spot_img

Darbhanga में मोबाइल चैट से पनपा ‘ इश्क ‘, Homosexual Relationship का सनसनीखेज खुलासा — नाबालिग बच्ची संग 3 बच्चों की मां ने की गुपचुप शादी

एक नाबालिग बच्ची और तीन बच्चों की मां के बीच पनपी मोहब्बत... जिसने प्यार, धोखे और फरारी की ऐसी दास्तान लिखी, जिसकी कल्पना...गांव वालों ने कभी नहीं की थी। जब सच्चाई सामने आई, तो रिश्तों की दीवारें दरक गईं और पूरा गांव बन गया चर्चा का मैदान...

spot_img
- Advertisement -

रिश्तों की आड़ में पल रहा था एक अनदेखा इश्क… दरभंगा के एक गांव में, जहां भरोसे की नींव पर घर टिके थे, वहीं चुपके से लिखा जा रहा था एक बगावती प्रेम का किस्सा। एक नाबालिग बच्ची और एक शादीशुदा महिला ने … @ प्रभाष रंजन, दरभंगा। जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ तीन बच्चों की मां ने गुपचुप तरीके से समलैंगिक शादी कर ली। इस घटना के सामने आने से गांव में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -

दो वर्षों से संपर्क में थी नाबालिग बच्ची

बताया जाता है कि नाबालिग बच्ची की बड़ी बहन की ननद कृति देवी, जो पताही गांव (कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र) निवासी है, पिछले दो वर्षों से बच्ची के संपर्क में थी।

- Advertisement -
  • महिला की शादी 11 वर्ष पूर्व कृष्णा मांझी से हुई थी, जो राजस्थान में मजदूरी करते हैं।

    - Advertisement -
  • महिला के दो बेटे (09 वर्ष और 06 वर्ष) और एक बेटी (04 वर्ष) हैं।

  • दोनों अक्सर मोबाइल से संपर्क में रहती थीं, लेकिन परिवार को इसकी भनक नहीं लगी थी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अवगुण मत देखिए? जाले में लाखों का नाला बनते ही टूटा! ये कैसी बर्बादी- सुधारना था, खुद समस्या बन गया?

राजस्थान में गुपचुप शादी, फिर दिल्ली भागने की कोशिश

नाबालिग बच्ची के पिता ने 6 अप्रैल 2025 को बहेड़ी थाना में अपहरण की शिकायत दी थी।

  • 11 अप्रैल को केस दर्ज हुआ।

  • इस बीच, दोनों ने राजस्थान जाकर गुप्त रूप से समलैंगिक शादी कर ली।

  • जब महिला के पति को इस बारे में जानकारी मिली तो उसने पत्नी से मारपीट भी की, लेकिन महिला प्रेमिका को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई।

  • परिजनों के राजस्थान पहुंचने पर दोनों ट्रेन से उतरकर दिल्ली भाग गईं।

  • बाद में परिजनों ने दोनों को बहला-फुसलाकर वापस घर लाया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में सरकार के फैसले से छिनेगी हजारों किसानों की रोजी-रोटी? जानें क्यों नौ गांवों के सैकड़ों किसानों का फूटा गुस्सा !

पुलिस कार्रवाई और कोर्ट का फैसला

शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर महिला, उसके पति और नाबालिग बच्ची को बरामद कर लिया।

  • पुलिस ने तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से महिला और उसके पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

  • नाबालिग बच्ची को जांच के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खेल पदाधिकारी परिमल की भावुक विदाई: खिलाड़ियों ने कहा- 'आपका समर्पण भूलेंगे नहीं!'

परिजनों ने जताई नाराजगी

नाबालिग बच्ची की मां ने बताया कि उन्होंने महिला को बड़ी बेटी की ननद समझकर मान-सम्मान दिया था।

  • उन्होंने कहा कि यदि उन्हें पहले से संदेह होता तो वे उसे घर में प्रवेश नहीं करने देते।

  • मां ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी और दामाद भी इस पूरे प्रकरण से स्तब्ध हैं।

नाबालिग बच्ची और महिला का बयान

  • महिला ने पुलिस को बयान दिया कि वह अब अपने पति के साथ रहना चाहती है।

  • वहीं नाबालिग बच्ची ने कहा कि वह अपने माता-पिता के साथ रहना चाहती है।

  • परिजनों ने आशंका जताई कि बच्ची अभी नाबालिग है, भविष्य में क्या निर्णय लेगी, यह समय बताएगा।

गांव में चर्चा का विषय बनी घटना

यह मामला पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने इस संवेदनशील मामले की जांच तेज कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में आ रहा है ‘तूफान’! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मानसून सक्रिय है, IMD ने सोमवार, 13 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज, बिजली और तेज हवाओं की आशंका है, खासकर सीमांचल और कोसी क्#BiharWeather,#OrangeAlert,#Monsoon

मॉनसून में नहीं डूबेगा पटना जंक्शन! नगर निगम का मास्टरप्लान, ऐसे मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

Patna Waterlogging: मॉनसून में पटना जंक्शन के आसपास जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पटना नगर निगम एक्शन में है। नगर आयुक्त ने न्यू मार्केट, मंदिरी संप हाउस, हथुआ और खेतन मार्केट#PatnaWaterlogging,#PatnaNews,#PMC

अररिया में बड़ा खुलासा: 77 हजार की लूट करने वाले 3 बदमाश दबोचे गए, जानें कैसे हुआ पर्दाफाश! क्या-क्या हुआ बरामद

Araria Lootcase: अररिया में 6 जुलाई को हुए 77 हजार रुपये के लूटकांड का पुलिस ने 6 दिन में खुलासा कर दिया है। रानीगंज पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई रा#ArariaNews,#BiharCrime,#RaniganjPolice

मोतिहारी में तेज रफ्तार बनी काल- बड़ा हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, 3 युवाओं की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी में अरेराज-पशुपतिनाथ मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर#BiharRoadAccident,#MotihariNews,#TragicAccident