back to top
14 सितम्बर, 2024
spot_img

DARBHANGA BIG NEWS : दरभंगा विवि थाना की महिला पुलिस अधिकारी ने की खुदकुशी, सर्विस रिवाल्वर से खुद सिर में मार ली गोली, मचा हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

रभंगा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। खबर दिल-दहलाने वाली है और खास यह है कि खबर जिला पुलिस प्रशासन से जुड़ा हुआ है। यहां एक महिला पुलिस अधिकारी ने खुद की सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी का कारण अभी अस्पष्ट है। घटना बीती रात करीब बारह से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, शहर के विश्वविद्यालय थाना में पदस्थापित करीब पचीस वर्षीय दरोगा लक्ष्मी कुमारी ने गुरुवार की देर रात ड्यूटी से लौटने के बाद खुदकुशी कर ली। बताया जाता है, बीती गुरूवार की रात लक्ष्मी ड्यूटी पर थीं। ड्यूटी से लौटकर वह अपने कमरे में गई। सुबह जब उसके कमरे में दूसरी महिला कर्मी गई तो दरवाजा अंदर से लॉक था।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी के परिजन भी दरभंगा पहुंच गए हैं। लक्ष्मी मूल रूप से सुपौल की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी गुरुवार की रात ड्यूटी से वापस लौटीं। अपने कमरे में गईं और थोड़ी दे बाद स्वयं को गोली मार दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में धराया ' भगीना ', मामा का बाइक लेकर Madhubani से हुआ था फरार, Darbhanga Police की बड़ी कामयाबी

गोली चलने की आवाज लोगों ने काफी रात हो जाने के कारण नहीं सुनी। इस बीच शुक्रवार की सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो जांच हुई फिर पता चला कि दरोगा को गोली लगी है। बताया जाता है कि उसके एक हाथ में सर्विस रिवाल्वर था। पूरे कमरे की तलाशी ली जा रही है।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी के दाहिने हाथ में सर्विस रिवाल्वर था। सिर में गोली लगी थी। मामले की पूरी जांच चल रही है। पूरे परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी है। वहीं, सिटी एसएपी अशोक कुमार प्रसाद ने बताया कि हमनें एक कर्मठ और युवा पदाधिकारी को खो दिया है। घटना स्थल पर जो दिखा है उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह पुलिस परिवार के लिए बड़ी क्षति है। कितनी गोली लगी है यह सब पोस्टमार्टम से पता चलेगा।

उन्होंने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद वह अपने आवास के कमरे में गिर गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के साथ शुक्रवार की सुबह सिटी एसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस की टीम ने घटना की जांच की है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस महकमे में बेचैनी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में SBI, PNB और ग्रामीण बैंक के ऋण मामलों का Immediate Settlement

घटना के कारण व लक्ष्मी की कितनी गोलियां लगी हैं, यह बात सामने नहीं आई है। सिटी एसपी ने बताया, वह एक होनहार और कर्मठ पुलिस अधिकारी थी। उसकी मौत से हम सभी मर्माहत हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हर पहलु को खंगाला जा रहा है। जो भी जानकारी मिलेगी उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के बिरौल में रहस्यमयी मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश, Post-mortem Report का इंतजार

आरती शंकर, बिरौल, दरभंगा। थाना क्षेत्र के शेर बिजुलिया गांव में शनिवार की देर...

Darbhanga Police’s Action | लोडेड देशी पिस्टल और 7 जिंदा गोलियां, चंदन गिरफ़्तार, जानिए क्या है Criminal Record?

प्रभाष रंजन, दरभंगा। बेंता थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए हथियार...

Darbhanga में SBI, PNB और ग्रामीण बैंक के ऋण मामलों का Immediate Settlement

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा।  राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 207 मामलों...

Darbhanga में 8 महीने बाद बैठक, पसीने से लथपथ सदस्य, प्रशासन पर कटाक्ष, आंगनबाड़ी, मनरेगा, शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य समस्याओं पर गर्मागर्मी बहस

केवटी। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड पंचायत समिति की बैठक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें