spot_img

दरभंगा के सभी प्रखंडों के प्रमुख चौक-चौराहों पर होगी प्याऊ की व्यवस्था, स्थानीय व्यापारियों को मिलेगा गर्मी में पुण्य कमाने का मौका

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में संभावित सुखाड़ को लेकर बैठक करते हुए कई निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

बैठक में जिलाधिकारी ने संभावित सुखाड़ को लेकर कई निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थानीय व्यापारियों की सहभागिता से प्याऊ की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

वहीं नगर निगम को चेंबर ऑफ कॉमर्स से समन्वय स्थापित कर शहरी क्षेत्र में जगह जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।  उन्होंने पीएचईडी को सभी सरकारी चापाकलों को दुरुस्त कर लेने का भी निर्देश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गरीबी तोड़ बनी तकदीर! Darbhanga में किसान के बेटे ने BPSC में मारी बाजी, गांव में जश्न

सभी नल जल योजना को कार्यरत रखने को कहा। उन्होंने कहा कि आने वाले गर्मी के महीनों में अगलगी की घटना बढ़ जाती है, इसलिए जन संपर्क विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार कराया जाए। गर्मी के हवा के दिनों में सुबह 9:00 बजे तक खाना बना लिया जाए। खाना बनाते समय चूल्हे के समीप पानी की व्यवस्था रखी जाए, रात्रि में खाना बनाने के बाद अच्छी तरह से आग को बुझा दिया जाए।

यह भी पढ़ें:  जब बेटे का नाम आया लिस्ट में...: खुशी से छलक उठीं आंखें, दरभंगा के मृत्युंजय बने सप्लाई इंस्पेक्टर

उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली योजना के अंतर्गत जीर्णोधार कराए गए कुंओं के पानी को पीने के अतिरिक्त अन्य कार्यों में उपयोग किया जाए, ताकि कुआं चालू रहे।

बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता,सहायक समाहर्ता सुर्य प्रताप सिंह, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, डीआरडीए निदेशक राहुल कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल संजीव कुमार कापर, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभु नाथ झा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डॉ. रश्मि वर्मा, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  ‘ पिता की मजदूरी बनी प्रेरणा ', Darbhanga के बेटे ने रोशन किया बिहार का नाम! 144वीं रैंक पाकर बना राजस्व अधिकारी, जानिए सफ़र

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा फैज हत्याकांड : इंसाफ मंच ने मांगा इंसाफ, नौकरी, मुआवजा और कार्रवाई पर फूटा गुस्सा!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में फैज अहमद की नृशंस हत्या के बाद जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। इंसाफ मंच ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर 20 लाख मुआवजे और पुलिस की कार्यशैली प#DarbhangaCrime,#InsaafManch,#BiharPolice

ऐसी दीवानगी देखी है कहीं? : अखिलेश यादव के लिए खंभे पर चढ़े SP सांसद, फाड़कर फेंके विवादित पोस्टर

Anand Bhadauria: सीतापुर में अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर देख सपा सांसद आनंद भदौरिया भड़क गए। उन्होंने खुद खंभे पर चढ़कर बैनर फाड़े और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।#AnandBhadauria,#SitapurNews,#SamajwadiParty

जब बेटे का नाम आया लिस्ट में…: खुशी से छलक उठीं आंखें, दरभंगा के मृत्युंजय बने सप्लाई इंस्पेक्टर

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड के राढ़ी गांव के मृत्युंजय कुमार ने बीपीएससी परीक्षा पास कर सप्लाई इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है। उन्हें 1310वां रैंक मिला है, जिससे इलाक#BiharNews,#DarbhangaNews,#BPSCResult

IPS काम्या मिश्रा ने क्यों छोड़ी नौकरी? ‘घास की अंगूठी’ से हुई थी शादी, अब पटना में करेंगी ये बड़ा काम!

Kamya Mishra: बिहार कैडर की पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ने की असली वजह पारिवारिक जिम्मेदारियों को बताया, साथ ही भ#KamyaMishra,#BiharPolice,#IPSOfficer