अप्रैल,29,2024
spot_img

Darbhanga News | Jale News | Singhwara News | जाले में सिंहवाड़ा के ऑटो चालक ने जोगियारा के बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे के बाद पुलिस ने खदेड़कर ऑटो चालक को दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img
Darbhanga News | Jale News | Singhwara News | जाले में सिंहवाड़ा के ऑटो चालक ने जोगियारा के बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे के बाद पुलिस ने खदेड़कर ऑटो चालक को दबोचा। वहीं जख्मी का इलाज स्थानीय अस्पताल से गंभीरावस्था को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर


Darbhanga News | Jale News | Singhwara News | जोगियारा जाले पथ में ऑटो और बुलेट बाइक के बीच भीषण आमने सामने की टक्कर

जाले के जोगियारा जाले पथ के ख्रेरुवापुल के निकट थ्री व्हीलर ऑटो और बुलेट बाइक के बीच भीषण आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक जख्मी हो गया। वहीं, हादसे के बाद ऑटो चालक सिंहवाड़ा के नगर पंचायत वार्ड 9 निवासी  मो. अजीज राइन के पुत्र बशीर राइन जाले जोगियारा पथ में बुलेट बाइक सवार जोगियारा गांव निवासी स्व. राजेंद्र सिंह के पुत्र 56 वर्षीय सुरेश प्रसाद सिंह को जख्मी हालत में  ठोकर मारकर भागने लगा। बाद में जाले पुलिस ने ऑटो चालक को खदेड़कर पकड़ा और वाहन जब्त  कर लिया। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News |Kusheshwarsthan News| नहीं जाएंगें 5Km दूर Vote डालने...सुन लीजिए... कुशेश्वरस्थान के नवटोलिया का....एलान है, करेंगे... Vote Boycott

 

Darbhanga News | Jale News | Singhwara News | बाइक चालक को डॉ. विवेकानंद झा ने प्राथमिक उपचार के बाद किया डीएमसीएच रेफर

जानकारी के अनुसार, जोगियारा जाले पथ के ख्रेरुवापुल के निकट थ्री व्हीलर ऑटो एवं इनफील्ड बुलेट के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में इनफील्ड बुलेट बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने आनन फानन में रेफरल अस्पताल जाले पहुंचाया जहां बाइक चालक की स्थिति गंभीर देख प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेकानंद झा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया है।

Darbhanga News | Jale News | Singhwara News | जाले थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी तत्काल मौके पर पहुंची

घायल बुलेट चालक की पहचान जाले थाना के जोगियारा गांव निवासी स्व. राजेंद्र सिंह के पुत्र 56 वर्षीय सुरेश प्रसाद सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही जाले थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर थ्री व्हीलर ऑटो चालक सिंहवाड़ा के नगर पंचायत वार्ड 9 निवासी  मो. अजीज राइन के पुत्र बशीर राइन को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| घनश्यामपुर-रसियारी मुख्य मार्ग पर खड़ा था ट्रक, बगल से गुजरी दो बाइक आपस में टकराईं, तीन जख्मी

 

Darbhanga News | Jale News | Singhwara News | किराए पर ऑटो लेकर चलाता था वसीर राइन

वहीं,मौके से थ्री व्हीलर ऑटो संख्या बीआर 07पी डी 1755 को जब्त कर लिया है। ऑटो सिंहवाड़ा निवासी लंबूजी नामक व्यक्ति का बताया जाता है, जिसे तात्कालिक तौर पर चालक वसीर राइन किराए पर लेकर चलाता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| बाल्टी लेकर हांफता किशोर....न बची रोटी, कपड़ा ना मकान...दौड़ी करंट...राख में झड़ते चले गए सैनी और सिमिंदर के अरमान...नसीब खाक

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें