spot_img

दरभंगा में अगर आप शराब बेचते हैं, धंधा करते हैं तो सावधान हो जाइए…वर्ना वही होगा जो कृष्णकांत के साथ हुआ…?

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। अगर आप शराब के धंधे में लिप्त हैं तो सावधान हो जाइए। वरना पकड़े गये तो आपकी जिंदगी के साथ भी यही होने वाला हैं।

- Advertisement -

जी हां, अवैद्य शराब बेचने के मामले में बहेड़ा थाना में दर्ज कांड (296/21) के आलोक में न्यायालय ने मकरमपुर गांव निवासी कुशे चौधरी के पुत्र कृष्ण कांत चौधरी को पांच वर्ष की सश्रम कारावास एवं एक लाख जुर्माना नहीं देने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा सुनाई हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पांच दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि मकरमपुर गांव निवासी कृष्ण कांत चौधरी अवैध रूप से शराब बेचते हैं। होम डिलीवरी भी करते हैं। पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि घर के पीछे जलकुंभी में उन्होंने शराब जमा कर रखा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

इसी सूचना पर डीएसपी एवं थानाध्यक्ष ने पुअनि बिंदेश कुमार सिंह को छापेमारी करने का आदेश दिया। पुअनि बिंदेश ने मकरमपुर गांव पहुंचकर कृष्ण कांत को गिरफ्तार करते हुए घर के पीछे जलकुंभी को सर्च करवाया।

उक्त जलकुंभी से पुलिस ने तीन बोरा शराब बरामद किया। इसी मामले में कृष्ण कांत पर बहेड़ा थाना में मामला दर्ज हुआ था जिस आलोक में न्यायालय ने सजा सुनाई हैं। इससे पूर्व भी इसी थाना में कृष्ण कांत के विरूद्ध दो मामले क्रमशः 297/19 एवं 372/20 दर्ज थे। दोनों मामले शराब से ही जुड़े थे। इस कारण उत्पाद अधिनियम के तहत मामले दर्ज हुये थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अगले 48 घंटे सावधान! तपिश पर बारिश की चोट, 3-4°C गिरेगा तापमान, कई जिलों में भारी बारिश, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Monsoon: बिहार में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मॉनसून की उत्तरी सीमा मोतिहारी से गुजर रही है और अगले 48 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की#BiharMonsoon,#BiharWeather,#RainAlert

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony

भागलपुर में गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, बिहार ट्रॉली साउंड ने लगाया ठंडा पानी का शिविर

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने पेयजल शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई। राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिला ठंडा पानी, समाज में#BhagalpurNews,#BiharHeatwave,#CommunityService

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला! VC ने खुद दिया दो रिटायर कर्मियों को PPO, खुशी से झूमे कर्मचारी

Bihar Sanskrit University: दरभंगा के बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को खुद PPO सौंपा, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान की तत्काल राहत#BiharSanskritUniversity,#DarbhangaNews,#PPO