spot_img

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में लखीसराय के स्कार्पियो चालक की हत्या का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में लखीसराय के स्कार्पियो चालक की हत्या का खुलासा, 6 अपराधी (Six arrested in the murder of Scorpio driver of Lakhisarai in Singhwara, Darbhanga) गिरफ्तार| कई सामान बरामद। City SP Shubham Arya का बड़ा खुलासा।

- Advertisement -

- Advertisement -

City SP Shubham Arya का बड़ा खुलासा

दरभंगा, सिंहवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। महज छह दिनों के भीतर हत्या कांड की सुलझी गुत्थी। दरभंगा जिले के हीं हैं सभी अपराधी। कमतौल से लेकर मब्बी, शुभंकरपुर, केवटी के छह अपराधियों ने मिलकर की थी अनिल कुमार सिंह की हत्या।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

4 सितंबर को हत्या, 10 को खुलासा, यही है दरभंगा पुलिस

जानकारी के अनुसार,City SP Shubham Arya ने आज प्रेसवार्ता करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। खुलासे के हर बिंदु से अवगत कराया। बताया,  सिंहवाड़ा के रामपुरा एनएच 57 को जोड़ने वाली सड़क के ठीकापाही में चार सितंबर को लखीसराय के बड़हिया ठाकुरवारी टोला जैदपुर के स्व. कामता सिंह के पुत्र अनिल कुमार सिंह की हत्या का दरभंगा पुलिस ने त्वरित खुलासा कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

अनिल सिंह की हत्या में दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता

महज छह दिनों के भीतर दरभंगा की सिंहवाड़ा और तकनीकी शाखा के अधिकारियों ने सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर रहकर स्कार्पियो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले अनिल सिंह की हत्या में बड़ी सफलता पाई है।

सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से लेकर मुजफ्फरपुर तक सीसीटीवी

पुलिस की टीम ने सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से लेकर मुजफ्फरपुर तक सीसीटीवी को खंगालते हुए अपराधियों तक पहुंच गई। जहां, दरभंगा के कमतौल माधोपट्‌टी के स्व.राज कुमार पाठक के पुत्र ओम प्रकाश पाठक को पुलिस ने सबसे पहले दबोचा। उसके हत्या की बात कबूलते हुए पुलिस ने भाड़ा लेकर अन्य साथियों के सहयोग से गोली मारने की बात स्वीकार की।

इन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

उसी की निशानदेही पर पुलिस ने स्कार्पियो बरामद करते हुए अन्य अपराधियों माधोपट्‌टी के ही रमण कुमार पाठक के पुत्र सबल कुमार उर्फ सुमन, मब्बी सिमरा नेहालपुर के नंद लाल यादव के पुत्र बसंत यादव, नगर थाना के बिचला टोला शुभंकरपुर के स्व.विष्णु राम के पुत्र सुबोध राय उर्फ दाता, मब्बी करहटिया सहबाजपुर के मो.मुस्लिम के पुत्र शमशेर,केवटी दानी के उमेश साह के पुत्र प्रदीप कमार साह को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

लूटी गई स्कार्पियो, वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, देसी कारतूस

इसके पास से पुलिस लूटी गई एक स्कार्पियो, वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, ओमप्रकाश और सबल के घटना के दौरान पहने गए कपड़े, पांच मोबाइल सीम बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए सभी अपराधियों की कुंडली और इतिहास खंगाल रही है। छापेमारी अभियान में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch