spot_img

Darbhanga News: सिंहवाड़ा, जाले, केवटी, तारडीह, हायाघाट में बनेगा UDID Card, लगेगा विशेष शिविर

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

Darbhanga News: सिंहवाड़ा, जाले, केवटी, तारडीह, हायाघाट में बनेगा UDID Card, लगेगा विशेष शिविर। जहां, डीएम राजीव रौशन के आदेश पर इन पांच प्रखंडों में यूडीआईडी कार्ड (Special camp will be organized in Darbhanga for making UDID Card.) बनाने के लिए विशेष शिविर लगेगा। जहां, सिंहवाड़ा, जाले, केवटी, तारडीह, हायाघाट प्रखंड कार्यालय परिसर व समाहरणालय परिसर में इस विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेश के आलोक में दरभंगा जिला के पांच प्रखंडों यथा-सिंहवाड़ा, जाले, केवटी, तारडीह, हायाघाट प्रखंड कार्यालय परिसर एवं समाहरणालय परिसर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाईन प्रमाणीकरण कर यूडीआईडी कार्ड (UDID Card) बनाने के लिए 17 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

जानकारी के अनुसार, 01 अप्रैल 2021 से ऑफलाइन दिव्यांगता प्रमाण पत्र मान्य नहीं किए जा रहे है, 01 अप्रैल 2021 के बाद केवल ऑनलाईन सत्यापित दिव्यांगता प्रमाण पत्र ही मान्य है। जनगणना- 2011 के अनुसार जिला दरभंगा में कुल दिव्यांगजनों की संख्या-70,465 है, जिसमें 58,280 दिव्यांगता प्रमाणीकृत दिव्यांगजन है, जिनमें से 15,964 दिव्यांगजनों द्वारा अपना यू.डी.आई.डी कार्ड बनाया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि छुटे हुए दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए 17 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2024 तक उपर्युक्त प्रखण्ड मुख्यालय परिसर एवं समाहरणालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन में किया जा रहा है। 17 एवं 18 अक्टूबर को सिंहवाड़ा, 19 एवं 21 जाले, 22 एवं 23 अक्टूबर केवटी, 24 एवं 25 अक्टूबर तारडीह, 26 एवं 27 अक्टूबर हायाघाट एवं 29 अक्टूबर को समाहरणालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

सिविल सर्जन, दरभंगा को आयोजित होने वाली विशेष शिविर में ससमय चिकित्सकों एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति करने के लिए निर्देशित किया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को उचित माध्यम से ऑनलाइन प्रमाणीकरण-सह-दिव्यांगता जांच के लिए सभी दिव्यांगों को यूडीआईडी के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी श्री रौशन ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को विशेष शिविर से संबंधित सूचना स्थानीय जन-प्रतिनिधि को अपने स्तर से देना का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch