सतीश चंद्र झा, बेनीपुर। विद्युत अवर प्रमंडल बेनीपुर द्वारा शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में आम लोगों की समस्या के निदान के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शहरी क्षेत्र से 9 एवं ग्रामीण क्षेत्र से 8 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई जिसे तत्काल निराकरण किया गया।
विद्युत सहायक अभियंता श्याम किशोर ने बताया कि आज के इस शिविर में कल 17 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई जिसमें शहरी क्षेत्र के विपत्र सुधार से संबंधित पांच,नया विद्युत संबंध स्थापित के लिए एक, मीटर से संबंधित शिकायत दो एवं बिल से संबंधित एक मामले प्रतिवेदित हुए जिसमें तीन मामले को तत्काल समाधान कर दिया गया।






बेनीपुर ग्रामीण क्षेत्र के आठ उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसमें विपत्र सुधार के संबंध में तीन, नए संबंध स्थापित करने के लिए एक, मीटर से संबंधित दो एवं कृषि से संबंधित दो मामले प्रतिवेदन हुए जिसमें अधिकांश का तत्काल समाधान कर दिया गया है।








