spot_img

बिहार के सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला, भागलपुर के आईजी गए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, अपराध ब्यूरो प्रमुख देशज टाइम्स। बिहार सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों का पदस्थापन विभिन्न जगहों पर किया है। इसमें गया जिले के पुलिस महानिरीक्षक अमित लोढ़ा को आईजी एससीआर बी पटना में तैनात किया गया है। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे गया के एसएसपी आदित्य कुमार को सहायक महानिरीक्षक (निरीक्षण) पटना में पदस्थापन किया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने गुरुवार को कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है।1993 बैच के आईएएस अधिकारी और प्रधान सचिव उद्योग विभाग के पद पर तैनात संदीप पौंडरिक को निवेश आयुक्त मुंबई एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बिहार फाउंडेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News पीएम मोदी के सामने चमकी मिथिला की बेटी राखी! पाग और छठ थीम पर लाइव कलाकारी से जीता दिल

2006 बैच के आईएएस अधिकारी और वित्त विभाग में सचिव के पद पर तैनात धर्मेंद्र सिंह को अब प्रबंध निदेशक बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के पद पर तैनात किया गया है। उनके पास बिहार राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  निर्दलीय MLC के भाजपा समर्थन पर JDU नेता श्याम रजक ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

इसके अलावा राज्य सरकार ने 2008 बैच के आईएएस अधिकारी के सुरेंद्र कुमार को विशेष सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पद से स्थानांतरित करते हुए अपर कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति के पद पर तैनात किया है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी और पटना के नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर को अब राजस्व समिति के अपर कार्यपालक निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार की सियासत में भूचाल! केके पाठक से टकराव- राजनीति में एंट्री | शिक्षामित्र से MLC बने बंशीधर ब्रजवासी के किस फैसले ने बढ़ाई हलचल?

2018 बैच के आईएएस अधिकारी निखिल धनराज को मुंगेर का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। वे फिलहाल उप विकास आयुक्त लखीसराय के पद पर तैनात थे। सरकार ने आईआरएस अधिकारी रविशंकर श्रीवास्तव को केंद्रीय योगदान पर जाने के लिए रिलीव कर दिया है।

इधर डीआईजी सुनील कुमार को आईजी विशेष शाखा, डीआईजी नवल किशोर को एससीआरबी डीआईजी के पद पर,बिहार के सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला, भागलपुर के आईजी गए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बीएमपी के डीआईजी मनोज कुमार को डीआईजी विशेष शाखा, पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद को पुलिस उप महानिरीक्षक भागलपुर, एसटीएफ के एसपी नीलेश कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (क्यू) में पदस्थापित किया गया है। वहीं भागलपुर के आईजी सुजीत कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का आदेश सरकार ने दे दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।