनों के ज़ख्म पर ‘ कर्त्तव्यनिष्ठ मरहम ‘

Bihar Police: हिंसा और तोड़फोड़ मामले में नामजद डिप्टी मेयर नगर निगम की बैठक में पहुंचीं, पुलिस पहुंचने से पहले ही निकल गईं। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने साफ किया कि एफआईआर में दर्ज सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी, कोई भी नहीं बचेगा।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Police: बिहार में पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन और उपद्रव की आशंकाओं के बीच दरभंगा जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। शनिवार को बिहार बंद के आह्वान के बावजूद दरभंगा जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। सुबह सात बजे से देर शाम तक डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगरनाथ रड्डी जलरड्डी, ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी और सहायक समाहर्ता कल्पना रावत लगातार कानून-व्यवस्था की निगरानी करते रहे। शाम होते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

- Advertisement -

DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी के सुरक्षित हाथों में Darbhanga | उपद्रव को रोकना जिन्हें आता है| पढ़िए - 3 दिनों के ज़ख्म पर ' कर्त्तव्यनिष्ठ मरहम '

- Advertisement -

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: डिप्टी मेयर नाजिया हसन पर FIR, बैठक से निकलीं तो एसएसपी बोले- ‘गिरफ्तारी तय!’

एसएसपी जगरनाथ रड्डी जलरड्डी ने पूरे दिन मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की बात कही। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आंदोलन से जुड़ी मांगों पर भले ही फैसला हो गया हो, लेकिन कोई भी अति-उत्साह में कानून-व्यवस्था भंग न करे, इस पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। लगातार तीन दिनों तक सड़क पर रहकर जिस तरह जिला प्रशासन और पुलिस ने हालात पर नियंत्रण बनाए रखा, उससे जिले में शांति कायम रही और आम लोगों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। इस दौरान सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, एसडीओ कुमार गौरव, एसडीपीओ 1 राजीव कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित शहरी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष और वज्रा पुलिस मौजूद रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मिथिला के लिए बड़ी खबर! केंद्रीय विश्वविद्यालय का सपना संसद में अटका, जानें कब होगा साकार ... 'मिथिला केंद्रीय विश्वविद्यालय विधेयक, 2026'

DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी के सुरक्षित हाथों में Darbhanga | उपद्रव को रोकना जिन्हें आता है| पढ़िए - 3 दिनों के ज़ख्म पर ' कर्त्तव्यनिष्ठ मरहम '

डिप्टी मेयर नाजिया हसन पर शिकंजा: बैठक में पहुंचीं, गिरफ्तारी से पहले निकलीं

सीएनजी आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और पथराव मामले में नामजद डिप्टी मेयर नाजिया हसन को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है। पुलिस ने उन्हें इस मामले में आयोजक के रूप में नामजद किया है, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग लगातार उठ रही है। इसी बीच शनिवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक में भाग लेने के लिए डिप्टी मेयर नाजिया हसन नगर निगम पहुंचीं। उनकी मौजूदगी की सूचना मिलते ही बिहार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन बैठक समाप्त होने से ठीक पहले ही वह वहां से निकल गईं। इस कारण पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी।

यह भी पढ़ें:  बिहार बंद ने लिया खूनी मोड़! पटना, छपरा, सीवान, भागलपुर, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, बेतिया और लखीसराय में बवाल, पुलिस को करनी पड़ी लाठी चार्ज -!

DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी के सुरक्षित हाथों में Darbhanga | उपद्रव को रोकना जिन्हें आता है| पढ़िए - 3 दिनों के ज़ख्म पर ' कर्त्तव्यनिष्ठ मरहम '

भाजपा ने मांगा इस्तीफा, एसएसपी बोले- ‘किसी को नहीं बख्शेंगे’

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा है कि जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया है, तो हिंसा के मामले में नामजद और संवैधानिक पद पर रहते हुए आंदोलन का नेतृत्व करने वाली डिप्टी मेयर को भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा, ‘हिंसा मामले में जिन-जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एफआईआर में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।’

पुलिस के इस बयान से साफ है कि डिप्टी मेयर नाजिया हसन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज किया जाएगा। जिला प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics पटना में बड़ा एक्शन- Tej Pratap Yadav गिरफ्तार! सेंट्रल मॉल से पकड़े गए तेजप्रताप| पुलिस पर हमले-दंगा भड़काने के संगीन FIR

Tej Pratap Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पटना में दंगा फैलाने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुल 209 लोग हिर#TejPratapYadav,#BiharNews,#PatnaPolice

Bihar Sub Registrar Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 15 जिलों के सब रजिस्ट्रार बदले, जानिए आपकी पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Sub Registrar Transfer: बिहार में बड़े पैमाने पर सब रजिस्ट्रार के तबादले किए गए हैं। कुल 15 जिलों में नए अधिकारियों की पोस्टिंग हुई है, जो जून से लंबित थी। जानें कौन कहां गया।#BiharNews,#SubRegistrarTransfer,#PatnaUpdate

बिहार बंद में बवाल: 423 छात्र गिरफ्तार, सीवान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, जानें क्या हुआ? |मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद में बहाल हुई...

Bihar Band: नीट पेपर लीक के विरोध में शनिवार को हुए बिहार बंद के दौरान राज्य में हिंसा हुई. पुलिस ने 423 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. सीवान में 24 घंटे के लिए इंटरने#BiharBand,#NEETPaperLeak,#SiwanNews

Bihar Politics बिहार में अब ‘कॉकराच’ आंदोलन! तेजप्रताप यादव ने CJP मुखिया अभिजीत दीपके को क्यों बुलाया पटना? | पढ़िए – तेजप्रताप ने क्या...

Bihar Politics: NEET पेपर लीक आंदोलन की सफलता से उत्साहित तेजप्रताप यादव ने CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को बिहार बुलाया है। सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बड़े जनांदोलन की तैयारी है।#BiharPolitics,#TejpratapYadav,#SamratChoudhary