spot_img

दरभंगा में दो की संदिग्ध मौत, उठ रहे सवाल…बुखार या फिर शराब…अब तीसरा युवक ही खोलेगा राज

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। कुशेश्वरस्थान में दो युवकों की संदेहास्पद मौत हो गई है। बताया जाता है कि तीन दोस्तों ने एक साथ जमकर शराब का सेवन किया था। इसके बाद तीनों की हालत बिगड़ती चली गई। इसमें दो की मौत हो गई है। वहीं, तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

अगर, वह बच जाता है या फिर पुलिस को अपना बयान दे पाता है तो इस रहस्य से पर्दा जरूर उठ जाएगा कि बुखार या फिर शराब…मौत किस वजह से हुई। मगर, सवाल यही, अगर बुखार से मौत हुई तो एक साथ दो अर्थी का यूं उठना, दाह संस्कार हो जाना…यक्ष प्रश्न तो बनता है। वैसे, परिजन शराब पीने की बात से साफ इनकार कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह मौत दो दिनों में हुई है। तीसरा कोई व्यक्ति नहीं है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई है। सच्चाई क्या है, यह अनुसंधान और तहकीकात का विषय है। देशज टाइम्स इन दोनों की मौत में शराब की बात की पुष्टि कतई नहीं करता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

स्थानीय अस्पताल में दो युवकों की संदिग्ध हालत में मौत और एक की हालत अब भी गंभीर होने से स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, परिजनों पर भी सवाल है कि आखिर बीमारी से मौत हुई तो फिर शवों का दाह-संस्कार इतनी जल्दबाजी में कैसे कर दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का यह दावा है कि युवकों को बुखार लग रहा था। अचानक से उनकी मौत हो गई। स्वजनों ने दाह-संस्कार कर दिया। मामला, कुशेश्वरस्थान बाजार का है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

मरने वालों में कुशेश्वरस्थान डाकघर के आदेशपाल संजीव कुमार राय व मिंटू राय शामिल हैं। लोगों का कहना है कि तीनों युवकों ने एक साथ शराब का सेवन किया था। शराब पीने के बाद सभी घर चले गए। इस बीच तीनों की तबीयत बिगड़ गई और उनकी हालत लगातार चिंताजनक होने लगी।

दो युवकों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई। गंभीर रूप से बीमार युवक को दरभंगा के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी चिकित्सा चल रही है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इलाके के लोगों का कहना है कि तीनों युवक बीती शनिवार की शाम एक साथ शराब का सेवन किया था। घटना को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा हो रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD

खान सर के खिलाफ पुलिस डायरी में ‘बड़ा खुलासा’, क्या अब बढ़ेंगी मुश्किलें? जमानत पर फैसला टला!

Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। पुलिस डायरी में खुलासा हुआ है कि फायरिंग आत्मरक्षा में नहीं की गई थी, जिससे खान सर की मु#KhanSir,#PatnaCourt,#BiharNews