spot_img

अमृत महोत्सव पर बेनीपट्टी में योग शिविर, अनुलोम-विलोम के साथ शरीर और मन में सामंजस्य पर जोर

spot_img
- Advertisement -

फोटो:- बेनीपट्टी मध्य विद्यालय परिसर में योग शिविर में मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी व अन्य

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर विकास एवं आवास विभाग के आह्वान पर बेनीपट्टी नगर पंचायत कार्यालय की ओर से दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन मुख्यालय के कटैया रोड में संचालित मध्य विद्यालय में किया गया।

- Advertisement -

योग शिविर में प्राणायाम, कपालभांति, वज्रासन, मयूरासन व सर्पासन सहित अन्य आसनों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर बेनीपट्टी नगर पंचायत के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी इंद्र कुमार मंडल ने कहा कि योग शरीर और मन में सामंजस्य स्थापित करने के लिए शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक गतिविधियों को परस्पर जोड़ने का काम करता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

योग हमारे सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक और दैनिक जीवन में खुशियों से सम्बद्ध माध्यम है। योग का मतलब जोड़ना होता है और योग की इस परंपरा से भारत ने पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है। योग सिद्धि की प्रेरणा देता है और हमे निरोग रखता है।

वहीं योग शिविर के अलावा विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के एचएम श्रीपति झा, सूर्यदेव प्रकाश सिंह, शिक्षक अनिल साफी, रघुवीर राम, राधारमण साह, कमल कुमार झा, अनुज कुमार झा, सत्यजीत कुमार मंडल, पशुपति झा, राजेंद्र साफी, देव चंद्र ठाकुर, राकेश कुमार तिवारी, बबलू साफी, देव चंद्र साफी, राकेश कामत, आनंद साफी, सुभाष साफी, सुधीर साफी और रोहित कुमार सहित अन्य कर्मियों, शिक्षकों, छात्र छात्राओं एवं अन्य लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD

खान सर के खिलाफ पुलिस डायरी में ‘बड़ा खुलासा’, क्या अब बढ़ेंगी मुश्किलें? जमानत पर फैसला टला!

Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। पुलिस डायरी में खुलासा हुआ है कि फायरिंग आत्मरक्षा में नहीं की गई थी, जिससे खान सर की मु#KhanSir,#PatnaCourt,#BiharNews